इंदौर ने पिछले साल के विश्व कीर्तिमान की वर्षगांठ पर 50 हजार से अधिक पौधे रोपे। इस अवसर पर केंद्रीय पर्यावरण मंत्री भूपेंद्र यादव ने धरती के तीन बड़े संकटों - बढ़ते तापमान, पेस्टीसाइड का उपयोग और घटते जंगल - पर चिंता व्यक्त की। जानें कैसे इंदौर बन रहा हरियाली का वैश्विक मॉडल।

इंदौर: स्टार समाचार वेब.
पिछले साल 12 लाख पौधे लगाने का विश्व रिकॉर्ड बनाने वाले इंदौर ने शनिवार को पर्यावरण के लिए अपनी उपलब्धि की वर्षगांठ मनाई। 'एक बगिया मां के नाम' कार्यक्रम में 50 हजार से अधिक पौधे रोपे गए। इस मौके पर केंद्रीय पर्यावरण मंत्री भूपेंद्र यादव भी इंदौरियों के साथ शामिल हुए।
भूपेंद्र यादव ने कहा, धरती के सामने तीन बड़े संकट हैं.. पहला, धरती का तापमान बढ़ना, दूसरा, पेस्टीसाइड का अत्यधिक उपयोग और तीसरा घटते जंगल।"।
यादव ने इंदौर की जागरूकता की सराहना करते हुए कहा कि यह शहर एक जागरुक शहर है, जिसने हरियाली के अभियान को अपने हाथ में लिया है। उन्होंने टेकरी को सालभर में हरा-भरा करने के इंदौर के प्रयासों की विशेष प्रशंसा की और कहा कि इंदौर का यह संदेश पूरी दुनिया में जाएगा। इस मौके पर, मंत्री यादव ने स्वयं पौधारोपण किया और अपनी मां के नाम पर एक पेड़ लगाया।
नगरीय प्रशासन मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने रेवती रेंज को आध्यात्मिक टेकरी बनाने की बात कही, जहां मेडिटेशन सेंटर भी बनेगा। उन्होंने कहा कि "एक पेड़ लगाना शिव का मंदिर बनाने के समान है," क्योंकि शिव की तरह पेड़ भी जहर (कार्बन डाइऑक्साइड) लेते हैं और हमें अमृत (ऑक्सीजन) देते हैं।
मंत्री तुलसी सिलावट ने इंदौर की संकल्प शक्ति की सराहना करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जो भी संकल्प लेते हैं, इंदौर उसे पूरा करता है। उन्होंने कहा कि पहले इंदौर सबसे साफ शहर बना और अब हरियाली का अलख जगा रहा है। सांसद शंकर लालवानी ने इंदौर के ग्रीन बेल्ट को बढ़ाने और हरियाली में भी नंबर वन बनने का संकल्प व्यक्त किया।

जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

आहत जनता को राहत...निचले स्तर पर आई थोक महंगाई

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
हनुमान जयंती 2026 के अवसर पर आज मध्य प्रदेश के भोपाल में यातायात प्रभावित रहेगा. शाम 4 बजे से ट्रैफिक पूरी तरह से प्रभावित रहेगा. मध्य प्रदेश ट्रैफिक पुलिस ने भोपाल के लिए रूट डायवर्जन प्लान जारी किया है. घर से निकलने से पहले डायवर्टेड रूट के बारे में जरूर जान लें.
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने वाराणसी में काशी विश्वनाथ कॉरिडोर का भ्रमण किया। सिंहस्थ-2028 के लिए क्राउड मैनेजमेंट और सुशासन को लेकर MP-UP के बीच नई रणनीति तैयार।
रीवा-छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस एक्सप्रेस को नियमित करने की मंजूरी मिल गई है। चार साल से एक्सटेंशन पर चल रही ट्रेन जल्द नियमित होगी, जिससे यात्रियों को बड़ी राहत मिलने की उम्मीद है।
रीवा के लोही गांव में वृद्ध महिला की बेरहमी से हत्या कर सिर काटकर ले जाया गया। पुलिस ने सर्च में सिर बरामद किया, मामले की जांच जारी है और आरोपियों की तलाश की जा रही है।
रीवा में अमहिया रोड चौड़ीकरण से पहले प्रशासन सख्त हुआ। करीब 200 दुकानें प्रभावित हैं। दुकानदारों को स्वयं अतिक्रमण हटाने के निर्देश दिए गए, अन्यथा बुलडोजर कार्रवाई की चेतावनी दी गई है।
सिंगरौली के मुहेर गांव में नल-जल योजना विफल होने से ग्रामीण दूषित पानी पीने को मजबूर हैं। जल संकट गहराने से बीमारियों का खतरा बढ़ा, प्रशासन की अनदेखी पर लोगों में भारी आक्रोश है।
सिंगरौली के मुहेर गांव में नल-जल योजना विफल होने से ग्रामीण दूषित पानी पीने को मजबूर हैं। जल संकट गहराने से बीमारियों का खतरा बढ़ा, प्रशासन की अनदेखी पर लोगों में भारी आक्रोश है।
रामनगर सीएचसी में ब्लड स्टोरेज सेंटर का लाइसेंस खत्म होने से मरीजों को सतना तक 70 किमी जाना पड़ रहा है। संसाधनों की कमी से सुविधा शुरू नहीं हो सकी, जिससे गंभीर मरीजों को परेशानी हो रही है।
सतना के उचेहरा में मजदूरी मांगने पर अधेड़ की बेरहमी से हत्या कर दी गई। आरोप है कि पहले शराब पिलाई गई और फिर पीट-पीटकर घायल किया गया, जिसकी अस्पताल में मौत हो गई।
रीवा संभाग में गेहूं उत्पादन 4.19 लाख एमटी अनुमानित है। सतना और रीवा आगे हैं, जबकि मऊगंज और सिंगरौली पीछे। पंजीकृत किसानों में से केवल आधे ही समर्थन मूल्य पर उपज बेच पाएंगे।