मैहर में दबंगों ने आधी रात को एक घर पर पेट्रोल डालकर आगजनी का प्रयास किया। गनीमत रही कि घरवाले मौजूद नहीं थे, वरना बड़ी अनहोनी हो सकती थी। घटना सीसीटीवी में कैद हुई, लेकिन पुलिस की लापरवाही से आरोपी अब तक आज़ाद घूम रहे हैं। पीड़ित परिवार ने कड़ी कार्रवाई की मांग की है।

हाइलाइट्स
मैहर, स्टार समाचार वेब
थाना क्षेत्र से महज कुछ दूरी पर दबंगों के हौसले इतने बुलंद हो गए कि गुरुवार-शुक्रवार की दरमियानी रात उन्होंने एक घर को पेट्रोल डालकर जलाने का प्रयास किया। गनीमत रही कि घटना के वक्त घरवाले मौजूद नहीं थे, वरना बड़ी उन्होनी हो सकती थी।
जानकारी के मुताबिक, आरोपी ने पेट्रोल छिड़ककर घर में आग लगाने की कोशिश की। आग की लपटें उठती देख सामने वाले मकान में रहने वाले पूर्व पार्षद आबिद खान के परिवार ने ताला तोड़कर आग बुझाई और पीड़ितों को फोन से सूचना दी।
घटना में घर के भीतर रखा मोटरसाइकिल, कंप्यूटर, लैपटॉप, मोबाइल समेत अन्य सामान जलकर खाक हो गया। पूरी वारदात पास लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। घर मालिक शशी वर्मन ने बताया कि 3 मई को भी इसी तरह आगजनी का प्रयास किया गया था, जिसकी शिकायत मैहर थाना में की गई थी, लेकिन पुलिस अब तक कोई कार्यवाही नहीं कर पाई है। इसी लापरवाही के चलते दबंगों के हौसले और बढ़ गए हैं। फिलहाल पीड़ित परिवार ने पुलिस प्रशासन से सख्त कार्यवाही की मांग की है।


जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

आहत जनता को राहत...निचले स्तर पर आई थोक महंगाई

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
हनुमान जयंती 2026 के अवसर पर आज मध्य प्रदेश के भोपाल में यातायात प्रभावित रहेगा. शाम 4 बजे से ट्रैफिक पूरी तरह से प्रभावित रहेगा. मध्य प्रदेश ट्रैफिक पुलिस ने भोपाल के लिए रूट डायवर्जन प्लान जारी किया है. घर से निकलने से पहले डायवर्टेड रूट के बारे में जरूर जान लें.
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने वाराणसी में काशी विश्वनाथ कॉरिडोर का भ्रमण किया। सिंहस्थ-2028 के लिए क्राउड मैनेजमेंट और सुशासन को लेकर MP-UP के बीच नई रणनीति तैयार।
रीवा-छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस एक्सप्रेस को नियमित करने की मंजूरी मिल गई है। चार साल से एक्सटेंशन पर चल रही ट्रेन जल्द नियमित होगी, जिससे यात्रियों को बड़ी राहत मिलने की उम्मीद है।
रीवा के लोही गांव में वृद्ध महिला की बेरहमी से हत्या कर सिर काटकर ले जाया गया। पुलिस ने सर्च में सिर बरामद किया, मामले की जांच जारी है और आरोपियों की तलाश की जा रही है।
रीवा में अमहिया रोड चौड़ीकरण से पहले प्रशासन सख्त हुआ। करीब 200 दुकानें प्रभावित हैं। दुकानदारों को स्वयं अतिक्रमण हटाने के निर्देश दिए गए, अन्यथा बुलडोजर कार्रवाई की चेतावनी दी गई है।
सिंगरौली के मुहेर गांव में नल-जल योजना विफल होने से ग्रामीण दूषित पानी पीने को मजबूर हैं। जल संकट गहराने से बीमारियों का खतरा बढ़ा, प्रशासन की अनदेखी पर लोगों में भारी आक्रोश है।
सिंगरौली के मुहेर गांव में नल-जल योजना विफल होने से ग्रामीण दूषित पानी पीने को मजबूर हैं। जल संकट गहराने से बीमारियों का खतरा बढ़ा, प्रशासन की अनदेखी पर लोगों में भारी आक्रोश है।
रामनगर सीएचसी में ब्लड स्टोरेज सेंटर का लाइसेंस खत्म होने से मरीजों को सतना तक 70 किमी जाना पड़ रहा है। संसाधनों की कमी से सुविधा शुरू नहीं हो सकी, जिससे गंभीर मरीजों को परेशानी हो रही है।
सतना के उचेहरा में मजदूरी मांगने पर अधेड़ की बेरहमी से हत्या कर दी गई। आरोप है कि पहले शराब पिलाई गई और फिर पीट-पीटकर घायल किया गया, जिसकी अस्पताल में मौत हो गई।
रीवा संभाग में गेहूं उत्पादन 4.19 लाख एमटी अनुमानित है। सतना और रीवा आगे हैं, जबकि मऊगंज और सिंगरौली पीछे। पंजीकृत किसानों में से केवल आधे ही समर्थन मूल्य पर उपज बेच पाएंगे।