मध्यप्रदेश में माननीय मनमानी पर उतारू हैं। उनके रुतबे में कोई कमी नहीं दिख रही है। संगठन की हिदायत भी हवा में नजर आ रही है। इससे संगठन के दिग्गजों का टेंशन बढ़ रहा है। वाह-वही कम और किरकिरी ज्यादा हो रही है। दरअसल, मध्यप्रदेश में अफसरों और नेताओं के बीच पिछले एक साल में टकराव की घटनाएं काफी बढ़ गई हैं।

विधायक ने कलेक्टर को मुक्का मारने के लिए हाथ उठा दिया।

भोपाल। स्टार समाचार वेब
मध्यप्रदेश में माननीय मनमानी पर उतारू हैं। उनके रुतबे में कोई कमी नहीं दिख रही है। संगठन की हिदायत भी हवा में नजर आ रही है। इससे संगठन के दिग्गजों का टेंशन बढ़ रहा है। वाह-वही कम और किरकिरी ज्यादा हो रही है। दरअसल, मध्यप्रदेश में अफसरों और नेताओं के बीच पिछले एक साल में टकराव की घटनाएं काफी बढ़ गई हैं। टकराव अब तक तू-तू मैं-मैं तक सीमित था, मगर अब तो हाथापाई तक पहुंच गया है। अफसरों से टकराव में कांग्रेस के विधायक भी पीछे नहीं है। इससे अफसरों की लॉबी भी नेताओं के खिलाफ मुखर है। हाल ही में भिंड के विधायक नरेंद्र कुशवाह और कलेक्टर संजीव श्रीवास्तव के बीच खाद और रेत के विवाद पर मारपीट होते-होते बची। 27 अगस्त को भाजपा विधायक नरेंद्र सिंह कुशवाह खाद की समस्या को लेकर समर्थकों के साथ कलेक्टर बंगले पर पहुंचे। विधायक और समर्थकों की नारेबाजी चली। कलेक्टर बाहर नहीं निकले तो समर्थक और विधायक ने दरवाजा खोलकर बंगले में घुसने की कोशिश की। सुरक्षाकर्मियों ने उन्हें रोक दिया। जब हंगामा बढ़ा तो कलेक्टर संजीव श्रीवास्तव बाहर आए। दोनों के बीच बातचीत शुरू हो गई। देखते ही देखते तू-तू-मैं-मैं तक जा पहुंची। कलेक्टर ने विधायक को उंगली दिखाई तो विधायक ने भी कलेक्टर को मुक्का मारने के लिए हाथ उठा दिया। विधायक के समर्थक कलेक्टर चोर है के नारे लगाने लगे। यही नहीं विधायक ने कलेक्टर मोबाइल फोन भी छीन लिया और पांच मिनट तक नहीं दिया।
इधर, रविवार को बैतूल दौरे पर पहुंचे भाजपा प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल ने कहा- हर व्यक्ति की अपनी सीमाएं होती हैं। कई बार जनप्रतिनिधियों पर समाज और जनता की समस्याओं का दबाव रहता है, जिसके कारण उनसे ऐसा व्यवहार हो जाता है, जो नहीं होना चाहिए। इसी तरह अधिकारियों को भी परिस्थितियों के अनुसार व्यवहार करना चाहिए। जनता की समस्या सर्वोपरि है, इसलिए दोनों वर्गों को सामंजस्य और संयम से काम लेना चाहिए। खंडेलवाल ने बताया कि प्रदेश में हाल ही में सामने आई दो-तीन घटनाओं पर संगठन ने संज्ञान लिया है। मुख्यमंत्री ने भी इस पर बातचीत की है। भविष्य में कोशिश की जाएगी कि इस तरह की घटनाएं न हों। मानव स्वभाव है, गाइडलाइन कितनी भी बना दो, परिस्थिति के कारण कभी-कभी विवाद की स्थिति बन जाती है। लेकिन हमारा निरंतर प्रयास है कि जनप्रतिनिधि और ब्यूरोक्रेट्स के बीच सामंजस्य बना रहे।

इधर, मध्यप्रदेश में विधायकों के बयानों को लेकर संगठन ने सख्ती दिखाई और जमकर फटकार भी लगा रहा है। साथ ही अनुशासन-मर्यादा में रहने की हिदायत दे रहा है। फिर भी कोई फर्क नहीं नजर आ रहा है। अब भिंड विधायक नरेंद्र कुशवाह को भाजपा प्रदेशध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल और संगठन महामंत्री हितानंद शर्मा ने पार्टी दफ्तर बुलाया। उनसे कहा कि आपका बर्ताव पार्टी लाइन के खिलाफ है। इसे कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। भविष्य में इस तरह का आचरण स्वीकार्य नहीं होगा। इससे पहले भाजपा हाईकमान ने अप्रैल में मऊगंज विधायक प्रदीप पटेल, देवरी नगर पालिका अध्यक्ष समेत कई नेताओं को भोपाल तलब कर फटकार के साथ समझाइश दी थी। पिछले साल अक्टूबर में भी विधायक प्रदीप पटेल, प्रीतम लोधी, ब्रज बिहारी पटेरिया को भोपाल तलब कर पार्टी लाइन में चलने की हिदायत दी गई थी।

गत 25 जुलाई की रात रीवा के चोरहटा थाने में कांग्रेस विधायक अभय मिश्रा के खिलाफ एफआईआर की मांग को लेकर पूर्व विधायक केपी त्रिपाठी अपने समर्थकों के साथ पहुंचे। इस दौरान वहां तैनात महिला सीएसपी रितु उपाध्याय से उनकी बहस हो गई। त्रिपाठी ने गुस्से में कहा- इसे मेरी नजरों से दूर ले जाओ। ये असंवेदनशील औरत है। जब सीएसपी ने उन्हें तमीज में रहने की हिदायत दी, तो समर्थकों ने हंगामा कर दिया। इस दौरान समर्थक सीएसपी की ओर हमलावर अंदाज में बढ़े। थाना प्रभारी सीएसपी को थाने के भीतर ले गए, लेकिन भीड़ थाने में घुस गई। हालांकि बाद में त्रिपाठी को माफी मांगनी पड़ी।
भाजपा विधायक एवं पूर्व मंत्री ओम प्रकाश धुर्वे 19 अगस्त को कलेक्टर कार्यालय में जनसुनवाई के दौरान पहुंचे थे। धुर्वे कलेक्टर नेहा मारव्या की कार्यशैली पर सवाल उठाते हुए नाराज हो गए। जनसुनवाई के लिए कार्यालय पहुंचे कई लोगों की शिकायतों को सुना और कलेक्टर पर इनकी सुनवाई न करने के आरोप लगाए। विधायक ने यह भी कहा कि जनसुनवाई की बजाय गरीबों को अलग-अलग विभागों में लिखकर भेज दिया जाता है, जबकि सभी विभाग के अधिकारी वहां मौजूद थे। इस दौरान धुर्वे ने कहा कि कलेक्टर जनता के नौकर होते हैं, मुख्यमंत्री ने इनको सेवा के लिए भेजा है और ये यहां मुर्गा खाएं, बकरा खाएं, ये बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
पिछोर विधायक प्रीतम लोधी अपने बयानों की वजह से हमेशा ही सुर्खियों में बने रहते हैं। अप्रैल में विधायक लोधी ने शिवपुरी में एक सभा के दौरान अधिकारियों को चेतावनी देते हुए कहा था- अधिकारियों ने हमारे काम नहीं किए तो मैं उनके नल, बिजली के कनेक्शन काट दूंगा। उनका पानी तो छोड़ो, पेशाब तक बंद करा दूंगा। एसपी पर आरोप लगाते हुए कहा था कि हमारे कार्यकर्ताओं पर हो रहे अत्याचारों के मामले में सही कार्रवाई नहीं कर रहे। एसपी मेरी कॉल रिकॉर्डिंग करवा रहे हैं और कांग्रेस के साथ मिलकर हत्या करवाना चाहते हैं।
मंत्रियों ने भी कई बार सीमा रेखा का उल्लंघन किया है। मंत्री विजय शाह ने तो आपरेशन सिंदूर पर बोलते हुए कर्नल सोफिया कुरैशी को आतंकवादियों की बहन बता दिया था। इंदौर के महू में एक सभा में शाह ने कहा था- उन्होंने कपड़े उतार-उतार कर हमारे हिंदुओं को मारा और मोदी जी ने उनकी बहन को उनकी ऐसी की तैसी करने उनके घर भेजा। हालांकि ये मामला सुप्रीम कोर्ट में विचाराधीन है।
धार में एक जनसभा में छिंदवाड़ा कलेक्टर शीलेंद्र सिंह की कार्यशैली पर सवाल उठाते हुए मप्र विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने कहा- छिंदवाड़ा कलेक्टर इतने डरपोक हंै कि भाजपा का गुलाम हो गए हैं। मैंने कहा है कि अगर गुलाम है तो भाजपा, आरएसएस की चड्डी पहन लें। कलेक्टर हो, नौकरी जॉइन करते हो तो कहा जाता है कि जनता का नौकरशाह, लेकिन ये तो भाजपा के नौकर बन गए।


जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
रक्षाबंधन पर भोपाल और रीवा के बीच सफर करने वाले यात्रियों के लिए बड़ी खुशखबरी। पश्चिम मध्य रेलवे ने 25 से 31 अगस्त तक विशेष ट्रेनें चलाने का ऐलान किया है। साथ ही, रीवा-रानी कमलापति वंदे भारत एक्सप्रेस में 16 कोच लगाए गए हैं। जानिए ट्रेनों का पूरा शेड्यूल, रूट और समय।
भोपाल के बोट क्लब पर राजा भोज मल्टी क्लास नेशनल सेलिंग चैंपियनशिप का समापन हुआ। सीएम डॉ. मोहन यादव ने सभी 230 विधानसभाओं में स्टेडियम बनाने और खेल बजट बढ़ाने की बात कही।
स्वतंत्रता दिवस-2026 के अवसर पर मुख्यमंत्री निवास में आयोजित एक गरिमामय समारोह में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मध्य प्रदेश पुलिस और होमगार्ड्स के 47 अधिकारियों-कर्मचारियों को राष्ट्रपति के विशिष्ट सेवा पदक, सराहनीय सेवा पदक तथा सर्वोत्तम जीवन रक्षा पदक से अलंकृत कर सम्मानित किया।
मध्यप्रदेश के मुरैना जिले की पोरसा तहसील के नगरा घाट पर आज यानी रविवार की सुबह चीख-पुकार और दहशत के माहौल के साथ शुरू हुई। चंबल नदी के उफान और तेज बहाव के बीच 150 से अधिक यात्रियों और 50 मोटरसाइकिलों को ले जा रहा एक स्टीमर अचानक बीच नदी में बंद हो गया।
मध्यप्रदेश में खाद की बिक्री पर लगाई गई अस्थायी रोक के बाद सरकार ने वितरण शुरू करने की समय-सीमा तय कर दी है। किसान कल्याण एवं कृषि विकास विभाग के अनुसार भारत सरकार के आईएफएमएस पोर्टल पर दर्ज उर्वरक स्टॉक और प्रदेश के खाद विक्रेताओं के वास्तविक भौतिक स्टॉक का मिलान आज रविवार को शाम तक पूरा कर लिया जाएगा।
माधव नेशनल पार्क में स्वतंत्रता दिवस के दिन एक और खुशखबरी आई है। पन्ना से लाई गई मादा बाघिन एमटी-4 ने शावकों को जन्म दिया है, जिसकी एक शावक के साथ पहली तस्वीर सामने आई है। इस नए मेहमान के आगमन के साथ ही रिजर्व में बाघों का कुनबा बढ़कर अब 9 हो गया है।
मध्य प्रदेश उच्च न्यायालय ने 34 करोड़ के धान परिवहन घोटाले पर कड़ा रुख अपनाते हुए पूरे राज्य में व्यापक जांच के निर्देश दिए हैं। फर्जी वाहनों से धान ढुलाई के मामले में सभी जिलों के कलेक्टरों और EOW से रिपोर्ट तलब की गई है।
भोपाल के कोलार रोड पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में 'कर्मश्री' संस्था द्वारा भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। प्रधानमंत्री मोदी के विजन और वर्ष 2027 को 'युवा वर्ष' के रूप में मनाने की घोषणा से जुड़ी पूरी विस्तृत रिपोर्ट यहाँ पढ़ें।
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने भोपाल के शौर्य स्मारक में 'हर घर तिरंगा' और 'विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस' पर आयोजित कार्यक्रम को संबोधित किया।
स्वतंत्रता दिवस की 80वीं वर्षगांठ के ऐतिहासिक अवसर पर राजधानी दिल्ली स्थित राष्ट्रपति भवन में आयोजित होने वाला पारंपरिक एट होम समारोह इस बार मध्यप्रदेश की समृद्ध और विविधतापूर्ण जनजातीय संस्कृति के रंगों से सराबोर रहेगा।