दीपावली और छठ पर्व की भीड़ के प्रबंधन के लिए इटारसी स्टेशन पर RPF और रेलवे अधिकारियों ने किया मॉक ड्रिल। सीसीटीवी कंट्रोल रूम, डॉग स्क्वायड चेकिंग और यात्री सुरक्षा व्यवस्था की जांच की गई।

भोपाल. स्टार समाचार वेब.
आगामी दीपावली और छठ महापर्व के दौरान रेलवे स्टेशनों और ट्रेनों में संभावित अत्यधिक भीड़ को देखते हुए, यात्रियों के सुरक्षित और सुचारु आवागमन के लिए इटारसी स्टेशन पर एक व्यापक मॉक ड्रिल का आयोजन किया गया। वरिष्ठ मंडल सुरक्षा आयुक्त (Sr. DSC) डॉ. अभिषेक ने मॉक ड्रिल के दौरान स्टेशन पर भीड़ प्रबंधन और सुरक्षा व्यवस्था की तैयारियों का बारीकी से जायजा लिया।
उन्होंने सबसे पहले स्टेशन पर स्थापित कंट्रोल रूम की कार्यप्रणाली की जाँच की, जहाँ सीसीटीवी कैमरों के माध्यम से पूरे स्टेशन की निगरानी की जाती है। कंट्रोल रूम में तैनात कर्मचारियों को भीड़-भाड़ की स्थिति से निपटने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

इस संयुक्त मॉक ड्रिल में वाणिज्य, रेलवे सुरक्षा बल (RPF), परिचालन (Operating) और अन्य विभागों की तैयारियों और यात्री भीड़ प्रबंधन की विस्तृत जांच की गई। जाँच के दौरान यात्री सामान की तलाशी, पार्सल की जाँच, ट्रेन चेकिंग, यात्री प्रतीक्षालय (वेटिंग हॉल) की जाँच, टीटीई की तैनाती, यात्री उद्घोषणा प्रणाली और ट्रेन डिस्प्ले की स्थिति को लेकर महत्वपूर्ण निर्देश दिए गए। सुरक्षा व्यवस्था के तहत, RPF के डॉग स्क्वायड ने भी प्लेटफॉर्म और पार्सल में आए सामान की चेकिंग की।
इस अभ्यास में सहायक वाणिज्य प्रबंधक बासुदेव सरकार, क्षेत्रीय अधिकारी जे.एन. मीना, निरीक्षक और पर्यवेक्षक सहित कई अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।
रेल प्रशासन यात्रियों की सुरक्षा और सुविधा सुनिश्चित करने के लिए हमेशा पूरी तरह तैयार है और तत्परता से काम कर रहा है।
सौरभ कटारिया,
वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक

जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
मध्य प्रदेश में संभावित अल्प वर्षा की स्थिति को देखते हुए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने जारी की विस्तृत कार्ययोजना। जानें फसल चयन, जल संरक्षण और किसानों के लिए सरकार की नई तैयारियों के बारे में।
मध्य प्रदेश में मानसून ने दी दस्तक, पूरे राज्य में तेज बारिश का दौर जारी। मौसम विभाग ने कई जिलों में ऑरेंज और रेड अलर्ट जारी किया। जानें बारिश से जुड़ी ताजा अपडेट और सुरक्षा निर्देश।
दतिया विधानसभा उपचुनाव 2026 का कार्यक्रम घोषित! जानें कब होगा मतदान, क्या है राजेंद्र भारती की सदस्यता रद्द होने का कारण और कैसे लागू हुई आचार संहिता।
मध्य प्रदेश सरकार ने BLO और बीएलओ सुपरवाइजरों का मानदेय दोगुना किया। जानें नई मानदेय राशि, प्रभावी तिथि और त्रैमासिक भुगतान की पूरी जानकारी।
राजा रघुवंशी मर्डर केस में नया मोड़। मेघालय सरकार ने सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर कर आरोपी पत्नी सोनम रघुवंशी की जमानत रद्द करने की मांग की। जानिए क्या है पूरा मामला।
केंद्रीय मंत्रिमंडल विस्तार की अटकलों के बीच विंध्य क्षेत्र को प्रतिनिधित्व मिलने की चर्चाएं तेज हैं। सतना सांसद गणेश सिंह और शहडोल सांसद हिमांद्री सिंह के नाम संभावित दावेदारों में प्रमुख बताए जा रहे हैं।
सतना जिले में हल्की बारिश के बाद भी घंटों बिजली गुल रहने से उपभोक्ताओं की परेशानी बढ़ गई है। ग्रामीण क्षेत्रों में पेयजल, पढ़ाई और कारोबार प्रभावित हैं, जबकि लोगों ने स्थायी समाधान की मांग उठाई है।
सतना में मानसून की पहली तेज बारिश ने स्मार्ट सिटी की तैयारियों की पोल खोल दी। कई कॉलोनियों, सड़कों और अंडरब्रिज में जलभराव हुआ, जबकि जिला अस्पताल और बस स्टैंड भी पानी से प्रभावित रहे।
सतना जिला अस्पताल में विशेषज्ञ डॉक्टरों के कई पद रिक्त हैं, जिससे 1500 दैनिक मरीजों की चिकित्सा सेवाएं प्रभावित हो रही हैं। दूसरी ओर संत मोतीराम स्वास्थ्य केंद्र नि:शुल्क उपचार देकर राहत पहुंचा रहा है।
मध्य प्रदेश में कैलाश विजयवर्गीय की कथित चिट्ठी ने राजनीतिक गलियारों में हलचल मचा दी है। जानिए क्या है मामला, मुख्यमंत्री के खिलाफ नाराजगी की सच्चाई और इसके पीछे के राजनीतिक मायने।