सतना के मझगवां सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में बीएमओ डॉ. रूपेश सोनी पर मरीज ने लापरवाही और बाहर से दवाएं खरीदवाने का आरोप लगाया। शिकायत एसडीओ तक पहुंची, वहीं विधायक भी स्वास्थ्य सेवाओं की अव्यवस्था को लेकर प्रभारी मंत्री को पत्र लिख चुके हैं।

हाइलाइट्स
सतना, स्टार समाचार वेब
एक ओर सरकार समाज के अंतिम व्यक्ति तक स्वास्थ्य सेवाओं को पहुंचाने का प्रयास कर रही है तो दूसरी ओर स्वास्थ्य सेवाएं मुहैया कराने के लिए जिन्हें जिम्मेदारी दी गई है कि उनकी कर्त्तव्य विमुखता सरकार की मंशा पर पानी फेर रही है। खासकर आदिवासी बाहुल्य मझगवां स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में जहां अंतिम छोर तक स्वास्थ्य सेवाओं का पहुंचना जरूरी है, वहां सबसे अधिक लापरवाही बरती जा रही है। आए दिन सामने आने वाले लापरवाही के मामलों के बीच एक और ऐसा ही मामला सामने आया है जिसकी शिकायत अनुविभागीय अधिकारी से की गई है।
इलाज के लिए कमरे में बुलाया बाहर से दवा खरीदवाया
अनुविभागीय अधिकारी को की गई शिकायत में तालाब टोला मझगवां निवासी श्रीकांत त्रिपाठी ने बताया है कि मझगवां अस्पताल में मरीजों को सही उपचार नहीं दिया जा रहा है और बदसलूकी की जाती है। श्रीकांत के अनुसार वह शुक्रवार को इलाज कराने पहुंचा था जहां डा. रूपेश सोनी ने दस मिनट बाद आने के लिए कहा गया। शिकायती पत्र के अनुसार 10 मिनट बाद पहुंचने पर बदजुबानी की गई तत्पश्चात जांच कराने के लिए कहा गया। जांच रिपोर्ट लेकर आने पर कमरे में आकर दिखाने को कहा गया।श्रीकांत ने जब विरोध जताया और अस्पताल में ही देखने की जिद पर अड़ा रहा तब अस्पताल में पर्चा बनाया गया।श्रीकांत के अनुसार कुछ दवाइयां अस्पताल से दी गर्इं जबकि कुछ दवाएं मेडिकल स्टोर से खरीदने के लिए कहा गया। शिकायती पत्र में श्रीकांत ने सवाल उठाया कि जब गरीब को सरकार से इलाज, जांच व दवा निशुल्क दी जा रही है तो बाहर से जांच व दवाएं क्यों?
जब मामले ने लिया नाटकीय मोड़
हालंकि इस मामले ने तब नाटकीय मोड़ ले लिया जब श्रीकांत की गुहार पर कुछ मीडियाकर्मी सामुदायिक स्वा्स्थ्य केंद्र पहुंचकर शिकायतकर्ता का पक्ष जानने लगे। यह बात बीएमओ डा. रूपेश सोनी को इस कदर नागवार गुजरी कि उन्होने थाने में पहुंचकर शिकायत कर दी। उधर श्रीकांत पर भी दबाव बनाकर डैमेज कंट्रोल की कवायद शुरू की गई जिसमें कुछ स्थानीय जन प्रतिनिधियों ने भी अहम भूमिका निभाई। बताया जाता है कि विपक्षी दल के ऐ जनप्रतिनिधि द्वारा श्रीकांत को इस बात के लिए राजी करने का प्रयास किया गया कि लगाए गए आरोप वापस ले, ताकि बीएमओ द्वारा की गई थाने में शिकायत पुष्ट हो सके।
विधायक भी लिख चुके प्रभारी मंत्री को चिट्ठी
मझगवां सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र की बेपटरी हो चुकी चिकित्सा व्यवस्था के संबंध में चित्रकूट विधायक सुरेंद्र सिंह गहरवार प्रभारी मंत्री कैलाश विजयवर्गीय को पत्र भी लिख चुके है। विधायक ने प्रभारी मंत्री को पत्र लिखकर बताया था कि मझगवां बीएमओ डा. रूपेश सोनी मझगवां में स्टाफ क्वार्टर आवंटित होने के बावजूद मुख्यालय में न रहकर रोजाना आवागमन करते हैं जिससे आदिवासी बाहुल्य पहाड़ी क्षेत्र की चिकित्सा व्यवस्थाएं पटरी से उतरी हुई हैं। हालंकि विधायक द्वारा पत्र लिखने के 3 माह बीतने के बाद भी डा. सोनी मझगवां में डटे हुए हैं। इस मामले का दिलचस्प पहलू यह है कि सत्तापक्ष के विधायक बीएमओ को हटाने के लिए पत्र लिख रहे हैं जबकि विपक्षी दल के नेता उनकी ढाल बनकर डैमेज कंट्रोल कर रहे हैं।

जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने गुरुवार को मध्य प्रदेश के बालाघाट जिले के जगला गांव का दौरा किया। उन्होंने कुपोषण और मलेरिया से जान गंवाने वाले आदिवासी बच्चों के परिवारों से मुलाकात कर उनका हाल जाना।
मध्य प्रदेश में विधानसभा चुनाव 2028 में होने हैं। चुनाव में अभी दो वर्ष से अधिक का समय बाकी है, लेकिन कांग्रेस अभी से तैयारी में जुट गई है। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी एक पखवाड़े के भीतर दूसरी बार मध्य प्रदेश आ रहे हैं। वह आज बालाघाट के बैहर विकासखंड के जागला गांव में कुपोषण, मलेरिया और खसरा से प्रभावित बैगा आदिवासी बच्चों के परिजनों से मुलाकात करेंगे।
विश्व प्रसिद्ध बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व में नए पर्यटन सत्र का गुरुवार को उत्साहपूर्ण आगाज हुआ। पर्यटन सत्र के पहले दिन ताला, मगधी और खितौली गेट को आकर्षक ढंग से सजाया गया। पार्क प्रबंधन और वन विभाग के अधिकारियों ने पर्यटकों का पारंपरिक अंदाज में स्वागत किया।
मध्य प्रदेश बीजेपी के नए प्रदेश प्रभारी बिप्लब कुमार देव और सह प्रभारी रेखा वर्मा भोपाल पहुंच गए हैं। पदभार संभालने के बाद दोनों नेताओं ने गुफा मंदिर में दर्शन किए और बीजेपी कार्यालय में सीएम मोहन यादव के साथ महत्वपूर्ण बैठक शुरू की।
सहारा सोसायटी के 45,719 करोड़ रुपए के घोटाले में 4 साल से फरार चेयरमैन खालिद चौधरी को ग्वालियर पुलिस ने लखनऊ से गिरफ्तार किया। उपभोक्ता आयोग में पेशी के बाद मिली जमानत।
मध्य प्रदेश में मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर कांग्रेस का उग्र प्रदर्शन। भोपाल, बैतूल, खरगोन और इंदौर सहित कई जिलों में पुतला दहन, वाटर कैनन का उपयोग और कलेक्ट्रेट घेराव की पूरी खबर।
मध्यप्रदेश डिंडोरी जिले के जनपद पंचायत मेंहदवानी अंतर्गत ग्राम पंचायत सारंगपुर के पोषक गांव कनेरी में बुधवार की सुबह ग्रामीणों और स्कूली छात्र-छात्राओं के सब्र का बांध टूट गया। पक्की सड़क की मांग को लेकर आक्रोशित ग्रामीणों और विद्यार्थियों ने मेंहदवानी-शहपुरा स्टेट हाईवे पर चक्का जाम कर दिया।
मध्यप्रदेश भाजपा के नए प्रदेश प्रभारी बिप्लब कुमार देव और सह-प्रभारी रेखा वर्मा अपने पहले आधिकारिक दौरे पर भोपाल पहुंचे। राजा भोज एयरपोर्ट पर पार्टी के पूर्व प्रदेशाध्यक्ष व खजुराहो सांसद वीडी शर्मा ने दोनों वरिष्ठ नेताओं का आत्मीय स्वागत किया।
सतना जिला अस्पताल की छत पर नई कैंटीन शुरू, स्टाफ और मरीजों के परिजनों को दिन-रात खाद्य सामग्री मिलेगी। एनक्वास मानकों के तहत सुविधा शुरू हुई, सुरक्षा और अग्निशमन व्यवस्था पर भी रहेगा विशेष ध्यान।