इंदौर पुलिस ने 2 करोड़ रुपये के MD ड्रग्स तस्कर शुभम नेपाली को उज्जैन से गिरफ्तार कर लिया है। जानें कैसे वह फर्जी मोबाइल और युवाओं के जरिए ड्रग्स नेटवर्क चलाता था और उस पर पहले से ही 18 आपराधिक मामले दर्ज हैं।

इंदौर की द्वारकापुरी पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए, एक महीने से फरार चल रहे MD ड्रग्स तस्कर शुभम नेपाली को उज्जैन पुलिस की मदद से गिरफ्तार कर लिया है। शुभम पर आरोप है कि उसने इंदौर, उज्जैन और राउ सहित कई इलाकों में लगभग 2 करोड़ रुपये का MD ड्रग्स नेटवर्क फैला रखा था। पुलिस के अनुसार, शुभम हर महीने करीब 2 करोड़ रुपये का ड्रग्स बेचता था और उसके गिरोह में 12 से ज्यादा युवा सक्रिय थे।
शुभम नेपाली पर पहले से ही 18 आपराधिक मामले दर्ज हैं। पूछताछ में यह भी सामने आया है कि वह जेल में रहते हुए भी अपना ड्रग्स नेटवर्क चलाता था। वह अपने काम के लिए WhatsApp कॉल का इस्तेमाल करता था। महंगी गाड़ियों और बाइकों का शौकीन शुभम ने हाल ही में साढ़े तीन लाख रुपये की एक बाइक खरीदी थी। गिरफ्तारी के समय उसके पास से दो फर्जी नाम से लिए गए मोबाइल फोन बरामद हुए हैं, जिनकी जाँच जारी है।
इस गिरोह का खुलासा तब हुआ जब इंदौर पुलिस ने लोकेश मोरवाल और रितेश सोलंकी को पकड़ा। उनकी निशानदेही पर यश वानखेड़े और दीपक बामने का नाम सामने आया। जाँच आगे बढ़ी तो शुभम का छोटा भाई रजत यादव उर्फ नेपाली भी पकड़ा गया, जो पुलिस से बचने के लिए एक 8 साल की बच्ची को साथ बिठाकर ड्रग्स बेचता था।
इस मामले में इंदौर पुलिस ने उनसे जानकारी माँगी थी और उज्जैन से जुड़ी हर जानकारी उन्हें दी गई थी, लेकिन पूरी कार्रवाई को इंदौर पुलिस ने ही अंजाम दिया है।
प्रदीश शर्मा, एएसपी, उज्जैन

जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
मध्य प्रदेश में संभावित अल्प वर्षा की स्थिति को देखते हुए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने जारी की विस्तृत कार्ययोजना। जानें फसल चयन, जल संरक्षण और किसानों के लिए सरकार की नई तैयारियों के बारे में।
मध्य प्रदेश में मानसून ने दी दस्तक, पूरे राज्य में तेज बारिश का दौर जारी। मौसम विभाग ने कई जिलों में ऑरेंज और रेड अलर्ट जारी किया। जानें बारिश से जुड़ी ताजा अपडेट और सुरक्षा निर्देश।
दतिया विधानसभा उपचुनाव 2026 का कार्यक्रम घोषित! जानें कब होगा मतदान, क्या है राजेंद्र भारती की सदस्यता रद्द होने का कारण और कैसे लागू हुई आचार संहिता।
मध्य प्रदेश सरकार ने BLO और बीएलओ सुपरवाइजरों का मानदेय दोगुना किया। जानें नई मानदेय राशि, प्रभावी तिथि और त्रैमासिक भुगतान की पूरी जानकारी।
राजा रघुवंशी मर्डर केस में नया मोड़। मेघालय सरकार ने सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर कर आरोपी पत्नी सोनम रघुवंशी की जमानत रद्द करने की मांग की। जानिए क्या है पूरा मामला।
केंद्रीय मंत्रिमंडल विस्तार की अटकलों के बीच विंध्य क्षेत्र को प्रतिनिधित्व मिलने की चर्चाएं तेज हैं। सतना सांसद गणेश सिंह और शहडोल सांसद हिमांद्री सिंह के नाम संभावित दावेदारों में प्रमुख बताए जा रहे हैं।
सतना जिले में हल्की बारिश के बाद भी घंटों बिजली गुल रहने से उपभोक्ताओं की परेशानी बढ़ गई है। ग्रामीण क्षेत्रों में पेयजल, पढ़ाई और कारोबार प्रभावित हैं, जबकि लोगों ने स्थायी समाधान की मांग उठाई है।
सतना में मानसून की पहली तेज बारिश ने स्मार्ट सिटी की तैयारियों की पोल खोल दी। कई कॉलोनियों, सड़कों और अंडरब्रिज में जलभराव हुआ, जबकि जिला अस्पताल और बस स्टैंड भी पानी से प्रभावित रहे।
सतना जिला अस्पताल में विशेषज्ञ डॉक्टरों के कई पद रिक्त हैं, जिससे 1500 दैनिक मरीजों की चिकित्सा सेवाएं प्रभावित हो रही हैं। दूसरी ओर संत मोतीराम स्वास्थ्य केंद्र नि:शुल्क उपचार देकर राहत पहुंचा रहा है।
मध्य प्रदेश में कैलाश विजयवर्गीय की कथित चिट्ठी ने राजनीतिक गलियारों में हलचल मचा दी है। जानिए क्या है मामला, मुख्यमंत्री के खिलाफ नाराजगी की सच्चाई और इसके पीछे के राजनीतिक मायने।