सतना जिले के रामनगर तहसील स्थित मनकीसर धान खरीदी केंद्र में 70 किसानों के 1.40 करोड़ रुपये के बकाया भुगतान को लेकर किसानों का संघर्ष रंग लाया। प्रशासन ने दो किश्तों में भुगतान की घोषणा की — 25% राशि तुरंत और 75% कुर्की के बाद दी जाएगी। समिति प्रबंधक पर FIR दर्ज है।

मनकीसर खरीदी केन्द्र में धान बेंचने का मामला
सतना, स्टार समाचार वेब
मैहर जिले के रामनगर क्षेत्र के मनकीसर धान खरीदी केन्द्र से जुड़े किसानों का संघर्ष अंतत: सोमवार को रंग लाया। धरना प्रदर्शन के बाद मौके पर पहुंचे एसडीएम आरती सिंह ने घोषणा की कि दो किश्तों में किसानों के बकाये का भुगतान किया जाएगा। उन्होंने बताया कि 25 प्रतिशत राशि तत्काल दी जाएगी जबकि 75 प्रतिशत राशि सेवा सहकारी समिति के प्रबंधक से कुर्की कर वसूली के बाद दी जाएगी। इस दौरान प्रशासन ने उन किसानों के नामों का मिलान भी कराया जिनका भुगतान बकाया है। सूत्रों के मुताबिक मंगलवार को किसानों के खाते में 25 प्रतिशत भुगतान की राशि डाली जा सकती है।
भुगतान पाने किसानों ने पांच घंटे किया धरना- प्रदर्शन
मैहर जिले के रामनगर तहसील स्थित मनकीसर धान खरीदी केन्द्र में किसानों के भुगतान का मामला एक बार फिर सड़क पर आ गया। 15 दिनों के अंदर भुगतान कराए जाने के आश्वासन के बाद आज तक धान बेंचने का पैसा न मिलने से नाराज मनकीसर खरीदी केन्द्र से जुड़े किसान सोमवार को एक बार फिर रीवा- शहडोल मार्ग पर धरने पर बैठ गए। सुबह 11 बजे से दोपहर साढे तीन बजे तक धरना चला। यहां उल्लेखनीय है कि धान खरीदी केन्द्र मनकीसर में 70 किसानों ने अपनी धान बेंची थी जिनका 1 करोड़ 40 लाख रुपए का भुगतान बकाया है। इसी बकाये के भुगतान के लिए 8 जून को भी किसान धरना दे चुके हैं।
पुलिस ने जबरन हटाया
भुगतान की अपनी मांग पर अड़े किसान जब भारी बारिश के बावजूद टस से मस नहीं हुए और बारिश के बीच तिरपाल का सहारा लेकर धरने पर बैठे रहे तो मौके पर मौजूद पुलिस ने किसानों को जबरन धरने से उठाया।
समिति प्रबंधक के खिलाफ दर्ज है एफआईआर
बताया जाता है कि मनकीसर धान खरीदी केन्द्र में धान की शार्टेज होने की वजह से किसानों का भुगतान रोक दिया गया था। इस मामले में समिति प्रबंधक दीपेन्द्र सिंह और आॅपरेटर के खिलाफ एफआईआर दर्ज है फिलहाल समिति प्रबंधक फरार बताया जा रहा है।
सात गांव के 70 किसानों का भुगतान अटका
बताया जाता है कि रामनगर तहसील के मनकीसर धान खरीदी केन्द्र में 7 गांव भंवरहा, देवदहा, मनकीसर, बेलहाई, करंदिया, बूढाबाउर गांव के 70 किसानों ने अपनी धान बेंची थी। जिसका लगभग 1 करोड़ 40 लाख रुपए का भुगतान अब भी बकाया है। भुगतान पाने के लिए कई बार किसान आंदोलन कर चुके हैं।


जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

आहत जनता को राहत...निचले स्तर पर आई थोक महंगाई

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
NEET Paper Leak Protest in Bhopal: भोपाल में नीट परीक्षा धांधली के विरोध में CM हाउस का घेराव करने निकले NSUI कार्यकर्ताओं पर पुलिस ने वाटर कैनन चलाया। दिग्विजय सिंह और जीतू पटवारी सहित 200 कांग्रेसी हिरासत में।
इंदौर में भाजपा का दो दिवसीय प्रशिक्षण वर्ग शुरू हो गया है। सादगी और पर्यावरण संरक्षण के संदेश के साथ शुरू हुए इस वर्ग के समापन सत्र में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव शामिल होंगे।
रीवा के गांधी मेमोरियल हॉस्पिटल की नवजात शिशु गहन चिकित्सा इकाई में शॉर्ट सर्किट से आग लग गई। स्टाफ की तत्परता से सभी नवजातों को सुरक्षित स्थानांतरित कर बड़ा हादसा टाल दिया गया।
रीवा जिले में देर रात आए भीषण आंधी-तूफान से 90 से अधिक बिजली पोल क्षतिग्रस्त हो गए। 45 से ज्यादा गांवों में अंधेरा छा गया, जबकि तापमान में सात डिग्री तक गिरावट दर्ज की गई।
रीवा के मिनर्वा हॉस्पिटल में विंध्य क्षेत्र की पहली बीटिंग हार्ट फोंटन कम्प्लीशन सर्जरी सफल रही। आठ घंटे चली इस जटिल प्रक्रिया से जन्मजात हृदय रोग से पीड़ित बच्ची को नया जीवन मिला।
रीवा में आयोजित कार्यशाला में उप मुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल ने मातृ मृत्यु दर को 70 से नीचे लाने का लक्ष्य बताया। संस्थागत प्रसव, नियमित जांच और बेहतर स्वास्थ्य सेवाओं पर विशेष जोर दिया गया।
सीधी जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में अवैध शराब की पैकारी खुलेआम होने के आरोप लग रहे हैं। गांवों, होटलों और ढाबों तक शराब की पहुंच से युवाओं में नशे की लत बढ़ने की चिंता गहराई है।
सिंगरौली में जनजातीय कार्य विभाग के स्थापना प्रभारी को लोकायुक्त रीवा की टीम ने 5 हजार रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़ा। आरोपी वेतन वृद्धि और एरियर भुगतान के बदले रिश्वत मांग रहा था।
तिवनी गांव में मिले दंपती के शव मामले में पोस्टमार्टम रिपोर्ट से खुलासा हुआ कि पति ने पहले पत्नी का गला दबाकर हत्या की और बाद में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज किया है।
मध्यप्रदेश की तीन राज्यसभा सीटों के चुनाव से पहले भाजपा में उम्मीदवारों को लेकर मंथन तेज है। सतना से अभय महाजन और अखंड प्रताप सिंह के नाम संभावित दावेदारों के रूप में राजनीतिक गलियारों में चर्चा में हैं।