सतना जिले के झखौरा गांव में धर्मांतरण और मस्जिद निर्माण से जुड़ा मामला पुलिस जांच में गंभीर रूप लेता जा रहा है। मुंबई के एक संदिग्ध बैंक खाते से 9 लाख रुपये की फंडिंग, आपत्तिजनक धार्मिक साहित्य और बाहरी राज्यों से संपर्क के खुलासे के बाद तीन आरोपियों की गिरफ्तारी ने पूरे नेटवर्क पर सवाल खड़े कर दिए हैं।

हाइलाइट्स
सतना, स्टार समाचार वेब
धारकुंडी थाना क्षेत्र के झखौरा गांव में धर्मांतरण और मस्जिद निर्माण से जुड़े मामले में पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। जांच में खुलासा हुआ कि मस्जिद निर्माण के लिए मुंबई के एक संदिग्ध बैंक खाते से 9 लाख विभिन्न किश्तों में गांव भेजे गए थे। आरोपियों के कब्जे से आपत्तिजनक धार्मिक साहित्य और मोबाइल फोन जब्त किए गए हैं, जिनकी फॉरेंसिक जांच जारी है। पुलिस अब फंडिंग के मकसद, बाहरी संपर्क और पूरे नेटवर्क की पड़ताल में जुट गई है। पुलिस सूत्रों के मुताबिक लालच और दबाव के जरिए धर्म परिवर्तन के लिए प्रेरित करने के आरोप में तीन व्यक्तियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से तीनों को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया। आरोपियों के कब्जे और निशानदेही पर मस्जिद परिसर से आपत्तिजनक साहित्य व अन्य सामग्री भी जब्त की गई है। पुलिस को बैंक खातों में बाहरी राज्यों से लाखों रुपये जमा होने के साक्ष्य मिले हैं, जिसमें मुंबई स्थित एक संदिग्ध खाते से 9 लाख प्राप्त होने की पुष्टि हुई है। फिलहाल धनराशि के स्रोत, उद्देश्य और नेटवर्क की भूमिका को लेकर गहन जांच की जा रही है।
मस्जिद के विरोध से सामने आया मामला
यह मामला झखौरा गांव में निर्माणाधीन मस्जिद को लेकर ग्रामीणों द्वारा जताई गई आपत्ति के बाद सामने आया था। चार दिन पूर्व मस्जिद निर्माण स्थल पर बाहरी लोगों की बढ़ती आवाजाही और संदिग्ध गतिविधियों को लेकर ग्रामीणों में असंतोष था, जिसके चलते दोनों पक्षों के बीच कहासुनी और विवाद की स्थिति भी बनी थी। ग्रामीणों ने आरोप लगाया था कि धार्मिक गतिविधियों की आड़ में गांव में धर्मांतरण की कोशिशें की जा रही हैं।
धार्मिक स्वतंत्रता अधिनियम का केस दर्ज
फरियादी पंकज पाठक (26), निवासी ग्राम कठारा की लिखित शिकायत पर थाना धारकुण्डी में अपराध क्रमांक 131/25 अंतर्गत धारा 299 भारतीय न्याय संहिता और मध्यप्रदेश धार्मिक स्वतंत्रता अधिनियम 2021 की धारा 3/5 के तहत प्रकरण दर्ज कर विवेचना शुरू की गई। लालमन चौधरी उर्फ अब्दुल रहमान (68), पिता जिसवा चौधरी, निवासी झखौरा मुख्य आरोपी, विजय भारती उर्फ मोहम्मद उमर (32), पिता लालमन चौधरी, निवासी झखौरा और दीनानाथ चौधरी उर्फ अब्दुला (42), पिता मोहनलाल चौधरी, निवासी रनेही, थाना कोठी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।
आपत्तिजनक सामग्री जब्त
आरोपियों की निशानदेही पर झखौरा मस्जिद परिसर से 1 बैनर, 6 धार्मिक पुस्तकें, 1 हस्तलिखित धार्मिक पुस्तक, 3 मोबाइल फोन और अन्य सामुदायिक सामग्री जब्त की गई।
खातों और डिजिटल संपर्क की जांच जारी
पुलिस के अनुसार जब्त मोबाइलों की फॉरेंसिक जांच में व्हाट्सएप कॉलिंग और बाहरी राज्यों के संदिग्ध नंबरों से लगातार संपर्क पाए गए हैं। बैंक लेनदेन, कॉल डिटेल्स और फंडिंग नेटवर्क के हर पहलू की जांच की जा रही है।
2010 में मुख्य आरोपी ने अपनाया था इस्लाम
जांच में सामने आया कि मुख्य आरोपी ने वर्ष 2010 में इस्लाम धर्म स्वीकार किया था और बाद में अपने बेटे तथा भतीजे का भी धर्म परिवर्तन कराया। पुलिस को आशंका है कि इसी नेटवर्क के माध्यम से गांव में अन्य लोगों को भी प्रभावित करने का प्रयास किया जा रहा था। धारकुण्डी थाना प्रभारी शैलेंद्र पटेल ने बताया कि मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए सभी पहलुओं पर निष्पक्ष जांच की जा रही है और तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।
और, इससे पहले भी

जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
रक्षाबंधन पर भोपाल और रीवा के बीच सफर करने वाले यात्रियों के लिए बड़ी खुशखबरी। पश्चिम मध्य रेलवे ने 25 से 31 अगस्त तक विशेष ट्रेनें चलाने का ऐलान किया है। साथ ही, रीवा-रानी कमलापति वंदे भारत एक्सप्रेस में 16 कोच लगाए गए हैं। जानिए ट्रेनों का पूरा शेड्यूल, रूट और समय।
भोपाल के बोट क्लब पर राजा भोज मल्टी क्लास नेशनल सेलिंग चैंपियनशिप का समापन हुआ। सीएम डॉ. मोहन यादव ने सभी 230 विधानसभाओं में स्टेडियम बनाने और खेल बजट बढ़ाने की बात कही।
स्वतंत्रता दिवस-2026 के अवसर पर मुख्यमंत्री निवास में आयोजित एक गरिमामय समारोह में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मध्य प्रदेश पुलिस और होमगार्ड्स के 47 अधिकारियों-कर्मचारियों को राष्ट्रपति के विशिष्ट सेवा पदक, सराहनीय सेवा पदक तथा सर्वोत्तम जीवन रक्षा पदक से अलंकृत कर सम्मानित किया।
मध्यप्रदेश के मुरैना जिले की पोरसा तहसील के नगरा घाट पर आज यानी रविवार की सुबह चीख-पुकार और दहशत के माहौल के साथ शुरू हुई। चंबल नदी के उफान और तेज बहाव के बीच 150 से अधिक यात्रियों और 50 मोटरसाइकिलों को ले जा रहा एक स्टीमर अचानक बीच नदी में बंद हो गया।
मध्यप्रदेश में खाद की बिक्री पर लगाई गई अस्थायी रोक के बाद सरकार ने वितरण शुरू करने की समय-सीमा तय कर दी है। किसान कल्याण एवं कृषि विकास विभाग के अनुसार भारत सरकार के आईएफएमएस पोर्टल पर दर्ज उर्वरक स्टॉक और प्रदेश के खाद विक्रेताओं के वास्तविक भौतिक स्टॉक का मिलान आज रविवार को शाम तक पूरा कर लिया जाएगा।
माधव नेशनल पार्क में स्वतंत्रता दिवस के दिन एक और खुशखबरी आई है। पन्ना से लाई गई मादा बाघिन एमटी-4 ने शावकों को जन्म दिया है, जिसकी एक शावक के साथ पहली तस्वीर सामने आई है। इस नए मेहमान के आगमन के साथ ही रिजर्व में बाघों का कुनबा बढ़कर अब 9 हो गया है।
मध्य प्रदेश उच्च न्यायालय ने 34 करोड़ के धान परिवहन घोटाले पर कड़ा रुख अपनाते हुए पूरे राज्य में व्यापक जांच के निर्देश दिए हैं। फर्जी वाहनों से धान ढुलाई के मामले में सभी जिलों के कलेक्टरों और EOW से रिपोर्ट तलब की गई है।
भोपाल के कोलार रोड पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में 'कर्मश्री' संस्था द्वारा भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। प्रधानमंत्री मोदी के विजन और वर्ष 2027 को 'युवा वर्ष' के रूप में मनाने की घोषणा से जुड़ी पूरी विस्तृत रिपोर्ट यहाँ पढ़ें।
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने भोपाल के शौर्य स्मारक में 'हर घर तिरंगा' और 'विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस' पर आयोजित कार्यक्रम को संबोधित किया।
स्वतंत्रता दिवस की 80वीं वर्षगांठ के ऐतिहासिक अवसर पर राजधानी दिल्ली स्थित राष्ट्रपति भवन में आयोजित होने वाला पारंपरिक एट होम समारोह इस बार मध्यप्रदेश की समृद्ध और विविधतापूर्ण जनजातीय संस्कृति के रंगों से सराबोर रहेगा।