नागौद तहसील स्थित कोर्दननाथ का गौमुख जल वैज्ञानिक परीक्षण में भी खरा उतरा है। पीएच 7.8 और टीडीएस 107 के साथ यह पानी पाचन और त्वचा रोगों में लाभकारी माना जा रहा है।

हाइलाइट्स:
सतना, स्टार समाचार वेब
नागौद तहसील के कोर्दननाथ की महिमा चहूंओर है। यहां से निकले वाले पानी को लेकर जितनी आस्था है उसके वैज्ञानिक आधार भी सामने आए है। इन्हीं आधारों के कारण यहां का पानी पाचन और त्वचा के रोगों के ठीक माना जा रहा है। आज राष्ट्रीय विज्ञान कथा दिवस के अवसर पर दो उदाहरणों से यह समझाने का प्रयास है कि कोर्दननाथ के जल का आध्यात्मिक तो है ही वैज्ञानिक आधार भी है। शासकीय उत्कृष्ट उच्चतर माध्यमिक विद्यालय व्यंकट वन के रसायन शास्त्र के शिक्षक डॉ. रामानुज पाठक बताते हैं कि कोर्दननाथ के पानी को लेकर विद्यालय की केमेस्ट्री लैब में टेस्ट किया गया था जिसमें उसका पीएच मान और टीडीएस जांचा गया। डॉ. पाठक ने बताया कि लैब में टेस्ट के दौरान पाया गया उसका पीएच मान 7.8 है जो दर्शाता हे कि हल्का क्षारीय है। इसी तरह शुद्धता और ख्रनिज संतुलन के हिसाब से इसका टीडीएस 107 रहा। जो दर्शाता है कि यह आदर्श है।
कथा-01: शरीर के सफेद दाग थे शादी में बाधक
कोर्दननाथ के जल एक बेटी के विवाह की बाधा दूर कर दी। यह सच्चाई रहिकवारा निवासी मोनम त्रिपाठी की है। उनके शरीर में कई जगह सफेद दाग हो गए थे जिसको लेकर उनके परिजन परेशान रहा करते थे। एक वैद्य की सलाह पर मोनम ने कोर्दननाथ का पानी न केवल पिया बल्कि नहाने धोने में उपयोग किया। इस तरह से वह 6 महीने में ठीक हो गई और अब वह सकुशल ससुराल में है।
कथा-02: गैस ने बिगाड़ रखी थी पूरे परिवार की सेहत
इन समय गैस के पीड़ित ज्यादातर घरों में है लेकिन कहते है कि कोर्दननाथ के जल में वो जादू है कि न केवल गैस में आराम मिलता है बल्कि पाचन शक्ति बढ़ाने में भी सहायक है। यह कथा कोनी के अमरनेन्द्र सिंह परिहार की है। 45 साल के अमरनेन्द्र रोजाना 50 लीटर पानी लेने 15 किलोमीटर दूर कोर्दननाथ जाते हैं। अमरनेन्द्र ने टेलीफोन पर चर्चा करते हुए बताया कि वह 5 महीने से ऐसा कर रहे हैं। जिससे न केवल गैस में राहत है बल्कि पाचन शक्ति भी ठीक हुई है।
जाहिर है पहाड़ से निकला पानी है तो सल्फर भी शामिल है जिस कारण त्वचा के रोगों में आराम मिलता है। इसके अलावा पहाड़ी पानी में मिनरल्स होते हैं जो पाचन शक्ति बढ़ाने का कार्य करते हैं। बाकी तो आपको पता है कि धार्मिक स्थलों से निकलने वाले जल का आध्यात्मिक महत्व होता है।
अंजनी कुमार त्रिपाठी, पूर्व संयुक्त संचालक स्कूल शिक्षा
कोर्दननाथ क्या जहां भी ऐसे आस्था के केन्द्र पहाड़ों के आसपास है वहां के जल में सल्फर होता ही है यह तत्व त्वचा के रोगों के इलाज में सार्थक है। सुमेद्य सल्फर नाम का एक मलहम आता है उसका पीला भाग सल्फर ही है। यह सबसे सार्थक दवा है त्वचा के लिए।
डॉ. प्रदीप मिश्रा, पूर्व विभागाध्यक्ष रसायन शास्त्र, स्वशासी महाविद्यालय
कर्दमेश्वर नाथ (कोर्दननाथ) का गौमुख जल केवल आस्था का विषय नहीं, बल्कि एक प्राकृतिक हाइड्रो-केमिकल प्रयोगशाला है, जहां भूविज्ञान, रसायन विज्ञान और मानव शरीर विज्ञान एक साथ प्रवाहित होते हैं। पीएच 7.8 और टीडीएस 107 जैसे तथ्य इस बात की पुष्टि करते हैं कि प्रकृति कई बार वह समाधान देती है, जिसे हम चमत्कार कहकर छोड़ देते हैं।
डॉ. रामानुज पाठक, उच्च माध्यमिक शिक्षक, व्यंकट वन


जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह 2-3 अक्टूबर को भोपाल दौरे पर रहेंगे। वे भेल मैदान में गोपालक सम्मेलन, नए आपराधिक कानूनों की प्रदर्शनी और IISER परिसर का शिलान्यास करेंगे।
मध्य प्रदेश भाजपा के नए प्रभारी बिप्लब कुमार देब ने भोपाल में कोर कमेटी और पदाधिकारियों की बैठक ली। उन्होंने नेताओं के स्वागत में जेसीबी से फूल बरसाने पर रोक लगाने और 3 महीने के भीतर गुटबाजी खत्म करने के निर्देश दिए हैं।
मध्यप्रदेश में शिक्षकों का आंदोलन हुआ उग्र। टीईटी अनिवार्यता, ई-अटेंडेंस और वरिष्ठता जैसी 3 सूत्रीय मांगों को लेकर भोपाल के नीलम पार्क में प्रदर्शन। 2 अक्टूबर को प्रदेशभर में होगा उपवास और सत्याग्रह।
उज्जैन शाही मस्जिद विवाद पर जमीयत उलमा मप्र के अध्यक्ष हाजी मोहम्मद हारून ने कोर्ट में तथ्य छिपाने, सड़क चौड़ीकरण के लिए तीन फीट जमीन के वैकल्पिक उपायों और गिरफ्तारियों पर तीखे सवाल उठाए हैं।
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने राज्य के विकास कार्यों, ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट 2027 और 'सेवा संकल्प अभियान' की जानकारी दी।
इंदौर के भागीरथपुरा दूषित पेयजल मामले में आयोग की रिपोर्ट सामने आ गई है। लापरवाही और देरी के कारण 36 से अधिक लोगों की मौत के लिए 8 अधिकारियों को दोषी ठहराया गया है, जबकि जनप्रतिनिधियों को क्लीन चिट मिल गई है।
मध्य प्रदेश में नशे के अवैध कारोबार पर लगाम कसने के लिए मुख्यमंत्री मोहन यादव ने सख्त निर्देश दिए हैं। स्कूल-कॉलेजों के आसपास निगरानी, हॉट स्पॉट की पहचान और हेल्पलाइन नंबर जैसी अहम जानकारियों के साथ पूरी रिपोर्ट पढ़ें।
कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने गुरुवार को मध्य प्रदेश के बालाघाट जिले के जगला गांव का दौरा किया। उन्होंने कुपोषण और मलेरिया से जान गंवाने वाले आदिवासी बच्चों के परिवारों से मुलाकात कर उनका हाल जाना।
मध्य प्रदेश में विधानसभा चुनाव 2028 में होने हैं। चुनाव में अभी दो वर्ष से अधिक का समय बाकी है, लेकिन कांग्रेस अभी से तैयारी में जुट गई है। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी एक पखवाड़े के भीतर दूसरी बार मध्य प्रदेश आ रहे हैं। वह आज बालाघाट के बैहर विकासखंड के जागला गांव में कुपोषण, मलेरिया और खसरा से प्रभावित बैगा आदिवासी बच्चों के परिजनों से मुलाकात करेंगे।
विश्व प्रसिद्ध बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व में नए पर्यटन सत्र का गुरुवार को उत्साहपूर्ण आगाज हुआ। पर्यटन सत्र के पहले दिन ताला, मगधी और खितौली गेट को आकर्षक ढंग से सजाया गया। पार्क प्रबंधन और वन विभाग के अधिकारियों ने पर्यटकों का पारंपरिक अंदाज में स्वागत किया।