जवाहर नगर में फर्श तवे जैसी क्यों तप रही है? सतना के जवाहर नगर में एक घर की फर्श अचानक 50 डिग्री तक गर्म हो गई, जिससे इलाके में हड़कंप मच गया। बिजली फॉल्ट या गैस रिसाव की संभावना से इंकार किया गया है। भूगर्भीय और रासायनिक प्रतिक्रियाओं की जांच जारी है। क्या सल्फर है इस रहस्य का कारण? जानिए पूरे घटनाक्रम की विस्तृत रिपोर्ट।

सतना, स्टार समाचार वेब
रोजाना की तरह जवाहर नगर गली न. 3 निवासी पद्मा घरेलू काम काज में जुटी हुई थीं जबकि उनके पति शिवकुमार अंबेश सुबह उठकर अपनी दिनचर्या में जुटने की तैयारी कर रहे थे कि अचानक बरामदे में कदम रखते ही पद्मा चौंक गर्इं। उन्हें अहसास हुआ कि मानों उनके पैर फर्श में नहीं बल्कि गरम तवे में पड़ गए हों। एक बारगी तो उन्हें पांव के जलने का अहसास हुआ । सतर्क हुई पद्मा ने पति शिवकुमार को पूरी बात बताई । पहले तो उन्हें समझ ही नहीं आया कि अचानक बरामदे की सतह कैसे तपने लगी लेकिन जब फर्श पर उन्होने लगातार गरमी महसूस की तो उन्होने इसकी जानकारी जिला प्रशासन को दी, जिसके बाद रीवा से भू-वैज्ञानिकों की टीम एनडीआरएफ के साथ पहुंच गई। उधर घर के बरामदे की फर्श गरम होने की खबर आते ही आसपास के इलाके में हड़कंप मच गया और जानकारी पाकर जवाहर नगर गली नं. 3 में तमाशबीनों की भीड़ जमा हो गई। किसी ने इसका कारण भूगर्भीय गतिविधियों को बताया तो किसी ने धरती में मौजूद रसायनिक अभिक्रियाओं को इसके लिए जिम्मेदार ठहराया। इन कयासों के बीच पाल्यूशन व माइनिंग डिपार्टमेंट की टीम मौका स्थल के नमूने लेकर परीक्षण कर रही है। परीक्षण के बाद ही यह स्पष्ट हो सकेगा कि आखिर बरामदे की फर्श के तवे सी क्यों तपनी लगी है?
कनेक्शन काटा फिर भी बनी रही तपन
मौके पर विशेषज्ञों ने फर्श का तापमान तकरीबन 50 डिग्री आंका । मौके पर अमित पटेल के नेतृत्व में पहुंची एसडीईआरएफ की टीम ने शिवकुमार के घर पहुंचकर मौकास्थल का मुआयना किया। इस दौरान यह संभावना भी जताई गई कि अंडरग्राउंड बिजली कनेक्शन की तारों के जलने पर भी फर्श का गरम होना संभव है। इसी आशंका के चलते दो घंटे तक बिजली बंद कर अंडरग्राउंड कनेक्शन भी जांचा गया, अर्थिंग की अंडरग्राउंड वायर भी चेक की गई , लेकिन बिजली बंद होने का कोई असर फर्श के तापमान पर नहीं पड़ा। बिजली में किसी फाल्ट की आशंका मिटने के बाद जब प्रदूषण नियंत्रण विभाग की टीम ने किसी ज्वलनशील गैस का रिसाव भी नहीं पाया तब उक्त स्थल पर गड्ढा खुदवाकर पानी भरवा दिया है ताकि धरती को शीतल किया जा सके। जाहिर है कि यदि इस जुगत से भी फर्श ठंडी न हुई तो आगे जांच का दायरा और बढ़ाया जाएगा।
अभी अनसुलझी है गुत्थी
बेशक एसडीआरएफ समेत विभिन्न विभागों की पहुंची टीम ने ओरियंटल इंश्योरेंस कंपनी में प्रशासनिक अधिकारी रहे सेवानिवृत्त शिवकुमार व उनके परिवार को आंशिक तौर पर राहत प्रदान कर दी हो लेकिन यह रहस्य अभी भी नहीं सुलझा है कि आखिर किन कारणों से उनके बरामदे की फर्श गरम हो रही है। मौके पर पहुंचे माइनिंग एक्सपर्ट व पाल्यूशन कंट्रोल बोर्ड के अधिकारियों ने जांच पड़ताल मिट्टी के नमूनों को जांच के लिए एकत्र किया गया है। परिजनों व प्रत्यक्षदर्शियों की मानें तो फर्श पर रखा पानी थोड़ी ही देर में भाप छोड़ने लगता है। माना जा रहा है कि एक्सपर्ट्स द्वारा लिए गए सैंपल की जांच पूर्ण होने पर ही फर्श के तपने की गुत्थी सुलझ सकेगी?
दूसरे कमरे में भी आंशिक आंच, सल्फर की संभावना
बरामदे के अलावा उसी से सटा एक और कमरा है जहां आंच महसूस की जा रही है जबकि दोनो फर्श के बीच 9 इंच मोटी दीवार है। इससे यह अंदाजा लगाया जा रहा है कि फर्श के तपने का कारण भूगर्भीय ही है जहां किसी रसायानिक अभिक्रिया से फर्श का तपना संभव हो सकता है। इस मामले में रसायन शास्त्री डा. प्रदीप मिश्र ने कहा कि फर्श के अचानक यूं तपने के पीछे की बड़ी वजह सल्फर की मौजूदगी हो सकती है।डा. मिश्र के अनुसार सल्फर आक्सीजन के साथ क्रिया कर कई प्रकार के आक्साइड बनाता है जो पानी से अभिक्रिया कर गर्म प्रवृत्ति के अम्ल बना लेता है। इस प्रक्रिया में प्रचुर मात्रा में उर्जा निकलती है जिससे फर्श तप जाती है। हालंकि डा. मिश्रा ने इसे केवल संभावना बताया है। असलियत तो प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड व खनिज विभाग के विशेषज्ञों द्वारा की जाने वाली जांच में ही सामने आ सकेगा कि आखिर फर्श के तपने के पीछे कौन सी गैस या रसायन है?
सूचना मिलने पर बोर्ड के एक्सपर्टस की टीम मौके पर भेजी गई थी। प्रथमदृष्टया मौके पर कोई हानिकारक गैस का रिसाव नहीं पाया गया है। फर्श क्यों गरम हुई इसकी पड़ताल नमूनों कीजांच कर की जाएगी ।
एसके झा, जिला अधिकारी, पाल्यूशन कंट्रोल बोर्ड
पाल्यूशन कंट्रोल बोर्ड की टीम के साथ हमारी टीम ने भी मौकास्थल की पड़ताल की है। मौके पर कोई हानिकारक गैस का रिसाव नहीं मिला है। फिलहाल पानी भरकर छोड़ दिया गया है। उम्मीद है कि इससे पुर्श की तपन कम हो जाएगी।
एचपी सिंह, जिला खनिज अधिकारी
जिस प्रकार का घटनाक्रम जवाहर नगर में सामने आया है, वह मौके पर सल्फर की मौजूदगी का द्योतक है। अमूमन सल्फर का आक्साइड पानी से रिएक्ट कर अम्लीकृत होने के दौरान ऐसा ताप पैदा करता है।
डा. प्रदीप मिश्र, रसायन शास्त्री


जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
भोपाल के कटारा हिल्स स्थित प्राइड सिटी कॉलोनी में CAG ऑडिट ऑफिसर के घर पुलिस ने छापा मारकर 3 ग्राम MD और 1200 ग्राम गांजा बरामद किया। अधिकारी की पत्नी गिरफ्तार, जांच जारी।
उज्जैन सिंहस्थ 2028 की तैयारियों को लेकर रेलवे ने कमर कस ली है। रेलवे बोर्ड चेयरमैन सतीश कुमार ने इंदौर में समीक्षा बैठक कर 125 से अधिक स्पेशल ट्रेनें चलाने, एआई कैमरों से सुरक्षा और स्टेशनों के रीडेवलपमेंट के निर्देश दिए हैं।
मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के चार दिवसीय दुबई दौरे की विस्तृत जानकारी। जानिए कैसे वे वैश्विक निवेशकों, एआईएम कांग्रेस 2026 और प्रमुख उद्योग समूहों से मिलकर राज्य में निवेश को बढ़ावा दे रहे हैं।
बाबा महाकाल की नगरी उज्जैन में महाकाल मंदिर से रामघाट को जोड़ने वाला 14वीं सदी का ऐतिहासिक क्षिप्रा द्वार अचानक ढह गया। हाल ही में इस पर 2.12 करोड़ रुपये खर्च किए गए थे।
मध्यप्रदेश के सागर जिले के बंडा में बीती देर रात 11 लोगों की मौत हो गई। वहीं पांच लोगों की हालत गंभीर होने पर उन्हें सागर स्थित बुंदेलखंड मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है। घटना के बाद जहरीली शराब पीने की आशंका जताई जा रही है।
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने शिक्षक दिवस 2026 पर मध्यप्रदेश के 6 उत्कृष्ट शिक्षकों को नेशनल टीचर अवार्ड से सम्मानित किया। जानिए इन शिक्षकों के नाम और उनके विशेष योगदान के बारे में।
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने एसडीआरएफ स्टेट कमांड सेंटर पहुंचकर प्रदेश में वर्षाजनित परिस्थितियों और राहत कार्यों की समीक्षा की। उन्होंने बाढ़ प्रभावितों को तत्काल भोजन, कपड़ा और राहत सामग्री उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं।
भोपाल के मास्टर प्लान को लेकर सियासत तेज हो गई है। कांग्रेस विधायक आरिफ मसूद ने सरकार की सैद्धांतिक अनुमति पर सवाल उठाए हैं और पुराने ड्राफ्ट का हवाला देते हुए 9 सितंबर को डेढ़ किलोमीटर लंबी 'रन फॉर मास्टर प्लान' दौड़ का ऐलान किया है।
मध्य प्रदेश में शिक्षक वर्ग 1, 2 और 3 के अभ्यर्थी पिछले 15 दिनों से नीलम पार्क, भोपाल में भूख हड़ताल कर रहे हैं। पद बढ़ाने और काउंसलिंग की मांग को लेकर चल रहे इस आंदोलन में अब राजनीति तेज हो गई है।
शिक्षक दिवस के अवसर पर भोपाल स्थित आरसीवीपी नरोन्हा प्रशासन अकादमी में राज्य स्तरीय शिक्षक सम्मान समारोह का भव्य आयोजन किया गया। राज्यपाल मंगूभाई पटेल और मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।