सीधी जिले के अमिलिया में स्थित कस्तूरबा बाई कन्या छात्रावास में वार्डन द्वारा 12वीं की छात्रा की बेरहमी से पिटाई का मामला सामने आया है। वार्डन की मारपीट से छात्रा बेहोश हो गई जिसे प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। छात्राओं द्वारा वीडियो बनाकर कलेक्टर तक पहुंचाने के बाद तहसीलदार ने मौके पर पहुंचकर जांच की। छात्राएं अब पुरानी अधीक्षिका की वापसी की मांग कर रही हैं।

हाइलाइट्स
सीधी, स्टार समाचार वेब
जिले के सिहावल विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत अमिलिया में स्थित हायर सेकेंडरी स्कूल प्रांगण में संचालित कस्तूरबा बाई कन्या छात्रावास में कल एक मामला देखने और सुनने को मिला जहां एक 12वीं कक्षा में पढ़ रही छात्रा जो छात्रावास में रहकर अपनी पढ़ाई कर रही थी, उसके साथ वार्डन द्वारा गंभीर तौर पर मारपीट कर दी गई जिससे छात्रा बेहोश हो गई, छात्रा की तबीयत बिगड़ने पर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र अमिलिया में भर्ती कराया गया। जहां डॉक्टरों के द्वारा दवा करने के बाद उसे छात्रावास में वापस लाया गया।
इस पूरे मामले का वीडियो हॉस्टल की अन्य छात्राओं ने बनाया जो विभिन्न माध्यमों से होते हुए जिला कलेक्टर के पास तक पहुंच गया उधर जैसे ही यह जानकारी परिजनों को मिली परिजनों के द्वारा छात्रावास में पहुंचकर काफी देर तक हंगामा किया गया।
ये है पूरा मामला
बताया जाता है कि कस्तूरबा बाई कन्या छात्रावास अमिलिया में 12वीं की छात्रा ने महिला वार्डन उर्मिला पटेल के बच्चे के गाल को सहलाया, जिस पर वार्डन का बच्चा रोने लगा, इसी बात से नाराज होकर वार्डन के द्वारा छात्रा के साथ मारपीट की गई जिस पर छात्रा बेहोश हो गई। इस घटना के बाद आनन फानन में हायर सेकेंडरी अमिलिया के प्रधान अध्यापक कामता प्रसाद मिश्रा के द्वारा तत्काल छात्रा को नजदीकी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां पर उपचार के बाद छात्रा की तबीयत सही हो जाने पर उसे छात्रावास दोबारा पहुंचा दिया गया जहां उसकी तबीयत सही बताई जा रही है।
जिला कलेक्टर ने भेजी जांच टीम
इस मामले की जानकारी जैसे ही जिला कलेक्टर को हुई तो उनके द्वारा सिहावल तहसील में पदस्थ तहसीलदार परम सुख बंसल को निरीक्षण के लिए भेजा गया, जिस पर तहसीलदार के द्वारा पंचनामा तैयार किया गया, बच्ची का कथन एवं वार्डन का कथन भी लिया गया, साथ ही छात्रावास में रह रही छात्राओं से भी पूरी जानकारी प्राप्त की गई। छात्राओं के द्वारा बताया गया कि मैडम के द्वारा पहली बार हाथ उठाया गया है। फिलहाल बच्ची का स्वास्थ्य सही है। तहसीलदार ने छात्रावास में हो रही और गतिविधियों के बारे में जानकारी लिए जिस पर छात्राओं ने एक साथ में बताया कि यहां प्रतिदिन दाल चावल रोटी सब्जी सुबह शाम दी जाती है मीनू के हिसाब से भोजन नहीं मिलता है।
छात्राओं ने की पुरानी अधीक्षिका को लाने की मांग
कस्तूरबा बाई कन्या छात्रावास अमिलिया की छात्राओं के द्वारा तहसीलदार की उपस्थिति में कहा गया कि पुरानी छात्रावास अधीक्षक मैडम हम सभी को बहुत प्यार करती थीं और सब कुछ बढ़िया होता था हम सभी छात्राएं चाहती हैं की पुरानी अधीक्षक को दोबारा लाया जाए। अब देखना दिलचस्प होगा कि वार्डन अधीक्षक पर जिला कलेक्टर के द्वारा क्या कार्रवाई की जाएगी।


जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
मध्य प्रदेश में संभावित अल्प वर्षा की स्थिति को देखते हुए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने जारी की विस्तृत कार्ययोजना। जानें फसल चयन, जल संरक्षण और किसानों के लिए सरकार की नई तैयारियों के बारे में।
मध्य प्रदेश में मानसून ने दी दस्तक, पूरे राज्य में तेज बारिश का दौर जारी। मौसम विभाग ने कई जिलों में ऑरेंज और रेड अलर्ट जारी किया। जानें बारिश से जुड़ी ताजा अपडेट और सुरक्षा निर्देश।
दतिया विधानसभा उपचुनाव 2026 का कार्यक्रम घोषित! जानें कब होगा मतदान, क्या है राजेंद्र भारती की सदस्यता रद्द होने का कारण और कैसे लागू हुई आचार संहिता।
मध्य प्रदेश सरकार ने BLO और बीएलओ सुपरवाइजरों का मानदेय दोगुना किया। जानें नई मानदेय राशि, प्रभावी तिथि और त्रैमासिक भुगतान की पूरी जानकारी।
राजा रघुवंशी मर्डर केस में नया मोड़। मेघालय सरकार ने सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर कर आरोपी पत्नी सोनम रघुवंशी की जमानत रद्द करने की मांग की। जानिए क्या है पूरा मामला।
केंद्रीय मंत्रिमंडल विस्तार की अटकलों के बीच विंध्य क्षेत्र को प्रतिनिधित्व मिलने की चर्चाएं तेज हैं। सतना सांसद गणेश सिंह और शहडोल सांसद हिमांद्री सिंह के नाम संभावित दावेदारों में प्रमुख बताए जा रहे हैं।
सतना जिले में हल्की बारिश के बाद भी घंटों बिजली गुल रहने से उपभोक्ताओं की परेशानी बढ़ गई है। ग्रामीण क्षेत्रों में पेयजल, पढ़ाई और कारोबार प्रभावित हैं, जबकि लोगों ने स्थायी समाधान की मांग उठाई है।
सतना में मानसून की पहली तेज बारिश ने स्मार्ट सिटी की तैयारियों की पोल खोल दी। कई कॉलोनियों, सड़कों और अंडरब्रिज में जलभराव हुआ, जबकि जिला अस्पताल और बस स्टैंड भी पानी से प्रभावित रहे।
सतना जिला अस्पताल में विशेषज्ञ डॉक्टरों के कई पद रिक्त हैं, जिससे 1500 दैनिक मरीजों की चिकित्सा सेवाएं प्रभावित हो रही हैं। दूसरी ओर संत मोतीराम स्वास्थ्य केंद्र नि:शुल्क उपचार देकर राहत पहुंचा रहा है।
मध्य प्रदेश में कैलाश विजयवर्गीय की कथित चिट्ठी ने राजनीतिक गलियारों में हलचल मचा दी है। जानिए क्या है मामला, मुख्यमंत्री के खिलाफ नाराजगी की सच्चाई और इसके पीछे के राजनीतिक मायने।