जबलपुर जोन के CRSE अमितोज वल्लभ पर महिला जूनियर इंजीनियर ने अश्लील मैसेज भेजने और डराने का आरोप लगाया है। GM ने 5 सदस्यीय जांच कमेटी गठित की है।

जीएम कार्यालय के सामने प्रदर्शन करतीं मजदूर संघ की महिलाएं
जबलपुर: स्टार समाचार वेब
जबलपुर जोन के मैकेनिकल विभाग में पदस्थ चीफ रोलिंग स्टाफ इंजीनियर (CRSE) अमितोज वल्लभ पर एक महिला जूनियर इंजीनियर (JE) ने अश्लील मैसेज भेजने और कार्यस्थल पर उत्पीड़न करने के गंभीर आरोप लगाए हैं। इस मामले ने तब तूल पकड़ा जब रेलवे यूनियन और अन्य कर्मचारियों ने अधिकारी के खिलाफ मोर्चा खोल दिया।
शिकायत के अनुसार, पीड़ित महिला जूनियर इंजीनियर ने अभी करीब 6 महीने पहले ही विभाग जॉइन किया था। आरोप है कि पिछले तीन महीनों से CRSE अमितोज वल्लभ उन्हें देर रात अश्लील संदेश भेज रहे थे और बिना किसी आधिकारिक कार्य के बार-बार अपने केबिन में बुलाते थे। जब महिला ने इन हरकतों को नजरअंदाज किया, तो उन्हें कथित तौर पर धमकी भी दी गई।

परेशान होकर महिला कर्मचारी ने हिम्मत जुटाई और जनरल मैनेजर (GM) शोभना बंदोपाध्याय को लिखित शिकायत सौंपी। सबूत के तौर पर महिला ने अश्लील चैट्स के स्क्रीनशॉट और अन्य डिजिटल साक्ष्य भी प्रस्तुत किए हैं। मामले की गंभीरता को देखते हुए जीएम शोभना बंदोपाध्याय ने तत्काल कार्रवाई करते हुए पाँच सदस्यीय आंतरिक जाँच समिति (विशाखा कमेटी) का गठन कर दिया है। कमेटी को जल्द से जल्द अपनी रिपोर्ट सौंपने का निर्देश दिया गया है। जाँच टीम आरोपी अधिकारी का पक्ष भी सुनेगी और साक्ष्यों की सत्यता की परख करेगी।
यह मामला केवल एक महिला कर्मचारी तक सीमित नहीं रहा। आरोपी अधिकारी के व्यवहार से त्रस्त 35 अन्य महिला और पुरुष कर्मचारियों ने भी जीएम को एक सामूहिक लिखित शिकायत सौंपी है। कर्मचारियों का आरोप है कि अमितोज वल्लभ न केवल अभद्र भाषा का प्रयोग करते हैं, बल्कि अपने मातहतों के साथ गाली-गलौज और मानसिक उत्पीड़न भी करते हैं।
शुक्रवार को WCRMS (वेस्ट सेंट्रल रेलवे मजदूर संघ) की महिला विंग ने जोनल ऑफिस में जमकर हंगामा किया। महिला विंग की महामंत्री सविता त्रिपाठी के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने अधिकारी के केबिन का घेराव किया और उन्हें तत्काल प्रभाव से जोन से बाहर स्थानांतरित करने की मांग की। कार्यकर्ताओं का कहना है कि जब तक ऐसे 'विकृत मानसिकता' वाले अधिकारी को हटाया नहीं जाता, तब तक महिला कर्मचारी सुरक्षित महसूस नहीं करेंगी।

जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
मध्य प्रदेश के सीएम मोहन यादव ने खंडवा में राज्य की पहली SISF बटालियन बनाने की घोषणा की है। साथ ही बैगा, भारिया और सहरिया जनजातियों के लिए विशेष कंपनियों के गठन और दो साल में पुलिस के सभी पद भरने का ऐलान किया गया है।
मध्य प्रदेश के राजगढ़ जिले में पचोर-सारंगपुर रोड पर झिरी नाले में 11 लोगों से भरी ईको वैन बह गई। हादसे में 9 लोगों की मौत हो गई है, जबकि अन्य की तलाश के लिए रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है।
सीधी के जमोड़ी थाना क्षेत्र में राजमिस्त्री की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत के बाद हंगामा हुआ। परिजनों ने बकाया मजदूरी मांगने जाने का आरोप लगाया, जबकि मकान मालिक ने सीढ़ियों से गिरने की बात कही।
नागौद क्षेत्र में युवक राजा यादव की हत्या का पुलिस ने खुलासा किया। मवेशी चोरी के संदेह में हिस्ट्रीशीटर और साथियों ने मारपीट की। दो आरोपी हिरासत में हैं, तीन की तलाश जारी है।
सतना जिला अस्पताल में रविवार को छह घंटे बिजली बंद रहने से स्वास्थ्य सेवाएं प्रभावित हुईं। ब्लड बैंक की ऑनलाइन व्यवस्था ठप रही और परिजन घंटों कतार में खड़े रहे। बैकअप व्यवस्था पर सवाल उठे।
मैहर के अमुआटोला प्राथमिक स्कूल में शैक्षणिक व्यवस्था बदहाल मिली। शिक्षक पर नशे में आने, बच्चों से सफाई कराने और गंदगी फैलाने के आरोप लगे। शिक्षा विभाग ने निलंबित किया, पुलिस ने एफआईआर दर्ज की।
सतना में खाद्य सुरक्षा विभाग ने दो दिनों में संदिग्ध घी का 1.10 लाख रुपये का स्टॉक सीज किया। गोवर्धन और धौलपुर फ्रेश घी के नमूने भोपाल लैब भेजे गए हैं।
मध्यप्रदेश के मानसून सत्र में पारित समान नागरिक संहिता विधेयक के खिलाफ मुस्लिम समाज प्रदेशभर में प्रदर्शन करेगा। भोपाल से कांग्रेस के विधायक आरिफ मसूद ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर बताया कि राज्य सरकार प्रदेश में यूसीसी लागू कर मुस्लिमों के अधिकार छीने जा रहे हैं।
रीवा में क्रिप्टो निवेश और जमीन एग्रीमेंट के नाम पर करोड़ों की ठगी का मामला सामने आया। पीड़ितों ने आरोपी को पकड़कर पुलिस के हवाले किया। पुलिस 50 करोड़ से अधिक की ठगी की जांच कर रही है।
सतना में स्टार ग्रुप परिसर में महिंद्रा स्कॉर्पियो-एन फेसलिफ्ट लॉन्च हुई। सांसद गणेश सिंह ने मेड इन इंडिया की मजबूती बताई। नई एसयूवी में एडवांस सेफ्टी फीचर्स और 13.69 लाख रुपये शुरुआती कीमत है।