जगदीप धनखड़ ने भोपाल में डॉ. मनमोहन वैद्य की पुस्तक 'हम और यह विश्व' का विमोचन किया। धनखड़ ने कहा कि वह अब अंग्रेजी में बोलेंगे ताकि 'धूमिल करने वाले' उनका सही मंतव्य न जान पाएं।

भोपाल. स्टार समाचार वेब
पूर्व उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने शुक्रवार को भोपाल पहुंचकर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) के अखिल भारतीय कार्यकारिणी सदस्य डॉ. मनमोहन वैद्य की पुस्तक ‘हम और यह विश्व’ का विमोचन किया। उपराष्ट्रपति पद से इस्तीफा देने के बाद यह उनका पहला बड़ा सार्वजनिक संबोधन था। धनखड़ ने पुस्तक को "हमारी गौरवशाली बातों का दर्पण" बताया। उन्होंने कहा कि "आप थोड़ी सी सतह में जाइए, डुबकी लगाइए, आपका अतीत गौरवशाली था... ये समझ आ जाएगा।" उन्होंने कहा कि यह पुस्तक 8 साल के अनुभवों का संग्रह है, जिसमें प्रणब मुखर्जी पर भी 2 लेख शामिल हैं, और यह "सोए हुए को जगा देगी।"
उन्होंने कहा, "मैंने विचार विमर्श का बाद तय किया कि आगे मैं अंग्रेजी में संबोधन करूंगा," और इसके पीछे का कारण बताया कि, "क्योंकि जो समझना नहीं चाहते, हर हाल में धूमिल करना चाहते हैं। उनको मेरा सही मंतव्य पता नहीं लगेगा, क्योंकि में उनकी खास भाषा में बात नहीं करूंगा।"
पुस्तक के लेखक डॉ. मनमोहन वैद्य ने धनखड़ को अपना अभिभावक बताते हुए खुलासा किया कि उनके अंदर के लेखक को किस घटना ने जाग्रत किया। उन्होंने कहा कि संघ के तृतीय वर्ग के प्रशिक्षण वर्ग में प्रणब मुखर्जी को सिर्फ संबोधन देने के लिए बुलाया गया था, लेकिन उनका बहुत विरोध हुआ। वैद्य ने कहा कि इस "बेवजह विरोध" को देखकर उन्होंने लेखन शुरू किया। उन्होंने आगे कहा कि संघ का बेवजह विरोध करने से कई बार संघ को फायदा होता है, जैसे जब उन्होंने वेबसाइट पर 'Join RSS' की शुरुआत की तो लाखों लोगों की रिक्वेस्ट आई।
इस कार्यक्रम में वृंदावन के श्री आनंदम धाम आश्रम के पीठाधीश्वर रीतेश्वर जी महाराज, वरिष्ठ पत्रकार विष्णु त्रिपाठी, पूर्व मुख्यमंत्री उमा भारती, मंत्री कृष्णा गौर और संघ के प्रांत संघ चालक अशोक पांडे भी मौजूद थे।
दिग्विजय का तंज
इस बीच, पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने एयरपोर्ट पर धनखड़ की अगवानी के लिए किसी भाजपा नेता के न पहुंचने पर टिप्पणी करते हुए कहा कि "यूज एंड थ्रो यही नीति है भाजपा की।" हालांकि, उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि चूंकि धनखड़ RSS के कार्यक्रम में आए हैं, इसलिए उनके कार्यक्रम पर सवाल नहीं उठाए जा सकते। पूर्व उपराष्ट्रपति धनखड़ रात में दिल्ली के लिए रवाना हो गए।
खबर से पहले...

जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
मध्य प्रदेश में विधानसभा चुनाव 2028 में होने हैं। चुनाव में अभी दो वर्ष से अधिक का समय बाकी है, लेकिन कांग्रेस अभी से तैयारी में जुट गई है। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी एक पखवाड़े के भीतर दूसरी बार मध्य प्रदेश आ रहे हैं। वह आज बालाघाट के बैहर विकासखंड के जागला गांव में कुपोषण, मलेरिया और खसरा से प्रभावित बैगा आदिवासी बच्चों के परिजनों से मुलाकात करेंगे।
विश्व प्रसिद्ध बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व में नए पर्यटन सत्र का गुरुवार को उत्साहपूर्ण आगाज हुआ। पर्यटन सत्र के पहले दिन ताला, मगधी और खितौली गेट को आकर्षक ढंग से सजाया गया। पार्क प्रबंधन और वन विभाग के अधिकारियों ने पर्यटकों का पारंपरिक अंदाज में स्वागत किया।
मध्य प्रदेश बीजेपी के नए प्रदेश प्रभारी बिप्लब कुमार देव और सह प्रभारी रेखा वर्मा भोपाल पहुंच गए हैं। पदभार संभालने के बाद दोनों नेताओं ने गुफा मंदिर में दर्शन किए और बीजेपी कार्यालय में सीएम मोहन यादव के साथ महत्वपूर्ण बैठक शुरू की।
सहारा सोसायटी के 45,719 करोड़ रुपए के घोटाले में 4 साल से फरार चेयरमैन खालिद चौधरी को ग्वालियर पुलिस ने लखनऊ से गिरफ्तार किया। उपभोक्ता आयोग में पेशी के बाद मिली जमानत।
मध्य प्रदेश में मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर कांग्रेस का उग्र प्रदर्शन। भोपाल, बैतूल, खरगोन और इंदौर सहित कई जिलों में पुतला दहन, वाटर कैनन का उपयोग और कलेक्ट्रेट घेराव की पूरी खबर।
मध्यप्रदेश डिंडोरी जिले के जनपद पंचायत मेंहदवानी अंतर्गत ग्राम पंचायत सारंगपुर के पोषक गांव कनेरी में बुधवार की सुबह ग्रामीणों और स्कूली छात्र-छात्राओं के सब्र का बांध टूट गया। पक्की सड़क की मांग को लेकर आक्रोशित ग्रामीणों और विद्यार्थियों ने मेंहदवानी-शहपुरा स्टेट हाईवे पर चक्का जाम कर दिया।
मध्यप्रदेश भाजपा के नए प्रदेश प्रभारी बिप्लब कुमार देव और सह-प्रभारी रेखा वर्मा अपने पहले आधिकारिक दौरे पर भोपाल पहुंचे। राजा भोज एयरपोर्ट पर पार्टी के पूर्व प्रदेशाध्यक्ष व खजुराहो सांसद वीडी शर्मा ने दोनों वरिष्ठ नेताओं का आत्मीय स्वागत किया।
सतना जिला अस्पताल की छत पर नई कैंटीन शुरू, स्टाफ और मरीजों के परिजनों को दिन-रात खाद्य सामग्री मिलेगी। एनक्वास मानकों के तहत सुविधा शुरू हुई, सुरक्षा और अग्निशमन व्यवस्था पर भी रहेगा विशेष ध्यान।
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में मंगलवार को मंत्रालय में आयोजित मंत्रि-परिषद की बैठक में मध्यप्रदेश के सर्वांगीण विकास को गति देने वाले कई महत्वपूर्ण फैसलों पर मुहर लगी। कैबिनेट फैसलों की जानकारी देते हुए मंत्री चैतन्य कश्यप ने बताया कि इस बैठक में स्कूली बच्चों, अग्निवीरों, किसानों और आम नागरिकों के हित में ऐतिहासिक निर्णय लिए गए हैं।