सतना-मैहर में दिव्यांग विद्यार्थियों के तीन सत्रों के आंकड़ों में 40 प्रतिशत बच्चों का आईक्यू स्तर कम पाया गया, जबकि वे सामान्य विद्यालयों में अध्ययन कर रहे हैं।

हाइलाइट्स:
सतना, स्टार समाचार वेब
यहां के दोनों जिलों के दिव्यांग विद्यार्थियों में से 40 प्रतिशत ऐसे विद्यार्थी हैं जिनकी बौद्धिक क्षमता (आई क्यू लेवल) कम है। यह पढ़ने सहित समझने, रहने और खाने वाली आदतों में भी कमजोर व्यवहार करते हैं। अब बड़ी बात तो यह है कि इन्हें उन विद्यालयों में पढ़ाया जा रहा है जहां सामान्य विद्यार्थी पढ़ रहे हैं। हालांकि तर्क है कि उन विद्यालयों के शिक्षकों को समय समय पर प्रशिक्षण दिया जाता है। जिला शिक्षा केन्द्र के नामांकन के आंकड़ों के तीन सत्रों का विश्लेषण करें तो कुल नामांकित दिव्यांग विद्यार्थियों का करीब-करीब 40 प्रतिशत विद्यार्थियों की बौद्धिक क्षमता कमजोर पाई गई है। यानि कि इनका आई क्यू लेवल कम है। चालू शैक्षणिक सत्र ने राहत दी है। इसमें 1 हजार 97 विद्यार्थी चिन्हित/ नामांकित हुए हैं। जबकि बीते सत्र में अपेक्षाकृत 4 सौ 72 विद्यार्थी ज्यादा थे। सत्र 2024-25 में इनकी संख्या 1 हजार 5 सौ 69 थी। यही नहीं सत्र 2023-24 में 1 हजार 5 सौ 62 थी। जबकि कुल दिव्यांग विद्यार्थियों की संख्या चालू सत्र में 2 हजार 6 सौ 85, सत्र 2024-25 में 3 हजार 4 सौ 40, सत्र 2023-24 में 3 हजार 6 सौ 17 विद्यार्थी दर्ज किए गए थे। इस हिसाब से देखा जाय तो चालू सत्र के करीब 40 फीसदी विद्यार्थी, 2024-24 के 45 फीसदी और 2023-24 के 43 फीसदी विद्यार्थी का आई क्यू स्तर कम पाया गया था।
यह भी पढ़ें: मध्यप्रदेश.. अंबेडकर का पोस्टर जलाने वाले वकील को मिली जमानत
सतना जिला में ज्यादा
दिव्यांग में से इंटेक्चुअल लर्निंग डिसएबेलिटी वाले विद्यार्थियों की संख्या सतना जिला में ज्यादा है। चाइल्ड विथ स्पेशल नीड के आंकड़ों के अनुसार सतना जिला में सत्र 2023-24 में 1 हजार 67 और मैहर में 4 सौ 95, सत्र 2024-25 में सतना में 1 हजार 79 और मैहर में 4 सौ 90 इसी तरह वर्तमान सत्र में सतना में 7 सौ 87 और मैहर में 3 सौ 10 विद्यार्थी बौद्धिक रूप से अक्षम हैं।
पांच एमआरसी हैं विशेषज्ञ
इंटेक्चुअल लर्निंग डिसएबेलिटी विद्यार्थियों के सही दिशा और ज्ञान कराने के लिए भी मध्यप्रदेश शासन काम कर रही है। इनके लिए कई विशेषज्ञ हैं। जानकारी के मुताबिक जिला में पांच एमआरसी इसी काम के लिए हैं इनमें रामनगर, रामपुर, सोहावल, उचेहरा, नागौद और सोहावल में एक एक एमआरसी को इंटेक्चुअल लर्निंग डिसएबेलिटी के लिए तैयार किया गया है। इसके अलावा समय समय पर विद्यालयों में काम कर रहे हैं उन्हें प्रशिक्षित किया जाता है।
यह भी पढ़ें: सिकमी सत्यापन अटका, किसानों का आक्रोश, सर्किट हाउस चौराहा जाम, प्रशासन बेबस बना रहा
ऐसे होती है पहचान
इंटेक्चुअल लर्निंग डिसएबेलिटी श्रेणी के विद्यार्थियों की पहचान करना अपने आप में कठिन कार्य है। लेकिन इन्हे पहचानने की जो बातें सामने आई हैं वह तीन तरह के इंटीकेटर हैं। आईईडी के प्रभारी रमाकांत तिवारी बताते हैं कि दिव्यांग विद्यार्थियों में से इंटेक्चुअल लर्निंग डिसएबेलिटी के विद्यार्थियों को पहचानने के लिए तीन बातें महत्वपूर्ण हैं। पहला उसका सामान्य विद्यार्थियों से विश्लेषण, दूसरा आईक्यू टेस्ट और तीसरा उसकी विकासात्मक रवैया। इन्हीं तीन बातों के माध्यम से इंटेक्चुअल लर्निंग डिसएबेलिटी के विद्यार्थियों की पहचान होती है।
6 साल से कम के आईडी बच्चों का आइक्यू टेस्ट नहीं होता है। जबकि क्लीनिकल साइकोलॉजिस्ट द्वारा किया जाता है। कुछ कॉमन स्केल होते है जिसके आधार पर जांच की जाती हैं।
डॉ . सुरभि श्रीवास्तव, पीडियॉट्रिक थेरेपिस्ट एंड चाइल्ड डेवेलॅपमेंट
रिपोर्ट: करन उपाध्याय

जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

आहत जनता को राहत...निचले स्तर पर आई थोक महंगाई

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने आज यानी सोमवार को निगम-मंडलों के नवनियुक्त पदाधिकारियों के उन्मुखीकरण एवं प्रशिक्षण कार्यक्रम का अटल बिहारी वाजपेई सुशासन संस्थान में दीप-प्रज्ज्वलित कर शुभारंभ किया। इस विशेष प्रशिक्षण का मुख्य उद्देश्य पदाधिकारियों को उनके प्रशासनिक दायित्वों, वित्तीय प्रबंधन और शासन की नीतियों के प्रति मार्गदर्शन प्रदान करना था।
उत्तर भारत में इन दिनों गर्मी का प्रकोप देखने को मिल रहा है। देश के कई राज्य भीषण गर्मी से तप रहे हैं। उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, हरियाणा से लेकर राजस्थान और महाराष्ट्र के कई जिलों में लोगों का गर्मी से बुरा हाल रहा। यूपी का बांदा 46.7 के साथ और एमपी का राजगढ़ जिला 45 डिग्री के साथ सबसे गर्म शहर रहा।
भोजशाला मामले में MP के पूर्व CM दिग्विजय सिंह ने हाईकोर्ट के फैसले को अस्पष्ट बताते हुए कहा कि ASI को मंदिर के सबूत नहीं मिले। वहीं भोज उत्सव समिति ने दिग्विजय सरकार पर पूजा प्रतिबंधित करने का आरोप लगाया है। पढ़ें पूरी खबर।
भोपाल में रिटायर्ड जज गिरिबाला सिंह की बहू ट्विशा शर्मा सुसाइड केस में नया मोड़। मायके वालों ने शव लेने से किया इनकार, दिल्ली AIIMS में दोबारा पोस्टमार्टम की मांग को लेकर सीएम हाउस के सामने किया प्रदर्शन।
मध्यप्रदेश के ग्वालियर जिले के डबरा के जंगीपुरा रोड स्थित मदरसा रोड पर देर रात एक इलेक्ट्रॉनिक दुकान और मकान में भीषण आग लग गई। आग इतनी तेजी से फैली कि दुकान में रखे इलेक्ट्रॉनिक सामान और एसी रिपेयरिंग के सिलेंडरों में धमाके होने लगे। धमाकों से पूरे इलाके में दहशत फैल गई।
मध्य प्रदेश की मोहन सरकार ने प्रदेश के अफसर और कर्मचारियों के अवकाश नियमों में बड़ा बदलाव किया है। दरअसल, वित्त विभाग द्वारा मप्र सिविल सेवा अवकाश नियम 2025 के तहत अवकाश मंजूरी के अधिकारों को विभाजित कर दिया है।
मध्यप्रदेश के देवास जिले के पीपलरावा थाना क्षेत्र में बैराखेड़ी गांव के समीप प्याज से भरा एक मिनी ट्रक मोड़ पर अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे में ट्रक के ऊपर सो रहे तीन मजदूरों की मौत हो गई। दो अन्य लोग घायल हो गए।
सुबह से ही श्रद्धालुओं का उत्साह देखते बन रहा था। ढोल-नगाड़ों, बैंड-बाजों और जयघोष के साथ श्रद्धालुओं ने भोजशाला परिसर में प्रवेश किया। महिलाएं, युवा, बुजुर्ग और बच्चे हाथों में मां सरस्वती के चित्र और धार्मिक ध्वज लिए पहुंचे।
मध्यप्रदेश के रतलाम में आज भीषण टेन हादसा हो गया। राहत की बात यह है कि सभी यात्रियों को सुरक्षित उतार लिया गया। दरअसल, दिल्ली निजामुद्दीन की ओर जा रही राजधानी एक्सप्रेस (12431) के दो कोच में रविवार सुबह आग लगने से अफरा-तफरी मच गई।
दमोह (तेंदूखेड़ा) के आईईएस पब्लिक स्कूल में शिक्षिका की कथित मारपीट के शिकार 9 वर्षीय छात्र काव्य नामदेव की भोपाल एम्स में मौत। परिजनों ने शव के साथ एसपी ऑफिस घेरा, SIT करेगी जांच।