खजुराहो में इंडियन एयरफोर्स का सेंट्रल इंडिया का सबसे बड़ा एयरबेस बनने की तैयारी है। रक्षा मंत्रालय ने इसे सबसे उपयुक्त माना है। सांसद वीडी शर्मा ने दी जानकारी।

हाइलाइट्स
खजुराहो। स्टार समाचार वेब
विश्व प्रसिद्ध पर्यटन स्थल खजुराहो जल्द ही देश के रक्षा मानचित्र पर एक महत्वपूर्ण स्थान हासिल करने जा रहा है। बुंदेलखंड क्षेत्र को जल्द ही एक बड़ी सौगात मिलने की संभावना है, जिसके तहत खजुराहो में सेंट्रल इंडिया का सबसे बड़ा एयरबेस स्थापित किया जा सकता है। इस महत्वपूर्ण परियोजना को लेकर सितंबर महीने में मुख्यमंत्री (सीएम) और सेना के वरिष्ठ अधिकारियों के बीच एक उच्च-स्तरीय बैठक भी हो चुकी है।
खजुराहो क्यों चुना गया?
खजुराहो के सांसद वीडी शर्मा ने जानकारी दी कि एयरफोर्स के अगले एयरबेस के लिए खजुराहो एक प्रबल दावेदार है। रक्षा मंत्रालय द्वारा किए गए एक व्यापक सर्वेक्षण में, खजुराहो एयरपोर्ट को हर लिहाज से सबसे बेहतर विकल्प माना गया है। सर्वेक्षण में शामिल चार एयरपोर्ट में से खजुराहो शीर्ष पर रहा। सांसद शर्मा ने रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से भी इस संबंध में बातचीत की है। इस पहल को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और रक्षा मंत्री की ओर से बुंदेलखंड के लिए एक बड़ी सौगात माना जा रहा है।
प्रारंभिक तैयारियों शुरू हुईं
सांसद शर्मा के अनुसार, खजुराहो एयरफोर्स के सबसे बड़े एयरबेस के रूप में विकसित होने की ओर अग्रसर है, और इसकी प्रारंभिक तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। सैन्य गतिविधियों का केंद्र खजुराहो गौरतलब है कि खजुराहो एयरपोर्ट पर भारतीय वायुसेना (IAF) पहले से ही सैन्य गतिविधियां संचालित कर रही है। हाल ही में, सेना ने यहां एक सीक्रेट 'शिकरा' ड्रोन की टेस्टिंग भी की थी। 'शिकरा' हाई-स्पीड एरियल टारगेट सिस्टम को एनाड्रोन सिस्टम्स और भारतीय नौसेना के बीच हुए 2024 के एक करार के तहत विकसित किया गया है।

जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
भोपाल के मिसरोद इलाके में आदिवासी छात्रों के प्रदर्शन के दौरान अभद्र व्यवहार करने वाले TI रतन सिंह को निलंबित कर दिया गया है। 'जय जोहार' नारे को लेकर हुए विवाद और सरकार व विपक्ष की प्रतिक्रिया की पूरी विस्तृत जानकारी पढ़ें।
मध्य प्रदेश सरकार ने राज्य कर्मचारी आयोग का पुनर्गठन कर दिया है। रिटायर्ड आईएएस मलय श्रीवास्तव को अध्यक्ष बनाया गया है। जानिए आयोग के कार्य
सूचना का अधिकार कानून लागू होने के 21 साल पूरे हो चुके हैं, लेकिन देश में पारदर्शिता और न्याय की स्थिति चिंताजनक बनी हुई है। पारदर्शिता पर काम करने वाले संगठन सतर्क नागरिक संगठन की हालिया रिपोर्ट के अनुसार, 30 जून 2026 तक देश के 28 सूचना आयोगों में 3,85,000 से अधिक अपीलें और शिकायतें लंबित हैं।
मध्य प्रदेश के देवास और इंदौर जिलों में लोकायुक्त पुलिस ने आय से अधिक संपत्ति के मामले में बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस प्रशिक्षण केंद्र इंदौर (पीटीसी) में पदस्थ हेड कांस्टेबल (ड्राइवर) फिरोज खान के 15 ठिकानों पर बुधवार सुबह एक साथ दबिश दी गई।
मध्य प्रदेश की मोहन सरकार ने देर रात प्रशासनिक अमले में बड़ा फेरबदल करते हुए 23 आईएएस अधिकारियों के तबादले कर दिए हैं। इस सूची में 11 जिलों के कलेक्टर भी बदले गए हैं, जिनमें से 6 जिलों में नए कलेक्टरों की पदस्थापना की गई है। इसके साथ ही कई वरिष्ठ अधिकारियों को नई और अहम जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं।
भाजपा महिला सांसदों के प्रतिनिधिमंडल ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से मिलकर जेएनयू सांसद अंगोमचा बिमोल अकोइजम पर लगे यौन उत्पीड़न के आरोपों पर सख्त कार्रवाई की मांग की है।
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने इंदौर में आधुनिक होटल सुविधा का शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि वर्ष 2028 के उज्जैन सिंहस्थ को देखते हुए इंदौर में पर्यटन, व्यापार और रोजगार के नए अवसर बढ़ेंगे।
मध्य प्रदेश में 27% ओबीसी आरक्षण के मामले पर मुख्यमंत्री मोहन यादव ने दिल्ली में सॉलिसिटर जनरल से चर्चा की। नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने विशेष सत्र बुलाने की मांग की है।
ग्वालियर में 5500 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाले एशिया के सबसे बड़े टेलीकॉम मैन्युफैक्चरिंग जोन का 29 अक्टूबर को गृह मंत्री अमित शाह भूमिपूजन करेंगे। जानिए इस मेगा प्रोजेक्ट से जुड़ी पूरी जानकारी और रोजगार के अवसरों के बारे में।
मध्य प्रदेश के कूनो नेशनल पार्क में नामीबियाई मादा चीता आशा के आठ महीने के शावक की मौत हो गई है। वन विभाग पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट का इंतजार कर रहा है।