व्यक्ति से समाज और समाज से राष्ट्र निर्माण का मार्ग दिखाने वाले , विलक्षण व्यक्तित्व के धनी , एकात्म मानव दर्शन और अंत्योदय के प्रणेता पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी के चरणों में कोटिशः नमन।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लखनऊ में 230 करोड़ की लागत से बने 'राष्ट्र प्रेरणा स्थल' का उद्घाटन किया। उन्होंने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी, पं. दीनदयाल उपाध्याय और अटल बिहारी वाजपेयी की 65 फीट ऊंची प्रतिमाओं का अनावरण कर विपक्ष पर तीखे हमले किए।
बैतूल में जरूरतमंदों को नि:शुल्क भोजन उपलब्ध कराने वाली दीनदयाल रसोई का पुन: संचालन शुरू हो गया है। रविवार सुबह भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं विधायक हेमंत खंडेलवाल ने फीता काटकर इसका शुभारंभ किया। उन्होंने स्वयं मजदूरों को नाश्ता परोसा।















