रीवा के बदवार इंडस्ट्रियल एरिया तक 33 केवी और 11 केवी बिजली लाइन ले जाने का प्रस्ताव वन विभाग में अटक गया है। एमपीआईडीसी अधिकारियों पर नियमों को दरकिनार कर फाइल जबरन पास कराने और रिश्वतखोरी के आरोप तक लगाने के आरोप लगे हैं। वन विभाग ने स्पष्ट किया है कि 1 हेक्टेयर से अधिक भूमि पर स्वीकृति केवल केंद्र सरकार ही दे सकती है।

हाइलाइट्स
रीवा, स्टार समाचार वेब
बदवार इंडस्ट्रियल एरिया तक एमपीआईडीसी नियमों को ताक पर रख कर बिजली की हाईटेंशन लाइन ले जाना चाहती है। अधिकारी वन मंत्रालय से स्वीकृति से बचने के लिए वन मंडल में हंगामा भी कर चुके हैं। सीधे डीएफओ से ही फाइल साइन कराने को लेकर अड़े हुए हैं।
रिश्वत मांगने तक का लगा चुके हैं आरोप
सूत्रों की मानें तो एमपीआईडीसी के अधिकारी जबरन फाइल स्वीकृत कराने के लिए हदें पार कर चुके हैं। डीएफओ कार्यालय में हंगामा तक कर चुके हैं। महिला कर्मचारी पर फाइल स्वीकृति के बदले 1 लाख रुपए की रिश्वत मांगने का आरोप लगाकर भी दबाव बनाने की कोशिश कर चुके हैं। डीएफओ से भी नोंक झोंक की गई। अब डीएफओ ट्रेनिंग में चले गए हैं। फाइल पेडिंग में है।
यह है नियम
डीएफओ सिर्फ 1 हेक्टेयर से कम भूमि फंसने पर ही लाइन खींचने की अनुमति दे सकते हैं। यदि इससे ज्यादा का फारेस्ट एरिया कवर होता है तो उसके लिए केन्द्रीय पर्यावरण मंत्रालय के पास ही आवेदन करना पड़ता है। केन्द्र से ही स्वीकृति मिलती है। वन मंडल रीवा करीब 1400 मीटर लंबी लाइन और 7 मीटर चौड़ी लाइन की ही अनुमति दे सकती है। जबकि एमपीआईडीसी 2 किमी तक की अनुमति मांग रहा है।
पहले 33केवी फिर 11 केवी में आए
एमपीआईडीसी के अधिकारी पहले 33केवी लाइन की स्वीकृति के लिए आवेदन किए थे। टीकर से बदवार इंडस्ट्रियल एरिया तक की अनुमति मांगे थे। इसमें 2 किमी लंबाई और 15 मीटर चौड़ाई में तार खींचने की अनुमति मांग रहे थे। ऐसे में करीब 3 हेक्टेयर वन भूमि फंस रही थी। वन संरक्षण अधिनियम 1980 के तहत अनुमति डीएफओ नहीं दे सकते थे। जब मामला फंसता दिखा तो अधिकारियों ने 11 केवी के लिए अनुमति मांगनी शुरू कर दी। वन अधिकार अधिनियम 2006 के तहत आवेदन कर दिया। इसमें भी 2 हेक्टेयर से अधिक भूमि फंस रही है। इसी में मामला फंस गया।
इसलिए बनाना चाह रहे हैं दबाव
एमपीआईडीसी के अधिकारी वन विभाग की जमीन से लाइन खींचने के लिए दबाव बना रहे हैं। वह चाहते हैं कि डीएफओ कार्यालय से ही उनके प्रस्ताव का हरी झंडी मिल जाए। उन्हें लंबा इंतजार न करना पड़े। यदि केन्द्र सरकार के पास फाइल गई तो अधिकारियों को काफी मशक्कत करनी पड़ेगी। जगह जगह पापड़ बेलना पड़ेगा। यही वजह है कि डीएफओ पर ही दबाव देने में जुटे हुए हैं।


जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने गुरुवार को मध्य प्रदेश के बालाघाट जिले के जगला गांव का दौरा किया। उन्होंने कुपोषण और मलेरिया से जान गंवाने वाले आदिवासी बच्चों के परिवारों से मुलाकात कर उनका हाल जाना।
मध्य प्रदेश में विधानसभा चुनाव 2028 में होने हैं। चुनाव में अभी दो वर्ष से अधिक का समय बाकी है, लेकिन कांग्रेस अभी से तैयारी में जुट गई है। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी एक पखवाड़े के भीतर दूसरी बार मध्य प्रदेश आ रहे हैं। वह आज बालाघाट के बैहर विकासखंड के जागला गांव में कुपोषण, मलेरिया और खसरा से प्रभावित बैगा आदिवासी बच्चों के परिजनों से मुलाकात करेंगे।
विश्व प्रसिद्ध बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व में नए पर्यटन सत्र का गुरुवार को उत्साहपूर्ण आगाज हुआ। पर्यटन सत्र के पहले दिन ताला, मगधी और खितौली गेट को आकर्षक ढंग से सजाया गया। पार्क प्रबंधन और वन विभाग के अधिकारियों ने पर्यटकों का पारंपरिक अंदाज में स्वागत किया।
मध्य प्रदेश बीजेपी के नए प्रदेश प्रभारी बिप्लब कुमार देव और सह प्रभारी रेखा वर्मा भोपाल पहुंच गए हैं। पदभार संभालने के बाद दोनों नेताओं ने गुफा मंदिर में दर्शन किए और बीजेपी कार्यालय में सीएम मोहन यादव के साथ महत्वपूर्ण बैठक शुरू की।
सहारा सोसायटी के 45,719 करोड़ रुपए के घोटाले में 4 साल से फरार चेयरमैन खालिद चौधरी को ग्वालियर पुलिस ने लखनऊ से गिरफ्तार किया। उपभोक्ता आयोग में पेशी के बाद मिली जमानत।
मध्य प्रदेश में मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर कांग्रेस का उग्र प्रदर्शन। भोपाल, बैतूल, खरगोन और इंदौर सहित कई जिलों में पुतला दहन, वाटर कैनन का उपयोग और कलेक्ट्रेट घेराव की पूरी खबर।
मध्यप्रदेश डिंडोरी जिले के जनपद पंचायत मेंहदवानी अंतर्गत ग्राम पंचायत सारंगपुर के पोषक गांव कनेरी में बुधवार की सुबह ग्रामीणों और स्कूली छात्र-छात्राओं के सब्र का बांध टूट गया। पक्की सड़क की मांग को लेकर आक्रोशित ग्रामीणों और विद्यार्थियों ने मेंहदवानी-शहपुरा स्टेट हाईवे पर चक्का जाम कर दिया।
मध्यप्रदेश भाजपा के नए प्रदेश प्रभारी बिप्लब कुमार देव और सह-प्रभारी रेखा वर्मा अपने पहले आधिकारिक दौरे पर भोपाल पहुंचे। राजा भोज एयरपोर्ट पर पार्टी के पूर्व प्रदेशाध्यक्ष व खजुराहो सांसद वीडी शर्मा ने दोनों वरिष्ठ नेताओं का आत्मीय स्वागत किया।
सतना जिला अस्पताल की छत पर नई कैंटीन शुरू, स्टाफ और मरीजों के परिजनों को दिन-रात खाद्य सामग्री मिलेगी। एनक्वास मानकों के तहत सुविधा शुरू हुई, सुरक्षा और अग्निशमन व्यवस्था पर भी रहेगा विशेष ध्यान।