कार्तिक शुक्ल षष्ठी पर मध्य प्रदेश के 52 घाटों पर डूबते सूर्य को दिया अर्घ्य। इंदौर में सीएम मोहन यादव शामिल हुए। भोपाल में प्रदेश के पहले छठ मैया मंदिर का लोकार्पण हुआ। जानें पर्व की भव्यता।

भोपाल. स्टार समाचार
सोमवार को सूर्य उपासना के महापर्व छठ पूजा के तीसरे दिन, कार्तिक शुक्ल षष्ठी के अवसर पर, मध्य प्रदेश में आस्था का भव्य सैलाब उमड़ा। राजधानी भोपाल के सभी 52 घाटों सहित प्रदेश के अन्य जिलों में भी हजारों श्रद्धालुओं ने अस्ताचलगामी (डूबते) सूर्य को जल और दूध से अर्घ्य अर्पित किया।
राज्यभर में छठ की भव्यता
दिन भर व्रती महिलाएं प्रसाद की तैयारियों में व्यस्त रहीं, जिसमें ठेकुआ, चावल के लड्डू, सांचा और विभिन्न मौसमी फल शामिल थे। शाम होते ही बांस की टोकरी और सूप में प्रसाद व दीप सजाकर व्रती जल में खड़ी हुईं और पूरी श्रद्धा से सूर्य देव तथा छठी मैया की पूजा की गई।
इंदौर: शहर के 200 घाटों पर पूर्वांचल और बिहार के हजारों श्रद्धालुओं ने एक साथ डूबते सूर्य को अर्घ्य दिया। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव भी इंदौर में आयोजित 'लोकोत्सव कार्यक्रम' में शामिल हुए और उन्होंने डूबते सूर्य को अर्घ्य दिया, साथ ही छठ पर्व की शुभकामनाएं दीं।
भोपाल: भोपाल के 52 घाटों पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे। कटारा हिल्स स्थित स्वामी विवेकानंद सोसाइटी में भी भक्तों ने छठ पूजा की।
उज्जैन: उज्जैन में विक्रम तीर्थ सरोवर और शिप्रा नदी के रामघाट पर व्रती महिलाओं की भारी भीड़ जुटी। इस धार्मिक अवसर पर आतिशबाजी का भी भव्य आयोजन किया गया।
नर्मदापुरम: नर्मदा नदी के सेठानी घाट, विवेकानंद घाट और पोस्ट ऑफिस घाट पर भी पूर्वांचल और उत्तर भारत के निवासियों ने जल में खड़े होकर सूर्यदेवता की आराधना की।
भोपाल में एमपी का पहला छठ मैया मंदिर

छठ पर्व के अवसर पर भोपाल को एक बड़ी सौगात मिली है। लिंक रोड नंबर 3 स्थित 5 नंबर छठ घाट पार्क में मध्य प्रदेश का पहला छठ मैया मंदिर बनकर तैयार हो गया है। सोमवार को महापौर मालती राय सहित अन्य जनप्रतिनिधियों ने इसका लोकार्पण किया। इस अवसर पर वैदिक विधि-विधान से पूजा-अर्चना की गई।
मंदिर में सूर्य रूप में छठ मैया की भव्य प्रतिमा स्थापित की गई है। इस 6 फीट लंबी, 4 फीट चौड़ी और 5 फीट ऊंची प्रतिमा को जयपुर के कलाकारों महावीर भारती और निर्मला ने 16 टन वजनी मकराना संगमरमर से तराशा है। इस प्रतिमा में छठ मैया को सूर्य देव के रथ पर आरूढ़ स्वरूप में उकेरा गया है।
छठ पूजा ने भोपाल में बिहार, झारखंड और पूर्वी उत्तर प्रदेश की समृद्ध संस्कृति को जीवंत कर दिया, जिससे पूरा शहर भक्तिमय हो उठा। झीलों की नगरी में सूर्य उपासना के महापर्व पर शहर के विभिन्न घाटों, विशेषकर शीतलदास की बगिया, बड़े तालाब के किनारे और अन्य प्राकृतिक जल स्रोतों पर छठ की अद्भुत छटा बिखरी। महापर्व के दौरान, व्रती महिलाओं (परवैतियों) ने 36 घंटे का निर्जल व्रत रख पारंपरिक गीत गाए और पूरी श्रद्धा से पूजा की। श्रद्धालु सूप और दौरा में फल, ठेकुआ, गन्ना और अन्य पारंपरिक सामग्री सजाकर घाटों पर पहुंचे।
देखिए.. छठ की छटा तस्वीरों में

राजधानी में घाट पर व्रती.. पूजन की तैयारी मेंं
सूर्य को अर्घ्य देती महिलाएं।

महिलाओं ने नारंगी तिलक लगाने की परंपरा पूरी की...स्टार समाचार

जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

आहत जनता को राहत...निचले स्तर पर आई थोक महंगाई

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
उत्तर भारत में इन दिनों गर्मी का प्रकोप देखने को मिल रहा है। देश के कई राज्य भीषण गर्मी से तप रहे हैं। उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, हरियाणा से लेकर राजस्थान और महाराष्ट्र के कई जिलों में लोगों का गर्मी से बुरा हाल रहा। यूपी का बांदा 46.7 के साथ और एमपी का राजगढ़ जिला 45 डिग्री के साथ सबसे गर्म शहर रहा।
भोजशाला मामले में MP के पूर्व CM दिग्विजय सिंह ने हाईकोर्ट के फैसले को अस्पष्ट बताते हुए कहा कि ASI को मंदिर के सबूत नहीं मिले। वहीं भोज उत्सव समिति ने दिग्विजय सरकार पर पूजा प्रतिबंधित करने का आरोप लगाया है। पढ़ें पूरी खबर।
भोपाल में रिटायर्ड जज गिरिबाला सिंह की बहू ट्विशा शर्मा सुसाइड केस में नया मोड़। मायके वालों ने शव लेने से किया इनकार, दिल्ली AIIMS में दोबारा पोस्टमार्टम की मांग को लेकर सीएम हाउस के सामने किया प्रदर्शन।
मध्यप्रदेश के ग्वालियर जिले के डबरा के जंगीपुरा रोड स्थित मदरसा रोड पर देर रात एक इलेक्ट्रॉनिक दुकान और मकान में भीषण आग लग गई। आग इतनी तेजी से फैली कि दुकान में रखे इलेक्ट्रॉनिक सामान और एसी रिपेयरिंग के सिलेंडरों में धमाके होने लगे। धमाकों से पूरे इलाके में दहशत फैल गई।
मध्य प्रदेश की मोहन सरकार ने प्रदेश के अफसर और कर्मचारियों के अवकाश नियमों में बड़ा बदलाव किया है। दरअसल, वित्त विभाग द्वारा मप्र सिविल सेवा अवकाश नियम 2025 के तहत अवकाश मंजूरी के अधिकारों को विभाजित कर दिया है।
मध्यप्रदेश के देवास जिले के पीपलरावा थाना क्षेत्र में बैराखेड़ी गांव के समीप प्याज से भरा एक मिनी ट्रक मोड़ पर अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे में ट्रक के ऊपर सो रहे तीन मजदूरों की मौत हो गई। दो अन्य लोग घायल हो गए।
सुबह से ही श्रद्धालुओं का उत्साह देखते बन रहा था। ढोल-नगाड़ों, बैंड-बाजों और जयघोष के साथ श्रद्धालुओं ने भोजशाला परिसर में प्रवेश किया। महिलाएं, युवा, बुजुर्ग और बच्चे हाथों में मां सरस्वती के चित्र और धार्मिक ध्वज लिए पहुंचे।
मध्यप्रदेश के रतलाम में आज भीषण टेन हादसा हो गया। राहत की बात यह है कि सभी यात्रियों को सुरक्षित उतार लिया गया। दरअसल, दिल्ली निजामुद्दीन की ओर जा रही राजधानी एक्सप्रेस (12431) के दो कोच में रविवार सुबह आग लगने से अफरा-तफरी मच गई।
दमोह (तेंदूखेड़ा) के आईईएस पब्लिक स्कूल में शिक्षिका की कथित मारपीट के शिकार 9 वर्षीय छात्र काव्य नामदेव की भोपाल एम्स में मौत। परिजनों ने शव के साथ एसपी ऑफिस घेरा, SIT करेगी जांच।
भोपाल के DPI परिसर में शिक्षक भर्ती परीक्षा-2025 के अभ्यर्थियों का उग्र प्रदर्शन। पदवृद्धि और जॉइनिंग की मांग पर अड़े वर्ग 2-3 के परीक्षार्थी। तेज धूप में महिला अभ्यर्थी की तबीयत बिगड़ी।