×

बैतूल में अब चलती रहेगी रसोई... श्रमिकों के लिए सुबह का नाश्ता भी शुरू किया जाएगा

बैतूल में जरूरतमंदों को नि:शुल्क भोजन उपलब्ध कराने वाली दीनदयाल रसोई का पुन: संचालन शुरू हो गया है। रविवार सुबह भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं विधायक हेमंत खंडेलवाल ने फीता काटकर इसका शुभारंभ किया। उन्होंने स्वयं मजदूरों को नाश्ता परोसा।

By: Arvind Mishra

Aug 31, 202512:06 PM

view12

view0

बैतूल में अब चलती रहेगी रसोई... श्रमिकों के लिए सुबह का नाश्ता भी शुरू किया जाएगा

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं विधायक हेमंत खंडेलवाल ने फीता काटकर इसका शुभारंभ किया।

  • दीनदयाल रसोई फिर शुरू, भाजपा प्रदेशाध्यक्ष ने फीता काटा 

  • बैतूल में हेमंत खंडेलवाल ने मजदूरों को नाश्ता भी परोसा

  • बैतूल। स्टार समाचार वेब

  • बैतूल में जरूरतमंदों को नि:शुल्क भोजन उपलब्ध कराने वाली दीनदयाल रसोई का पुन: संचालन शुरू हो गया है। रविवार सुबह भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं विधायक हेमंत खंडेलवाल ने फीता काटकर इसका शुभारंभ किया। उन्होंने स्वयं मजदूरों को नाश्ता परोसा। विश्वकर्मा समाज समिति को इस बार रसोई के संचालन की जिम्मेदारी दी गई है। बैतूल में दीनदयाल रसोई की शुरूआत 2014 में हेमंत खंडेलवाल ने विधायक रहते हुए की थी। स्थानीय प्रतिष्ठित लोगों और व्यापारियों का इसमें सहयोग रहा। इसकी सफलता के बाद 2017 से सरकार ने इसे पूरे प्रदेश में योजना के रूप में लागू किया। खंडेलवाल ने कहा कि समाज के सहयोग से यह रसोई निरंतर चलती रहेगी। मजदूर वर्ग की सुविधा के लिए सुबह का नाश्ता भी शुरू किया जाएगा। उन्होंने लोगों से अपील की कि वे अपने परिजनों के जन्मदिन और पुण्यतिथि जैसे अवसरों पर इस रसोई में भोजन कराकर मनाएं।
    यह रहे मौजूद
    इस कार्यक्रम में नगर पालिका अध्यक्ष पार्वती बारस्कर, भाजपा नेता आनंद प्रजापति और महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष ममता मालवीय उपस्थित रहीं। समाज के संयोजक बलवीर मालवीय, सीएमओ सतीश मटसेनिया के साथ कई पार्षद, व्यापारी और समाजसेवी भी मौजूद रहे।

COMMENTS (0)

RELATED POST

उमा भारती का बयान: भ्रष्टाचार और आर्थिक असमानता भारत की असली चुनौती, सिंहस्थ लैंड पूलिंग हो निरस्त

3

0

उमा भारती का बयान: भ्रष्टाचार और आर्थिक असमानता भारत की असली चुनौती, सिंहस्थ लैंड पूलिंग हो निरस्त

पूर्व सीएम उमा भारती ने भोपाल में कहा कि पाकिस्तान नहीं, भ्रष्टाचार देश की बड़ी चुनौती है। उन्होंने सिंहस्थ लैंड पूलिंग रद्द करने, चरणबद्ध शराबबंदी, गौ-रक्षा के लिए फेंसिंग और धर्मांतरण पर रोक की मांग की। CM मोहन यादव पर भी रखी राय।

Loading...

Nov 22, 20256:04 PM

भोपाल में संविदा कर्मचारियों का बड़ा प्रदर्शन: नियमितिकरण और DA समेत 9 मांगों को लेकर सड़कों पर उतरे कर्मचारी

5

0

भोपाल में संविदा कर्मचारियों का बड़ा प्रदर्शन: नियमितिकरण और DA समेत 9 मांगों को लेकर सड़कों पर उतरे कर्मचारी

मध्य प्रदेश के ढाई लाख संविदा कर्मचारियों ने भोपाल में नियमितिकरण, समान वेतन और महंगाई भत्ते (DA) समेत 9 सूत्रीय मांगों को लेकर प्रदर्शन किया। मंच ने सरकार को चेतावनी दी और मुख्यमंत्री को ज्ञापन सौंपा।

Loading...

Nov 22, 20255:52 PM

MP सिविल जज भर्ती-2022: हाई कोर्ट का बड़ा आदेश, SC-ST अभ्यर्थियों के चयन पर पुनर्विचार के निर्देश

6

0

MP सिविल जज भर्ती-2022: हाई कोर्ट का बड़ा आदेश, SC-ST अभ्यर्थियों के चयन पर पुनर्विचार के निर्देश

जबलपुर हाईकोर्ट ने सिविल जज जूनियर डिवीजन भर्ती-2022 के परिणाम पर बड़ा फैसला सुनाया। SC और ST वर्ग के कम प्रतिनिधित्व को देखते हुए कोर्ट ने उनके चयन पर पुनर्विचार करने का निर्देश दिया।

Loading...

Nov 22, 20254:15 PM

वृंदावन से अगवा बच्ची मध्यप्रदेश से सकुशल बरामद

4

0

वृंदावन से अगवा बच्ची मध्यप्रदेश से सकुशल बरामद

उत्तर प्रदेश मथुरा- वृंदावन स्थित गौरी गोपाल आश्रम के सामने से बच्ची का अपहरण करने वाले बदमाश को पुलिस ने मध्यप्रदेश से गिरफ्तार कर लिया है। साथ ही बच्ची को सकुशल बरामद कर परिजनों को सौंप दिया है।

Loading...

Nov 22, 20251:36 PM

मध्यप्रदेश... मेयर- नपाध्यक्ष प्रत्याशी बताएंगे अपनी संपत्ति और आपराधिक रिकॉर्ड

5

0

मध्यप्रदेश... मेयर- नपाध्यक्ष प्रत्याशी बताएंगे अपनी संपत्ति और आपराधिक रिकॉर्ड

मध्यप्रदेश के निकाय चुनावों में एक बड़ा बदलाव होने जा रहा है। राज्य चुनाव आयोग ने चुनाव लड़ने में होने वाले खर्च की लिमिट तय करने का फैसला किया है। आयोग ने सभी बदलाव का नोटिफिकेशन जारी कर दिया है।

Loading...

Nov 22, 202511:59 AM