मध्य प्रदेश कांग्रेस में जिला अध्यक्षों की नियुक्ति प्रक्रिया अंतिम चरण में। राहुल गांधी के 'संगठन सृजन अभियान' के तहत अगस्त में हो सकती है घोषणा। थर्ड पार्टी इंस्पेक्शन और दिल्ली में 'वन-टू-वन' इंटरव्यू के बाद होगा अंतिम चयन।

भोपाल: स्टार समाचार वेब
मध्यप्रदेश में कांग्रेस जिलाध्यक्षों की घोषणा करने से पहले थर्ड पार्टी इंस्पेक्शन कराएगी और दिल्ली में 'वन-टू-वन' इंटरव्यू लेगी। पर्यवेक्षकों की रिपोर्ट को इस पैमाने पर कसने का फैसला लिया गया है। माना जा रहा है अगले माह अगस्त में पार्टी अपने जिला प्रमुखों का ऐलान करेगी।
प्रदेश कांग्रेस में राहुल गांधी के 'संगठन सृजन अभियान' के तहत मध्य प्रदेश में जिला अध्यक्षों की नियुक्ति प्रक्रिया तेजी से चल रही है। राज्य के जिला और शहर अध्यक्षों के चयन के लिए दूसरे दौर का सर्वे पूरा हो चुका है, और सभी केंद्रीय पर्यवेक्षकों ने अपनी रिपोर्ट अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी को सौंप दी है।
5-5 नामों का पैनल तैयार
केंद्रीय पर्यवेक्षकों ने प्रदेश के 60 संगठनात्मक जिलों में सर्वे पूरा कर जून में ही अपनी पहली रिपोर्ट हाइकमान को सौंप दी थी। रिपोर्ट के अध्ययन के बाद, पार्टी ने पर्यवेक्षकों को दोबारा जिलों में जाकर सर्वे करने के निर्देश दिए थे, और यह दूसरी रिपोर्ट भी अब पार्टी को सौंपी जा चुकी है। एआईसीसी ने प्रदेश कांग्रेस कमेटी की ओर से नियुक्त पर्यवेक्षकों से भी रिपोर्ट मांगी थी, जो उसे मिल चुकी है। हर जिले की सर्वे रिपोर्ट में 5-5 नामों का एक पैनल तैयार किया गया है, और इन्हीं पैनल में से जिला व शहर अध्यक्ष पद पर नियुक्ति की जाएगी।
गुजरात की तर्ज पर 'अभियान'
बता दे मध्य प्रदेश में कांग्रेस संगठन को मजबूत करने के लिए गुजरात मॉडल की तर्ज पर 'संगठन सृजन अभियान' की शुरुआत की गई है। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने तीन जून को भोपाल में इस अभियान का शुभारंभ किया था। इस अभियान का मुख्य उद्देश्य सर्वे के आधार पर ऐसे कांग्रेस नेताओं को जिला व शहर अध्यक्ष की कमान सौंपना है जो पार्टी के प्रति समर्पित, सक्रिय और ऊर्जावान हों। कांग्रेस ने गुजरात में जून में ही 40 जिला एवं शहर कांग्रेस अध्यक्षों की नियुक्तियां कर दी हैं।
अगस्त में नामों का ऐलान
एआईसीसी और पीसीसी द्वारा नियुक्त ऑब्जर्वर ने जिला अध्यक्षों की नियुक्ति को लेकर अपनी रिपोर्ट एआईसीसी को सौंप दी है। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि आगे की प्रक्रिया में थर्ड पार्टी इंस्पेक्शन होगा, जिसके बाद प्रत्येक जिले से चयनित दो लोगों का दिल्ली में वन-टू-वन इंटरव्यू किया जाएगा। अगस्त तक अंतिम घोषणा कर दी जाएगी।
डॉ. संजय कामले, संगठन प्रभारी मप्र

जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह 2-3 अक्टूबर को भोपाल दौरे पर रहेंगे। वे भेल मैदान में गोपालक सम्मेलन, नए आपराधिक कानूनों की प्रदर्शनी और IISER परिसर का शिलान्यास करेंगे।
मध्य प्रदेश भाजपा के नए प्रभारी बिप्लब कुमार देब ने भोपाल में कोर कमेटी और पदाधिकारियों की बैठक ली। उन्होंने नेताओं के स्वागत में जेसीबी से फूल बरसाने पर रोक लगाने और 3 महीने के भीतर गुटबाजी खत्म करने के निर्देश दिए हैं।
मध्यप्रदेश में शिक्षकों का आंदोलन हुआ उग्र। टीईटी अनिवार्यता, ई-अटेंडेंस और वरिष्ठता जैसी 3 सूत्रीय मांगों को लेकर भोपाल के नीलम पार्क में प्रदर्शन। 2 अक्टूबर को प्रदेशभर में होगा उपवास और सत्याग्रह।
उज्जैन शाही मस्जिद विवाद पर जमीयत उलमा मप्र के अध्यक्ष हाजी मोहम्मद हारून ने कोर्ट में तथ्य छिपाने, सड़क चौड़ीकरण के लिए तीन फीट जमीन के वैकल्पिक उपायों और गिरफ्तारियों पर तीखे सवाल उठाए हैं।
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने राज्य के विकास कार्यों, ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट 2027 और 'सेवा संकल्प अभियान' की जानकारी दी।
इंदौर के भागीरथपुरा दूषित पेयजल मामले में आयोग की रिपोर्ट सामने आ गई है। लापरवाही और देरी के कारण 36 से अधिक लोगों की मौत के लिए 8 अधिकारियों को दोषी ठहराया गया है, जबकि जनप्रतिनिधियों को क्लीन चिट मिल गई है।
मध्य प्रदेश में नशे के अवैध कारोबार पर लगाम कसने के लिए मुख्यमंत्री मोहन यादव ने सख्त निर्देश दिए हैं। स्कूल-कॉलेजों के आसपास निगरानी, हॉट स्पॉट की पहचान और हेल्पलाइन नंबर जैसी अहम जानकारियों के साथ पूरी रिपोर्ट पढ़ें।
कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने गुरुवार को मध्य प्रदेश के बालाघाट जिले के जगला गांव का दौरा किया। उन्होंने कुपोषण और मलेरिया से जान गंवाने वाले आदिवासी बच्चों के परिवारों से मुलाकात कर उनका हाल जाना।
मध्य प्रदेश में विधानसभा चुनाव 2028 में होने हैं। चुनाव में अभी दो वर्ष से अधिक का समय बाकी है, लेकिन कांग्रेस अभी से तैयारी में जुट गई है। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी एक पखवाड़े के भीतर दूसरी बार मध्य प्रदेश आ रहे हैं। वह आज बालाघाट के बैहर विकासखंड के जागला गांव में कुपोषण, मलेरिया और खसरा से प्रभावित बैगा आदिवासी बच्चों के परिजनों से मुलाकात करेंगे।
विश्व प्रसिद्ध बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व में नए पर्यटन सत्र का गुरुवार को उत्साहपूर्ण आगाज हुआ। पर्यटन सत्र के पहले दिन ताला, मगधी और खितौली गेट को आकर्षक ढंग से सजाया गया। पार्क प्रबंधन और वन विभाग के अधिकारियों ने पर्यटकों का पारंपरिक अंदाज में स्वागत किया।