थैलीसीमिया पीड़ित बच्चों को एचआईवी संक्रमित रक्त चढ़ाने के मामले की जांच तेज हो गई है। मानवाधिकार आयोग की टीम ने सतना और रीवा में दस्तावेज खंगालने के साथ कलेक्टर-एसपी से चर्चा कर निलंबित अधिकारियों के बयान दर्ज किए।

हाइलाइट्स:
सतना, स्टार समाचार वेब
थैलीसीमिया पीड़ित बच्चों को संक्रमित ब्लड चढ़ाने के मामले में जांच सतना से होते हुए रीवा तक पहुंच गई है। पिछले तीन दिनों से मामले की जांच कर रही मानवाधिकार आयोग की टीम ने संक्रमित ब्लड चढ़ाने के मामले में सतना और रीवा में इससे जुड़े जहां दस्तावेज खंगाले वहीं साल के पहले दिन मामले में अब तक प्रशासनिक स्तर पर की गई तमाम कार्रवाईयों की जानकारी कलेक्टर और एसपी से ली।
दस्तावेज खंगालने और जानकारियां लेने के अलावा मानवाधिकार आयोग की टीम ने संक्रमित ब्लड चढ़ाने के मामले में निलंबित चल रहे ब्लड बैंक प्रभारी, लैब टैक्नीशियन, नर्सिंग आफीसर व एचआईवी नोडल के बयान भी दर्ज किए। इन्वेस्टिगेशन डिवीजन के निरीक्षकों रोहित सिंह एवं संजय कुमार द्वारा ब्लड बैंक से जुड़े कई स्टाफों के स्थानीय सर्किट हाउस में भी बयान के लिए बुलाया गया था। बताया जाता है कि टीम शुक्रवार को अपनी जांच पूरी कर दिल्ली के लिए रवाना होगी।
अब तक तीन निलंबित, सामने नहीं आया कोई आधिकारिक बयान
गौरतलब है कि जिला अस्पताल में इलाज के लिए आए थैलीसीमिया से पीड़ित पांच बच्चों को एचआईवी संक्रमित खून चढ़ाने का मामला उजागर होने के बाद जिला स्तरीय तीन सदस्यीय टीम एवं राज्य स्तरीय सात सदस्यीय टीम को जांच के निर्देश दिए गए थे। मामले के तूल पकड़ने के बाद राष्ट्रीय एड्स नियंत्रण संगठन (नाको) और राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग की टीम जांच करने जिला अस्पताल पहुंची। राज्य स्तरीय टीम में शामिल आयुष्मान भारत सीईओ योगेश भरसट की प्रारम्भिक जांच रिपोर्ट के आधार पर जिला अस्पताल के ब्लड बैंक प्रभारी डा. देवेन्द्र सिंह पटेल एवं लैब टेक्नीशियन रामभाई त्रिपाठी एवं नंदलाल पांडेय को निलंबित कर दिया गया था। इसके बाद नाको एवं मानवाधिकार आयोग की टीम द्वारा जांच की गई। मामला अभी भी कागजों में ही सिमटा हुआ है। अभी तक स्वास्थ्य विभाग से जुड़े हुए किसी भी उच्च अधिकारी का बयान सामने नहीं आया है।
सुबह मंगाए रिकार्ड, शाम को भ्रमण
मिली जानकारी के अनुसार इन्वेस्टिगेशन डिवीजन के इंस्पेक्टरों द्वारा गुरुवार की सुबह ब्लड बैंक, आईसीटीसी एवं एआरटी सेंटर से पीड़ितों के दस्तावेजों को सर्किट हाउस में मंगाया गया। दस्तावेजों की पड़ताल करने के बाद अधिकारीयों द्वारा शाम को जिला अस्पताल का भ्रमण किया गया। इससे पहले ये दोनों निरीक्षकों ने दोपहर में करीब ढाई बजे एसपी हंसराज सिंह से मुलाकात कर करीब आधा घंटा तक चर्चा की। इसके बाद कलेक्टर डॉ. सतीश कुमार एस से शाम चार बजे मुलाकात कर करीब आधा घंटे तक पीड़ितों के बिषय पर चर्चा की गई। जानकारी के मुताबिक शाम 5 बजे टीम द्वारा जिला अस्पताल के ब्लड बैंक, आईसीटीसी एवं एआरटी का भ्रमण कर पूंछताक्ष की गई। अधिकारीयों के द्वारा निलंबित ब्लड बैंक अधिकारी डॉ. देवेंद्र पटेल को भी जिला अस्पताल में बयान के लिए बुलाया गया था। मौके पर ब्लड बैंक अधिकारी के बयान दर्ज करने के बाद एचआईवी नोडल डॉ. पूजा गुप्ता के भी बयान कलमबद्ध किए।
आईसीटीसी सेंटर का फिजिकल वेरीफिकेशन
इसके बाद ब्लड बैंक एवं आईसीटीसी सेंटर का भ्रमण कर फिजिकल वेरीफिकेशन भी किया गया। इस दौरान जिला अस्पताल के सिविल सर्जन डॉ. अमर सिंह भी मौजूद रहे। कुछ सूत्रों ने बताया कि जिला अस्पताल से जाने के बाद टीम ने ब्लड बैंक के कुछ स्टाफ एवं निलंबित लैब टेकनीशियनों को पूंछताक्ष करने सर्किट हाउस भी बुलाया था। सूत्रों की मानें तो मानवाधिकार आयोग के निरीक्षकों ने चार दिनों में ही अपनी जांच पूरी कर ली है अब इसे आयोग के समक्ष रखकर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
परिजनों के भी बयान दर्ज
दिल्ली से आई मानवाधिकार आयोग की टीम द्वारा बीते तीन दिनों में सभी संक्रमित 4 बच्चों के परिजनों को शहर से बाहर बुलाकर बयान दर्ज किए गए। छत्तीसगढ़ का बच्चा जो कि रीवा मेडिकल कॉलेज में ब्लड ट्रांसफ्यूजन के दौरान संक्रमित हुआ था, उसकी जांच रिपोर्ट खगालने टीम को रीवा मेडिकल कॉलेज भी जाना पड़ा। इसके बाद जिला अस्पताल का भ्रमण कर एचआईवी नोडल अधिकारी, आईसीटीसी के स्टाफ, निलंबित ब्लड बैंक अधिकारी एवं लैब टेक्नीशियनों के बयान कलमबद्ध किए गए। सूत्रों ने बताया कि आयोग की टीम ने जांच प्रक्रिया पूरी कर ली है। पीड़ितों को आर्थिक सहायता दिलाने हर संभव मदद का आश्वासन दिया गया है।


जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
रक्षाबंधन पर भोपाल और रीवा के बीच सफर करने वाले यात्रियों के लिए बड़ी खुशखबरी। पश्चिम मध्य रेलवे ने 25 से 31 अगस्त तक विशेष ट्रेनें चलाने का ऐलान किया है। साथ ही, रीवा-रानी कमलापति वंदे भारत एक्सप्रेस में 16 कोच लगाए गए हैं। जानिए ट्रेनों का पूरा शेड्यूल, रूट और समय।
भोपाल के बोट क्लब पर राजा भोज मल्टी क्लास नेशनल सेलिंग चैंपियनशिप का समापन हुआ। सीएम डॉ. मोहन यादव ने सभी 230 विधानसभाओं में स्टेडियम बनाने और खेल बजट बढ़ाने की बात कही।
स्वतंत्रता दिवस-2026 के अवसर पर मुख्यमंत्री निवास में आयोजित एक गरिमामय समारोह में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मध्य प्रदेश पुलिस और होमगार्ड्स के 47 अधिकारियों-कर्मचारियों को राष्ट्रपति के विशिष्ट सेवा पदक, सराहनीय सेवा पदक तथा सर्वोत्तम जीवन रक्षा पदक से अलंकृत कर सम्मानित किया।
मध्यप्रदेश के मुरैना जिले की पोरसा तहसील के नगरा घाट पर आज यानी रविवार की सुबह चीख-पुकार और दहशत के माहौल के साथ शुरू हुई। चंबल नदी के उफान और तेज बहाव के बीच 150 से अधिक यात्रियों और 50 मोटरसाइकिलों को ले जा रहा एक स्टीमर अचानक बीच नदी में बंद हो गया।
मध्यप्रदेश में खाद की बिक्री पर लगाई गई अस्थायी रोक के बाद सरकार ने वितरण शुरू करने की समय-सीमा तय कर दी है। किसान कल्याण एवं कृषि विकास विभाग के अनुसार भारत सरकार के आईएफएमएस पोर्टल पर दर्ज उर्वरक स्टॉक और प्रदेश के खाद विक्रेताओं के वास्तविक भौतिक स्टॉक का मिलान आज रविवार को शाम तक पूरा कर लिया जाएगा।
माधव नेशनल पार्क में स्वतंत्रता दिवस के दिन एक और खुशखबरी आई है। पन्ना से लाई गई मादा बाघिन एमटी-4 ने शावकों को जन्म दिया है, जिसकी एक शावक के साथ पहली तस्वीर सामने आई है। इस नए मेहमान के आगमन के साथ ही रिजर्व में बाघों का कुनबा बढ़कर अब 9 हो गया है।
मध्य प्रदेश उच्च न्यायालय ने 34 करोड़ के धान परिवहन घोटाले पर कड़ा रुख अपनाते हुए पूरे राज्य में व्यापक जांच के निर्देश दिए हैं। फर्जी वाहनों से धान ढुलाई के मामले में सभी जिलों के कलेक्टरों और EOW से रिपोर्ट तलब की गई है।
भोपाल के कोलार रोड पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में 'कर्मश्री' संस्था द्वारा भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। प्रधानमंत्री मोदी के विजन और वर्ष 2027 को 'युवा वर्ष' के रूप में मनाने की घोषणा से जुड़ी पूरी विस्तृत रिपोर्ट यहाँ पढ़ें।
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने भोपाल के शौर्य स्मारक में 'हर घर तिरंगा' और 'विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस' पर आयोजित कार्यक्रम को संबोधित किया।
स्वतंत्रता दिवस की 80वीं वर्षगांठ के ऐतिहासिक अवसर पर राजधानी दिल्ली स्थित राष्ट्रपति भवन में आयोजित होने वाला पारंपरिक एट होम समारोह इस बार मध्यप्रदेश की समृद्ध और विविधतापूर्ण जनजातीय संस्कृति के रंगों से सराबोर रहेगा।