सतना की नाबालिग को पड़ोसी बहला-फुसलाकर दिल्ली ले गई और दोस्त को सौंप दिया। इसके बाद स्पा सेंटर में देह व्यापार में धकेला गया जहां कई दिनों तक शोषण हुआ। पुलिस ने संचालिका सहित चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

हाइलाइट्स
सतना, स्टार समाचार वेब
मई माह में नाबालिग लड़की घर से लापता हो गई, तलाश के उपरांत परिजनों ने पुलिस में शिकायत की। पुलिस के द्वारा अपहरण का मुकदमा दर्ज कर नाबालिग की तलाश शुरू की गई। तीन माह बाद नाबालिग मिली। नाबालिग ने बताया कि पड़ोस में रहने वाली दोस्त कमाई का लालच देकर दिल्ली ले गई जहां उसने एक दोस्त के सामने सौंप दिया। इसके बाद स्पॉ सेंटर भेज दिया गया जहां पर रोजाना दैहिक शोषण किया जाता रहा। इस मामले में पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
दिल्ली ले जाकर कराया दुष्कर्म
लापता नाबालिग 14 अगस्त को लौटकर घर पहुंची, इसके बाद परिजनों के साथ रामपुर बाघेलान थाना पहुंची। नाबालिग पीड़िता ने पुलिस को बताया कि पड़ोस में रहने वाले काजल पटेल उसे महीने में मोटी कमाई का लालच दिया। काम दिलाने के बहाने वह अपने साथ ले गई। दिल्ली ले जाने के बाद काजल ने अपने दोस्त दुर्गेश के पास ले गई, दुर्गेश के द्वारा दुष्कर्म किया गया। विरोध करने पर जान से मारने की धमकी दी गई।
स्पॉ सेंटर में हुआ दैहिक शोषण
दुष्कर्म की शिकार नाबालिग पीड़िता के बयान के उपरांत पुलिस ने प्रकरण में धारा 87, 65(1), 64(2)(एम), 127(4), 49, 351(3), 98 बीएनएस एवं पास्को एक्ट की धारा 5/6 और अनैतिक व्यापार (निवारण) अधिनियम 1956 की धारा 5(1) का इजाफा किया गया, तत्पश्चात मुख्य आरोपी काजल पटेल को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश कर पुलिस रिमांड में लिया गया। पुलिस रिमांड में काजल ने स्वीकारा कि वह पीड़िता को अपने साथ दिल्ली ले गई जहां उसने उसे अपने दोस्त दुर्गेश के हवाले किया। इसके बाद दुर्गेश के साथ मिलकर नाबालिग को स्पॉ सेंटर चलाने वाली आशा यादव के सुपुर्द कर दिया। बताया गया कि स्पॉ सेंटर की आड़ में देह व्यापार चलाने वाली आशा के द्वारा नाबालिग को देह व्यापार में उतार दिया गया। तकरीबन दो माह तक नाबालिग के साथ कई लोगों ने दुष्कर्म किया।
ग्राहक समेत स्पॉ सेंटर की संचालिका धराई
पुलिस ने बताया कि नाबालिग को अपने साथ ले जाकर दोस्त को सौंपकर दुष्कर्म कराकर उसे स्पॉ सेंटर में भेजकर उसका दैहिक शोषण कराने वाली काजल से मिली जानकारी के आधार पर पुलिस टीम दिल्ली भेजी गई। दिल्ली पहुंची पुलिस टीम ने स्पॉ सेंटर संचालिका आशा यादव पति रवि यादव निवासी जयपुर थाना नानपुर जिला सीतामढी बिहार हाल निवास बहालगढ़ जिला सोनीपत हरियाणा के अलावा स्पॉ सेंटर में आने वाले ग्राहक साजिद खान पिता अब्दुल लतीफ 28 वर्ष निवासी गोरीपुर जिला बागपत उ.प्र. और दुर्गेश चौधरी पिता विजय चौधरी 26 वर्ष निवासी तुलसी निकेतन जिला गाजियाबाद हाल निवास नईदिल्ली को गिरफ्तार कर लिया गया। मुख्य आरोपी आशा यादव को न्यायालय में पेश कर पुलिस रिमांड में लिया गया है जिससे पूछताछ कर नाबालिग से दुष्कर्म करने वाले आरोपियों के बारे में पूछताछ की जा रही है। कार्रवाई में थाना प्रभारी रामपुर बाघेलान संदीप चतुर्वेदी, एसआई प्रीती कुशवाहा, एएसआई प्रेम शंकर चौधरी, प्रधान आरक्षक संजय त्रिपाठी, संजीव चौधरी, आरक्षक पुष्पेन्द्र द्विवेदी ने अहम भूमिका निभाई।

जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
मध्य प्रदेश में विधानसभा चुनाव 2028 में होने हैं। चुनाव में अभी दो वर्ष से अधिक का समय बाकी है, लेकिन कांग्रेस अभी से तैयारी में जुट गई है। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी एक पखवाड़े के भीतर दूसरी बार मध्य प्रदेश आ रहे हैं। वह आज बालाघाट के बैहर विकासखंड के जागला गांव में कुपोषण, मलेरिया और खसरा से प्रभावित बैगा आदिवासी बच्चों के परिजनों से मुलाकात करेंगे।
विश्व प्रसिद्ध बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व में नए पर्यटन सत्र का गुरुवार को उत्साहपूर्ण आगाज हुआ। पर्यटन सत्र के पहले दिन ताला, मगधी और खितौली गेट को आकर्षक ढंग से सजाया गया। पार्क प्रबंधन और वन विभाग के अधिकारियों ने पर्यटकों का पारंपरिक अंदाज में स्वागत किया।
मध्य प्रदेश बीजेपी के नए प्रदेश प्रभारी बिप्लब कुमार देव और सह प्रभारी रेखा वर्मा भोपाल पहुंच गए हैं। पदभार संभालने के बाद दोनों नेताओं ने गुफा मंदिर में दर्शन किए और बीजेपी कार्यालय में सीएम मोहन यादव के साथ महत्वपूर्ण बैठक शुरू की।
सहारा सोसायटी के 45,719 करोड़ रुपए के घोटाले में 4 साल से फरार चेयरमैन खालिद चौधरी को ग्वालियर पुलिस ने लखनऊ से गिरफ्तार किया। उपभोक्ता आयोग में पेशी के बाद मिली जमानत।
मध्य प्रदेश में मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर कांग्रेस का उग्र प्रदर्शन। भोपाल, बैतूल, खरगोन और इंदौर सहित कई जिलों में पुतला दहन, वाटर कैनन का उपयोग और कलेक्ट्रेट घेराव की पूरी खबर।
मध्यप्रदेश डिंडोरी जिले के जनपद पंचायत मेंहदवानी अंतर्गत ग्राम पंचायत सारंगपुर के पोषक गांव कनेरी में बुधवार की सुबह ग्रामीणों और स्कूली छात्र-छात्राओं के सब्र का बांध टूट गया। पक्की सड़क की मांग को लेकर आक्रोशित ग्रामीणों और विद्यार्थियों ने मेंहदवानी-शहपुरा स्टेट हाईवे पर चक्का जाम कर दिया।
मध्यप्रदेश भाजपा के नए प्रदेश प्रभारी बिप्लब कुमार देव और सह-प्रभारी रेखा वर्मा अपने पहले आधिकारिक दौरे पर भोपाल पहुंचे। राजा भोज एयरपोर्ट पर पार्टी के पूर्व प्रदेशाध्यक्ष व खजुराहो सांसद वीडी शर्मा ने दोनों वरिष्ठ नेताओं का आत्मीय स्वागत किया।
सतना जिला अस्पताल की छत पर नई कैंटीन शुरू, स्टाफ और मरीजों के परिजनों को दिन-रात खाद्य सामग्री मिलेगी। एनक्वास मानकों के तहत सुविधा शुरू हुई, सुरक्षा और अग्निशमन व्यवस्था पर भी रहेगा विशेष ध्यान।
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में मंगलवार को मंत्रालय में आयोजित मंत्रि-परिषद की बैठक में मध्यप्रदेश के सर्वांगीण विकास को गति देने वाले कई महत्वपूर्ण फैसलों पर मुहर लगी। कैबिनेट फैसलों की जानकारी देते हुए मंत्री चैतन्य कश्यप ने बताया कि इस बैठक में स्कूली बच्चों, अग्निवीरों, किसानों और आम नागरिकों के हित में ऐतिहासिक निर्णय लिए गए हैं।