मध्य प्रदेश के कटनी में अतिक्रमण हटाने गए वन विभाग के कर्मचारियों पर जानलेवा हमला। 2 डिप्टी रेंजर, 3 वनरक्षक घायल। गुना के बाद कटनी में बढ़ा बवाल। 5 पर मामला दर्ज,

हमला करते ग्रामीण। सोर्स सोशल मीडिया
हाइलाइट्स
कटनी. स्टार समाचार वेब्
मध्य प्रदेश में वन विभाग के कर्मचारियों पर अतिक्रमणकारियों द्वारा हमले के मामले लगातार बढ़ रहे हैं। गुना के बाद अब कटनी में भी ऐसा ही एक जानलेवा हमला सामने आया है।
दरअसल, ढीमरखेड़ा इलाके के बिहरिया गांव में वन भूमि पर हुए अतिक्रमण को हटाने पहुंची विभाग की टीम पर ग्रामीणों ने लाठी-डंडों से बेरहमी से हमला कर दिया। इस हमले में दो डिप्टी रेंजरों और तीन वनरक्षकों सहित कुल पांच कर्मचारी गंभीर रूप से घायल हो गए। वन अमले को अपनी जान बचाने के लिए गांव से भागना पड़ा। इस मारपीट का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
जुताई करने से रोका तो हमला
शिकायत मिलने पर वन विभाग के अधिकारी बिहरिया में अतिक्रमण कर हल-बैल से जुताई कर खेती की तैयारी कर रहे लोगों को रोकने पहुंचे थे। अतिक्रमणकारियों ने पहले तो टीम के साथ गाली-गलौज की और फिर लाठी-डंडों से हमला कर दिया। रेंजर अजय मिश्रा ने बताया कि वन भूमि पर दूसरे जिलों से आए लोग स्थानीय संरक्षण में कब्जा कर खेती कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि डिप्टी रेंजर आर.के. मिश्रा और अशोक कोल के साथ वनरक्षक राजेश शर्मा, रामफल पटेल और रामदुलारे मेहरा को बिहरिया निवासी लल्लू बर्मन, रघुवीर सिंह, प्रकाश दाहिया, कालू सिंह और मुकेश बर्मन ने पीटा है।
पांच पर मामला दर्ज
पुलिस ने 5 ग्रामीणों पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। थाना प्रभारी मोहम्मद शाहिद खान ने बताया कि वन विभाग की शिकायत पर शासकीय कार्य में बाधा डालने का मुकदमा दर्ज किया गया है। उन्होंने यह भी कहा कि जांच के बाद इस मामले में शामिल अन्य लोगों पर भी कार्रवाई की जाएगी।

जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह 2-3 अक्टूबर को भोपाल दौरे पर रहेंगे। वे भेल मैदान में गोपालक सम्मेलन, नए आपराधिक कानूनों की प्रदर्शनी और IISER परिसर का शिलान्यास करेंगे।
मध्य प्रदेश भाजपा के नए प्रभारी बिप्लब कुमार देब ने भोपाल में कोर कमेटी और पदाधिकारियों की बैठक ली। उन्होंने नेताओं के स्वागत में जेसीबी से फूल बरसाने पर रोक लगाने और 3 महीने के भीतर गुटबाजी खत्म करने के निर्देश दिए हैं।
मध्यप्रदेश में शिक्षकों का आंदोलन हुआ उग्र। टीईटी अनिवार्यता, ई-अटेंडेंस और वरिष्ठता जैसी 3 सूत्रीय मांगों को लेकर भोपाल के नीलम पार्क में प्रदर्शन। 2 अक्टूबर को प्रदेशभर में होगा उपवास और सत्याग्रह।
उज्जैन शाही मस्जिद विवाद पर जमीयत उलमा मप्र के अध्यक्ष हाजी मोहम्मद हारून ने कोर्ट में तथ्य छिपाने, सड़क चौड़ीकरण के लिए तीन फीट जमीन के वैकल्पिक उपायों और गिरफ्तारियों पर तीखे सवाल उठाए हैं।
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने राज्य के विकास कार्यों, ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट 2027 और 'सेवा संकल्प अभियान' की जानकारी दी।
इंदौर के भागीरथपुरा दूषित पेयजल मामले में आयोग की रिपोर्ट सामने आ गई है। लापरवाही और देरी के कारण 36 से अधिक लोगों की मौत के लिए 8 अधिकारियों को दोषी ठहराया गया है, जबकि जनप्रतिनिधियों को क्लीन चिट मिल गई है।
मध्य प्रदेश में नशे के अवैध कारोबार पर लगाम कसने के लिए मुख्यमंत्री मोहन यादव ने सख्त निर्देश दिए हैं। स्कूल-कॉलेजों के आसपास निगरानी, हॉट स्पॉट की पहचान और हेल्पलाइन नंबर जैसी अहम जानकारियों के साथ पूरी रिपोर्ट पढ़ें।
कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने गुरुवार को मध्य प्रदेश के बालाघाट जिले के जगला गांव का दौरा किया। उन्होंने कुपोषण और मलेरिया से जान गंवाने वाले आदिवासी बच्चों के परिवारों से मुलाकात कर उनका हाल जाना।
मध्य प्रदेश में विधानसभा चुनाव 2028 में होने हैं। चुनाव में अभी दो वर्ष से अधिक का समय बाकी है, लेकिन कांग्रेस अभी से तैयारी में जुट गई है। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी एक पखवाड़े के भीतर दूसरी बार मध्य प्रदेश आ रहे हैं। वह आज बालाघाट के बैहर विकासखंड के जागला गांव में कुपोषण, मलेरिया और खसरा से प्रभावित बैगा आदिवासी बच्चों के परिजनों से मुलाकात करेंगे।
विश्व प्रसिद्ध बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व में नए पर्यटन सत्र का गुरुवार को उत्साहपूर्ण आगाज हुआ। पर्यटन सत्र के पहले दिन ताला, मगधी और खितौली गेट को आकर्षक ढंग से सजाया गया। पार्क प्रबंधन और वन विभाग के अधिकारियों ने पर्यटकों का पारंपरिक अंदाज में स्वागत किया।