मध्य प्रदेश के बालाघाट जिले में शादी टूटने से नाराज एक युवक ने घर में घुसकर युवती और उसके पिता का चाकू से गला काट दिया। इस हमले में 85 वर्षीय वृद्धा और 3 वर्षीय बालक भी घायल हुए। गंभीर रूप से घायल पिता-पुत्री को मेडिकल रेफर किया गया है। पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है।

बालाघाट. स्टार समाचार वेब
जिले के वारासिवनी थाना इलाके के ग्राम बुदबुदा में एक सनसनीखेज और वीभत्स घटना सामने आई है। यहां शादी जुड़ने और फिर टूट जाने से नाराज एक युवक ने शनिवार को घर में घुसकर 85 वर्षीय वृद्धा और एक तीन वर्षीय बालक के साथ लकड़ी से मारपीट की। इसके बाद उसने उस युवती का चाकू से गला काट दिया, जिससे उसकी शादी की बात चली थी। इतना ही नहीं, जैसे ही युवती का पिता घर पहुंचा, आरोपी ने उसका भी गला काट दिया और मौके से फरार हो गया।
पिता-पुत्री की गंभीर हालत
इस नृशंस वारदात में गंभीर रूप से घायल युवती और उसके पिता को तत्काल ही जिला अस्पताल लाया गया। उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए, प्राथमिक उपचार के बाद दोनों को मेडिकल रेफर कर दिया गया है। मामले की गंभीरता को देखते हुए जिला अस्पताल में वारासिवनी थाना और अस्पताल चौकी का स्टाफ, साथ ही नायब तहसीलदार वंदना कुशराम भी मौजूद रहीं।
क्या थी घटना की पृष्ठभूमि?
मिली जानकारी के अनुसार, घायल युवती सीमा (24 वर्ष), बस्तीराम (50 वर्ष) की बेटी है, जो बुदबुदा निवासी है। सीमा की शादी सांवगी निवासी धनेन्द्र पिता कोमल ठाकरे के साथ तय हुई थी, लेकिन बाद में यह शादी टूट गई थी। इसी बात को लेकर आरोपी युवक धनेन्द्र नाराज चल रहा था और बदला लेने की फिराक में था। शनिवार को सीमा के पिता बस्तीराम और परिवार के अन्य सदस्य खेत में परहा (खेत का काम) लगाने गए थे। घर पर केवल युवती सीमा, उसकी दादी चुनन बाई (85 वर्ष) और एक तीन वर्षीय बालक मौजूद थे।
दोपहर में घर में घुसकर किया हमला
दोपहर करीब 12 बजे आरोपी युवक धनेन्द्र अपने दोपहिया वाहन से उनके घर पहुंचा। उसने घर में घुसकर पहले लकड़ी से दादी चुनन बाई और बालक के साथ मारपीट की। इसके बाद उसने चाकू निकालकर युवती सीमा के गले पर वार कर दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। इसी दौरान, खेत से वापस लौटे पिता बस्तीराम को देखकर युवक ने उन पर भी चाकू से हमला कर उनका गला काट दिया।
पूरे गांव में हड़कंप मचा
घटना की जानकारी लगते ही पूरे गांव में हड़कंप मच गया और तत्काल पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर गंभीर रूप से घायल पिता-पुत्री को अस्पताल पहुंचाया। वारासिवनी थाना पुलिस ने आरोपी धनेन्द्र ठाकरे के विरुद्ध संबंधित धाराओं में अपराध दर्ज कर लिया है और उसे पकड़ने के लिए उसकी तलाश शुरू कर दी है।

जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने गुरुवार को मध्य प्रदेश के बालाघाट जिले के जगला गांव का दौरा किया। उन्होंने कुपोषण और मलेरिया से जान गंवाने वाले आदिवासी बच्चों के परिवारों से मुलाकात कर उनका हाल जाना।
मध्य प्रदेश में विधानसभा चुनाव 2028 में होने हैं। चुनाव में अभी दो वर्ष से अधिक का समय बाकी है, लेकिन कांग्रेस अभी से तैयारी में जुट गई है। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी एक पखवाड़े के भीतर दूसरी बार मध्य प्रदेश आ रहे हैं। वह आज बालाघाट के बैहर विकासखंड के जागला गांव में कुपोषण, मलेरिया और खसरा से प्रभावित बैगा आदिवासी बच्चों के परिजनों से मुलाकात करेंगे।
विश्व प्रसिद्ध बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व में नए पर्यटन सत्र का गुरुवार को उत्साहपूर्ण आगाज हुआ। पर्यटन सत्र के पहले दिन ताला, मगधी और खितौली गेट को आकर्षक ढंग से सजाया गया। पार्क प्रबंधन और वन विभाग के अधिकारियों ने पर्यटकों का पारंपरिक अंदाज में स्वागत किया।
मध्य प्रदेश बीजेपी के नए प्रदेश प्रभारी बिप्लब कुमार देव और सह प्रभारी रेखा वर्मा भोपाल पहुंच गए हैं। पदभार संभालने के बाद दोनों नेताओं ने गुफा मंदिर में दर्शन किए और बीजेपी कार्यालय में सीएम मोहन यादव के साथ महत्वपूर्ण बैठक शुरू की।
सहारा सोसायटी के 45,719 करोड़ रुपए के घोटाले में 4 साल से फरार चेयरमैन खालिद चौधरी को ग्वालियर पुलिस ने लखनऊ से गिरफ्तार किया। उपभोक्ता आयोग में पेशी के बाद मिली जमानत।
मध्य प्रदेश में मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर कांग्रेस का उग्र प्रदर्शन। भोपाल, बैतूल, खरगोन और इंदौर सहित कई जिलों में पुतला दहन, वाटर कैनन का उपयोग और कलेक्ट्रेट घेराव की पूरी खबर।
मध्यप्रदेश डिंडोरी जिले के जनपद पंचायत मेंहदवानी अंतर्गत ग्राम पंचायत सारंगपुर के पोषक गांव कनेरी में बुधवार की सुबह ग्रामीणों और स्कूली छात्र-छात्राओं के सब्र का बांध टूट गया। पक्की सड़क की मांग को लेकर आक्रोशित ग्रामीणों और विद्यार्थियों ने मेंहदवानी-शहपुरा स्टेट हाईवे पर चक्का जाम कर दिया।
मध्यप्रदेश भाजपा के नए प्रदेश प्रभारी बिप्लब कुमार देव और सह-प्रभारी रेखा वर्मा अपने पहले आधिकारिक दौरे पर भोपाल पहुंचे। राजा भोज एयरपोर्ट पर पार्टी के पूर्व प्रदेशाध्यक्ष व खजुराहो सांसद वीडी शर्मा ने दोनों वरिष्ठ नेताओं का आत्मीय स्वागत किया।
सतना जिला अस्पताल की छत पर नई कैंटीन शुरू, स्टाफ और मरीजों के परिजनों को दिन-रात खाद्य सामग्री मिलेगी। एनक्वास मानकों के तहत सुविधा शुरू हुई, सुरक्षा और अग्निशमन व्यवस्था पर भी रहेगा विशेष ध्यान।