मध्यप्रदेश सरकार की प्रतिभाशाली छात्र प्रोत्साहन योजना के तहत 12वीं के टॉपर छात्रों को लैपटॉप के लिए राशि मिल चुकी है, लेकिन स्कूटी योजना की तारीख अब तक तय नहीं की गई है। स्कूली छात्र कॉलेज पहुँच चुके हैं, पर स्कूटी का इंतज़ार जारी है।

सतना, स्टार समाचार वेब
स्कूल शिक्षा विभाग ने कक्षा 12वीं बोर्ड परीक्षा में प्रतिभाशाली विद्यार्थी प्रोत्साहन योजना में लैपटॉप क्रय करने के लिए सरकार ने छात्रों के खाते में राशि तो अंतरित कर दी, लेकिन होनहारों के लिए स्कूटी की सवारी अभी भी डेट तय नहीं हो सकी। जबकि स्कूल से छात्र कॉलेज पहुंच गए हैं। शासकीय स्कूलों में पढ़ने वाले टॉपर स्टूडेंट स्कूटी की राह देख रहे हैं। शिक्षा विभाग से मिली जानकारी के अनुसार भोपाल संचनालय से स्कूटी योजना को लेकर अब तक कोई दिशा- निर्देश जारी नहीं किए गए हैं। हालांकि शिक्षा विभाग द्वारा स्कूलों से टॉपरों की जानकारी पिछले माह ही मंगा ली गई थी।
पिछले साल 287 छात्र थे चयनित
बताया गया कि पिछले शैक्षणिक सत्र 2023-24 के सत्र में जिले के सरकारी हायर सेकेंड्री स्कूलों से कुल 287 छात्र नि:शुल्क स्कूटी योजना के लिए चयनित थे। स्कूटी योजना में हायर सेकेंड्री स्कूल में सर्वाधिक अंक प्राप्त करने वाले एक छात्र और एक छात्रा को स्कूटी प्रदान की जाती है। छात्र-छात्राओं की पसंद पर मोटराइज्ड के लिए 90 हजार व ई-स्कूटी के लिए 1 लाख 20 हजार रुपए की राशि खाते में डाली जाती है। योजना में सबसे खास बात यह है कि यह सभी वर्गों के लिए है।
उच्च शिक्षा में है अनिवार्य
बताया गया कि स्कूल शिक्षा के बाद उच्च शिक्षा में तकनीकी ज्ञान आवश्यक हो जाता है। वर्तमान शिक्षा नीति के तहत स्कूल पास कर कॉलेज पहुंचने वाले छात्रों के लिए लैपटॉप अति आवश्यक बन चुका है। वहीं स्कू टी योजना से ग्रामीण क्षेत्र से विद्यार्थी शहरी क्षेत्र में आ कर अपनी पढ़ाई जारी रख सकते है और इससे आवागमन भी आसान हो जाता है।
लैपटॉप योजना की राशि चयनित छात्रों के खाते में डाल दी गई है। स्कूटी योजना की जहां तक बात है तो छात्रों की जानकारी स्कूलों से मगा ली गई थी वितरण को लेकर अभी कोई अपडेट नहीं है।
विष्णु त्रिपाठी, जिला शिक्षा अधिकारी

जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
रक्षाबंधन पर भोपाल और रीवा के बीच सफर करने वाले यात्रियों के लिए बड़ी खुशखबरी। पश्चिम मध्य रेलवे ने 25 से 31 अगस्त तक विशेष ट्रेनें चलाने का ऐलान किया है। साथ ही, रीवा-रानी कमलापति वंदे भारत एक्सप्रेस में 16 कोच लगाए गए हैं। जानिए ट्रेनों का पूरा शेड्यूल, रूट और समय।
भोपाल के बोट क्लब पर राजा भोज मल्टी क्लास नेशनल सेलिंग चैंपियनशिप का समापन हुआ। सीएम डॉ. मोहन यादव ने सभी 230 विधानसभाओं में स्टेडियम बनाने और खेल बजट बढ़ाने की बात कही।
स्वतंत्रता दिवस-2026 के अवसर पर मुख्यमंत्री निवास में आयोजित एक गरिमामय समारोह में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मध्य प्रदेश पुलिस और होमगार्ड्स के 47 अधिकारियों-कर्मचारियों को राष्ट्रपति के विशिष्ट सेवा पदक, सराहनीय सेवा पदक तथा सर्वोत्तम जीवन रक्षा पदक से अलंकृत कर सम्मानित किया।
मध्यप्रदेश के मुरैना जिले की पोरसा तहसील के नगरा घाट पर आज यानी रविवार की सुबह चीख-पुकार और दहशत के माहौल के साथ शुरू हुई। चंबल नदी के उफान और तेज बहाव के बीच 150 से अधिक यात्रियों और 50 मोटरसाइकिलों को ले जा रहा एक स्टीमर अचानक बीच नदी में बंद हो गया।
मध्यप्रदेश में खाद की बिक्री पर लगाई गई अस्थायी रोक के बाद सरकार ने वितरण शुरू करने की समय-सीमा तय कर दी है। किसान कल्याण एवं कृषि विकास विभाग के अनुसार भारत सरकार के आईएफएमएस पोर्टल पर दर्ज उर्वरक स्टॉक और प्रदेश के खाद विक्रेताओं के वास्तविक भौतिक स्टॉक का मिलान आज रविवार को शाम तक पूरा कर लिया जाएगा।
माधव नेशनल पार्क में स्वतंत्रता दिवस के दिन एक और खुशखबरी आई है। पन्ना से लाई गई मादा बाघिन एमटी-4 ने शावकों को जन्म दिया है, जिसकी एक शावक के साथ पहली तस्वीर सामने आई है। इस नए मेहमान के आगमन के साथ ही रिजर्व में बाघों का कुनबा बढ़कर अब 9 हो गया है।
मध्य प्रदेश उच्च न्यायालय ने 34 करोड़ के धान परिवहन घोटाले पर कड़ा रुख अपनाते हुए पूरे राज्य में व्यापक जांच के निर्देश दिए हैं। फर्जी वाहनों से धान ढुलाई के मामले में सभी जिलों के कलेक्टरों और EOW से रिपोर्ट तलब की गई है।
भोपाल के कोलार रोड पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में 'कर्मश्री' संस्था द्वारा भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। प्रधानमंत्री मोदी के विजन और वर्ष 2027 को 'युवा वर्ष' के रूप में मनाने की घोषणा से जुड़ी पूरी विस्तृत रिपोर्ट यहाँ पढ़ें।
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने भोपाल के शौर्य स्मारक में 'हर घर तिरंगा' और 'विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस' पर आयोजित कार्यक्रम को संबोधित किया।
स्वतंत्रता दिवस की 80वीं वर्षगांठ के ऐतिहासिक अवसर पर राजधानी दिल्ली स्थित राष्ट्रपति भवन में आयोजित होने वाला पारंपरिक एट होम समारोह इस बार मध्यप्रदेश की समृद्ध और विविधतापूर्ण जनजातीय संस्कृति के रंगों से सराबोर रहेगा।