मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मध्य प्रदेश में "नशे से दूरी है जरूरी" अभियान का शुभारंभ किया। यह राज्यव्यापी जागरूकता कार्यक्रम 30 जुलाई तक चलेगा, जिसका उद्देश्य युवाओं और समाज को नशे के दुष्प्रभावों से बचाना है। जानें पुलिस और अन्य विभागों की भूमिका।

भोपाल. स्टार समाचार वेब
मध्य प्रदेश में समाज को नशे के चंगुल से मुक्त करने के उद्देश्य से "नशे से दूरी है जरूरी" राज्य-स्तरीय अभियान की शुरूआत हो गई है, जो 30 जुलाई 2025 तक चलेगा।
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने इस अभियान के शुभारंभ वीडियो संदेश के माध्यम से अपने विचार रखते हुए किया। मुख्यमंत्री यादव ने कहा कि नशा केवल व्यक्ति के स्वास्थ्य को ही नहीं, बल्कि सामाजिक ताने-बाने को भी छिन्न-भिन्न करता है। उन्होंने नशे को एक सामाजिक बुराई बताया, जो युवाओं, परिवारों और समाज की जड़ों को खोखला कर रही है। मुख्यमंत्री ने दु:ख व्यक्त करते हुए कहा कि नशे की लत के कारण कई परिवार उजड़ जाते हैं। उन्होंने जोर दिया कि युवा देश का भविष्य हैं और उन्हें इस दलदल से बचाने के लिए राज्य सरकार पूरी तरह संकल्पित है। डॉ. यादव ने प्रदेशवासियों से मध्य प्रदेश पुलिस द्वारा संचालित इस नशामुक्ति अभियान को सफल बनाने का आह्वान किया।
पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) कैलाश मकवाना ने पुलिस मुख्यालय, भोपाल में इस वृहद नशामुक्ति जन-जागरूकता अभियान का विधिवत शुभारंभ किया। उन्होंने मुख्यमंत्री डॉ. यादव के वीडियो संदेश का विमोचन किया और अभियान के पोस्टर का अनावरण भी किया।
मकवाना ने कहा कि मादक पदार्थों के सेवन से युवाओं और परिवारों पर पड़ने वाले विनाशकारी प्रभावों पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा, "हमारा है यही संदेश- नशा मुक्त हो मध्यप्रदेश।"
अभियान में राज्य के कई प्रमुख विभाग सक्रिय रूप से सहयोग कर रहे हैं, जिनमें उच्च शिक्षा, ग्रामीण विकास, सामाजिक न्याय, खेल एवं युवा कल्याण, तकनीकी शिक्षा, स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण, नगरीय विकास एवं आवास, और स्कूल शिक्षा विभाग शामिल हैं। इसके अतिरिक्त, विभिन्न गैर-सरकारी संगठन (एनजीओ) और धार्मिक संस्थान भी अपनी सक्रिय सहभागिता सुनिश्चित कर रहे हैं।
मीडिया प्रचार: स्थानीय रेडियो और एफएम चैनलों पर प्रसारण, सार्वजनिक स्थलों पर बैनर, पोस्टर, होर्डिंग्स का प्रदर्शन, और पंपलेट का वितरण।
डिजिटल प्रचार: प्रिंट मीडिया, बस अड्डों और प्रमुख चौराहों पर डिजिटल स्क्रीन के माध्यम से वीडियो प्रचार। सफाई वाहनों पर लगे पीए सिस्टम से नशे के दुष्प्रभावों की जानकारी।
सोशल मीडिया: फेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम और व्हाट्सएप पर #नशे_से_दूरी_है_जरूरी, #SayNoToDrugs, #NashamuktMP जैसे हैशटैग का व्यापक उपयोग।
सेल्फी पॉइंट: प्रत्येक आयोजन स्थल पर नशामुक्ति से संबंधित ‘सेल्फी पॉइंट’ बनाए जाएंगे ताकि आमजन की भागीदारी को प्रोत्साहन मिले।
हेल्पलाइन और वेबसाइट: नारकोटिक्स से संबंधित शिकायतों और परामर्श के लिए हेल्पलाइन नंबर 1933 और 14446, तथा वेबसाइट https://ncbmanas.gov.in का व्यापक प्रचार।
प्रचार सामग्री: कैप्स, रिस्ट बैंड्स, बैजेस, पोस्टर और बैनर का वितरण।
अभियान में प्रदेश के सभी स्कूलों और कॉलेजों के छात्रावासों में ‘छात्रावास नशामुक्ति समितियों’ का गठन किया जाएगा। प्रजापिता ब्रह्माकुमारी संस्था, अखिल भारतीय गायत्री परिवार, आर्ट ऑफ लिविंग, हार्टफुलनेस जैसे सामाजिक व धार्मिक संगठन भी सक्रिय रूप से इस अभियान में योगदान देंगे। सामाजिक न्याय एवं एमएसएमई विभाग द्वारा प्रशिक्षित "मास्टर वॉलंटियर्स" नागरिकों व छात्रों को नशामुक्ति के लिए प्रेरित करेंगे, जबकि "कला पथक दल" नुक्कड़ नाटक, गीत और संगीत के माध्यम से जनजागरूकता फैलाएंगे।
अंतर्राष्ट्रीय संस्थाएं जैसे Alcoholics Anonymous और Narcotics Anonymous भी इस अभियान में अपना योगदान दे रही हैं। शिक्षा विभाग द्वारा संचालित "युवा संगम" के अंतर्गत "प्रहरी क्लब"/ "ओजस क्लब" और "उमंग मॉड्यूल" के माध्यम से छात्रों को नशे के दुष्प्रभावों की जानकारी दी जाएगी। स्वास्थ्य विभाग द्वारा संचालित "Manhit App" के माध्यम से नशा पीड़ित व्यक्तियों को चिकित्सकीय परामर्श उपलब्ध कराया जाएगा। मेडिकल और टेक्नीकल कॉलेजों सहित विभिन्न शिक्षण संस्थानों के सहयोग से पोस्टर, शॉर्ट मूवी और जागरूकता संदेश साझा किए जाएंगे।

जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

आहत जनता को राहत...निचले स्तर पर आई थोक महंगाई

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
उत्तर भारत में इन दिनों गर्मी का प्रकोप देखने को मिल रहा है। देश के कई राज्य भीषण गर्मी से तप रहे हैं। उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, हरियाणा से लेकर राजस्थान और महाराष्ट्र के कई जिलों में लोगों का गर्मी से बुरा हाल रहा। यूपी का बांदा 46.7 के साथ और एमपी का राजगढ़ जिला 45 डिग्री के साथ सबसे गर्म शहर रहा।
भोजशाला मामले में MP के पूर्व CM दिग्विजय सिंह ने हाईकोर्ट के फैसले को अस्पष्ट बताते हुए कहा कि ASI को मंदिर के सबूत नहीं मिले। वहीं भोज उत्सव समिति ने दिग्विजय सरकार पर पूजा प्रतिबंधित करने का आरोप लगाया है। पढ़ें पूरी खबर।
भोपाल में रिटायर्ड जज गिरिबाला सिंह की बहू ट्विशा शर्मा सुसाइड केस में नया मोड़। मायके वालों ने शव लेने से किया इनकार, दिल्ली AIIMS में दोबारा पोस्टमार्टम की मांग को लेकर सीएम हाउस के सामने किया प्रदर्शन।
मध्यप्रदेश के ग्वालियर जिले के डबरा के जंगीपुरा रोड स्थित मदरसा रोड पर देर रात एक इलेक्ट्रॉनिक दुकान और मकान में भीषण आग लग गई। आग इतनी तेजी से फैली कि दुकान में रखे इलेक्ट्रॉनिक सामान और एसी रिपेयरिंग के सिलेंडरों में धमाके होने लगे। धमाकों से पूरे इलाके में दहशत फैल गई।
मध्य प्रदेश की मोहन सरकार ने प्रदेश के अफसर और कर्मचारियों के अवकाश नियमों में बड़ा बदलाव किया है। दरअसल, वित्त विभाग द्वारा मप्र सिविल सेवा अवकाश नियम 2025 के तहत अवकाश मंजूरी के अधिकारों को विभाजित कर दिया है।
मध्यप्रदेश के देवास जिले के पीपलरावा थाना क्षेत्र में बैराखेड़ी गांव के समीप प्याज से भरा एक मिनी ट्रक मोड़ पर अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे में ट्रक के ऊपर सो रहे तीन मजदूरों की मौत हो गई। दो अन्य लोग घायल हो गए।
सुबह से ही श्रद्धालुओं का उत्साह देखते बन रहा था। ढोल-नगाड़ों, बैंड-बाजों और जयघोष के साथ श्रद्धालुओं ने भोजशाला परिसर में प्रवेश किया। महिलाएं, युवा, बुजुर्ग और बच्चे हाथों में मां सरस्वती के चित्र और धार्मिक ध्वज लिए पहुंचे।
मध्यप्रदेश के रतलाम में आज भीषण टेन हादसा हो गया। राहत की बात यह है कि सभी यात्रियों को सुरक्षित उतार लिया गया। दरअसल, दिल्ली निजामुद्दीन की ओर जा रही राजधानी एक्सप्रेस (12431) के दो कोच में रविवार सुबह आग लगने से अफरा-तफरी मच गई।
दमोह (तेंदूखेड़ा) के आईईएस पब्लिक स्कूल में शिक्षिका की कथित मारपीट के शिकार 9 वर्षीय छात्र काव्य नामदेव की भोपाल एम्स में मौत। परिजनों ने शव के साथ एसपी ऑफिस घेरा, SIT करेगी जांच।
भोपाल के DPI परिसर में शिक्षक भर्ती परीक्षा-2025 के अभ्यर्थियों का उग्र प्रदर्शन। पदवृद्धि और जॉइनिंग की मांग पर अड़े वर्ग 2-3 के परीक्षार्थी। तेज धूप में महिला अभ्यर्थी की तबीयत बिगड़ी।