मध्यप्रदेश भाजपा की कमान किसके हाथ होगी, यह तय हो गया है। वे लंबी पारी खेल चुके विष्णु दत्त शर्मा की जगह लेंगे। खंडेलवाल के नाम की घोषणा होना बाकी है।

भोपाल. स्टार समाचार वेब.
मध्यप्रदेश भाजपा की कमान किसके हाथ होगी, यह तय हो गया है। हेमंत खंडेलवाल लंबी पारी खेल चुके विष्णु दत्त शर्मा की जगह लेंगे। बुधवार को उनके नाम का औपचारिक ऐलान होगा।
मंगलवार को भाजपा कार्यालय में नामांकन प्रक्रिया के दौरान मुख्यमंत्री मोहन यादव ने स्वयं हेमंत खंडेलवाल का नामांकन पत्र प्रदेश चुनाव प्रभारी धर्मेंद्र प्रधान और चुनाव अधिकारी विवेक नारायण सेजवलकर को केंद्रीय मंत्री सरोज पांडे की उपस्थिति में सौंपा। वर्तमान प्रदेश भाजपा अध्यक्ष वीडी शर्मा ने भी हेमंत खंडेलवाल के पक्ष में नामांकन पत्र प्रस्तुत किया, जो उनके चयन को और पुख्ता करता है।

वरिष्ठ नेताओं का मिला समर्थन
हेमंत खंडेलवाल को पार्टी के कई वरिष्ठ नेताओं का प्रबल समर्थन मिला। केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान, वीरेंद्र कुमार खटीक और उपमुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा ने भी उनके पक्ष में नामांकन पत्र दिया। इनके अलावा, राजेंद्र शुक्ला, केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया, मंत्री प्रहलाद पटेल, और राकेश सिंह ने भी खंडेलवाल के समर्थन में पत्र प्रस्तुत किए। यशपाल सिसोदिया ने भी नामांकन का प्रस्ताव दिया।
नामांकन प्रक्रिया और आगामी कदम
चुनाव प्रभारी धर्मेंद्र प्रधान ने हेमंत खंडेलवाल के अलावा किसी अन्य नाम के प्रस्ताव के लिए 10 मिनट का समय दिया, लेकिन कोई और नाम सामने नहीं आया। इसके बाद, राष्ट्रीय परिषद के नामांकन पत्र आमंत्रित किए गए।
हेमंत खंडेलवाल के समर्थन में
हेमंत खंडेलवाल के समर्थन में नामांकन पत्र देने वाले प्रमुख नेताओं में मुख्यमंत्री मोहन यादव, विष्णुदत्त शर्मा, शिवराज सिंह चौहान, ज्योतिरादित्य सिंधिया, विरेंद्र खटीक, राजेंद्र शुक्ल, जगदीश देवड़ा, प्रहलाद पटेल, राकेश सिंह, सावित्री ठाकुर, दुर्गादास उईके, फग्गन सिंह कुलस्ते, लाल सिंह आर्य, ओम प्रकाश धुर्वे, सत्यानरण जटिया, जयभान सिंह पवैया, जयंत मलैया, हिमाद्रि सिंह, भारती पराधी, इंदर सिंह परमार, सुधीर गुप्ता, नीना वर्मा, गणेश सिंह, कांत देव सिंह, गोपाल भार्गव, डा नरोत्तम मिश्रा, योगेश ताम्रकार, ब्रहेंद प्रताप सिंह, आलोक संजर, गौतम टेटवाल, कुंवर टैकम, गौरी शंकर बिसेन, उमा शंकर गुप्ता, कमल पटेल, ब्रजेंद्र पटेल, अर्चना चिटनीस, और सुमेर सोलंकी कविता पाटीदार शामिल हैं।
कौन हैं हेमंत खंडेलवाल?
हेमंत खंडेलवाल की राजनीतिक पृष्ठभूमि काफी मजबूत मानी जाती है। उन्होंने साल 2007 में पहली बार बैतूल से लोकसभा उपचुनाव में जीत दर्ज की थी। इसके बाद, साल 2013 और 2023 में भी उन्होंने विधायक के रूप में जीत हासिल की। हेमंत खंडेलवाल के पिता, विजय खंडेलवाल, भाजपा के एक वरिष्ठ नेता रहे हैं, जिससे संगठन से उनका जुड़ाव काफी पुराना है।
आरएसएस से नजदीकियां
हेमंत खंडेलवाल को राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के वरिष्ठ पदाधिकारी सुरेश सोनी का करीबी माना जाता है। सूत्रों की मानें तो दिल्ली में हुई अंतिम चरण की चर्चा में सुरेश सोनी और मुख्यमंत्री मोहन यादव ने हेमंत खंडेलवाल के नाम की जोरदार पैरवी की थी।

जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
रक्षाबंधन पर भोपाल और रीवा के बीच सफर करने वाले यात्रियों के लिए बड़ी खुशखबरी। पश्चिम मध्य रेलवे ने 25 से 31 अगस्त तक विशेष ट्रेनें चलाने का ऐलान किया है। साथ ही, रीवा-रानी कमलापति वंदे भारत एक्सप्रेस में 16 कोच लगाए गए हैं। जानिए ट्रेनों का पूरा शेड्यूल, रूट और समय।
भोपाल के बोट क्लब पर राजा भोज मल्टी क्लास नेशनल सेलिंग चैंपियनशिप का समापन हुआ। सीएम डॉ. मोहन यादव ने सभी 230 विधानसभाओं में स्टेडियम बनाने और खेल बजट बढ़ाने की बात कही।
स्वतंत्रता दिवस-2026 के अवसर पर मुख्यमंत्री निवास में आयोजित एक गरिमामय समारोह में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मध्य प्रदेश पुलिस और होमगार्ड्स के 47 अधिकारियों-कर्मचारियों को राष्ट्रपति के विशिष्ट सेवा पदक, सराहनीय सेवा पदक तथा सर्वोत्तम जीवन रक्षा पदक से अलंकृत कर सम्मानित किया।
मध्यप्रदेश के मुरैना जिले की पोरसा तहसील के नगरा घाट पर आज यानी रविवार की सुबह चीख-पुकार और दहशत के माहौल के साथ शुरू हुई। चंबल नदी के उफान और तेज बहाव के बीच 150 से अधिक यात्रियों और 50 मोटरसाइकिलों को ले जा रहा एक स्टीमर अचानक बीच नदी में बंद हो गया।
मध्यप्रदेश में खाद की बिक्री पर लगाई गई अस्थायी रोक के बाद सरकार ने वितरण शुरू करने की समय-सीमा तय कर दी है। किसान कल्याण एवं कृषि विकास विभाग के अनुसार भारत सरकार के आईएफएमएस पोर्टल पर दर्ज उर्वरक स्टॉक और प्रदेश के खाद विक्रेताओं के वास्तविक भौतिक स्टॉक का मिलान आज रविवार को शाम तक पूरा कर लिया जाएगा।
माधव नेशनल पार्क में स्वतंत्रता दिवस के दिन एक और खुशखबरी आई है। पन्ना से लाई गई मादा बाघिन एमटी-4 ने शावकों को जन्म दिया है, जिसकी एक शावक के साथ पहली तस्वीर सामने आई है। इस नए मेहमान के आगमन के साथ ही रिजर्व में बाघों का कुनबा बढ़कर अब 9 हो गया है।
मध्य प्रदेश उच्च न्यायालय ने 34 करोड़ के धान परिवहन घोटाले पर कड़ा रुख अपनाते हुए पूरे राज्य में व्यापक जांच के निर्देश दिए हैं। फर्जी वाहनों से धान ढुलाई के मामले में सभी जिलों के कलेक्टरों और EOW से रिपोर्ट तलब की गई है।
भोपाल के कोलार रोड पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में 'कर्मश्री' संस्था द्वारा भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। प्रधानमंत्री मोदी के विजन और वर्ष 2027 को 'युवा वर्ष' के रूप में मनाने की घोषणा से जुड़ी पूरी विस्तृत रिपोर्ट यहाँ पढ़ें।
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने भोपाल के शौर्य स्मारक में 'हर घर तिरंगा' और 'विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस' पर आयोजित कार्यक्रम को संबोधित किया।
स्वतंत्रता दिवस की 80वीं वर्षगांठ के ऐतिहासिक अवसर पर राजधानी दिल्ली स्थित राष्ट्रपति भवन में आयोजित होने वाला पारंपरिक एट होम समारोह इस बार मध्यप्रदेश की समृद्ध और विविधतापूर्ण जनजातीय संस्कृति के रंगों से सराबोर रहेगा।