रीवा के संजय गांधी अस्पताल (SGMH) में 72 वर्षीय मरीज ने तीसरी मंजिल से छलांग लगाकर आत्महत्या कर ली। दो साल बाद फिर अस्पताल में सुसाइड की घटना हुई है। अधूरी पड़ी स्टील की जालियां और डॉक्टरों की लापरवाही को जिम्मेदार बताया जा रहा है। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।

हाइलाइट्स
रीवा, स्टार समाचार वेब
दो साल से संजय गांधी अस्पताल में आत्महत्या के मामले रुके हुए थे। शनिवार को अचानक एक मरीज ने परेशान होकर तीसरी मंजिल से छलांग लगा दी। नीचे गिरने से मरीज की मौत हो गई। पुलिस मौके पर पहुंची। मामले की जांच जारी है। मिली जानकारी के अनुसार मृतक का नाम किशन कुमार गुप्ता पिता श्रीधर गुप्ता उम्र 72 वर्ष निवासी बैकुंठपुर है। किशन कुमार पिछले कई दिनों से संजय गांधी अस्पताल के तीसरी मंजिल में मेडिसिन विभाग में भर्ती थे। शनिवार को वह परिजनों के साथ बाहर निकले थे। अचानक वह कब बालकनी के पास पहुंच गए। परिजनों को भी इसका पता नहीं चला। जहां स्टील की जालियां नहीं लगी थी। वहीं से मरीज ने नीचे छलांग लगा दी। नीचे गिरने से मरीज की मौत हो गई। इसकी जानकारी लगते ही मौके पर अस्पताल प्रबंधन और पुलिस भी पहुंच गई। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। फिलहाल मरीज के आत्महत्या के कारणों का पता नहीं चल पाया है।
जालियां लगी लेकिन भुगतान नहीं हुआ
संजय गांधी अस्पताल सुसाइड प्वाइंट बन गया था। लगातार लोग यहां पहुंच कर आत्महत्या कर रहे थे। इसके बाद ही अधीक्षक डॉ राहुल मिश्रा ने गैलरी में स्टील की जालियों लगवाने का काम शुरू कराया था। सामने की जालियां तो स्टील ग्रिल से पैक हो गर्इं थी लेकिन भुगतान नहीं होने से काम रुक गया था। स्टील की जालियों ने अब तक कई लोगों को आत्महत्या करने से रोका। काम रुकने के कारण कई शेष जगहों पर जालियां नहीं लग पाई। इसके कारण ही दो साल बाद फिर घटना हो गई।
डॉक्टरों की भी लापरवाही आई सामने
मेडिसिन विभाग में मरीज कई दिनों से भर्ती था। उसे ठीक ढ़ंग से इलाज नहीं मिल रहा था। इसके कारण वह मानसिक रूप से बीमार हो गया था। इसी वजह से बुजुर्ग ने यह आत्मघाती कदम उठाया। मेडिसिन विभाग पूरी तरह से जूनियर डॉक्टरों के भरोसे है। यहां सीनियर डॉक्टर तो पदस्थ हैं लेकिन कोई भी मरीजों को देखने नहीं आता। सभी प्राइवेट प्रैक्टिस में व्यस्त रहते हैं। कुछ डॉक्टर डीन कार्यालय में बाबूगिरी भी करने लगे हैं। इसके कारण व्यवस्थाएं और बिगड़ गई हैं।
72 वर्षीय बुजुर्ग हैं। मेडिसिन विभाग में कई दिनों से भर्ती थे। परिजन भी अस्पताल में मौजूद थे। तीसरी मंजिल से बुजुर्ग ने छलांग लगा दी। जिससे उनकी मौत हो गई है। मामले की जांच की जा रही है।
शिवा अग्रवाल, थाना प्रभारी, अमहिया


जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने गुरुवार को मध्य प्रदेश के बालाघाट जिले के जगला गांव का दौरा किया। उन्होंने कुपोषण और मलेरिया से जान गंवाने वाले आदिवासी बच्चों के परिवारों से मुलाकात कर उनका हाल जाना।
मध्य प्रदेश में विधानसभा चुनाव 2028 में होने हैं। चुनाव में अभी दो वर्ष से अधिक का समय बाकी है, लेकिन कांग्रेस अभी से तैयारी में जुट गई है। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी एक पखवाड़े के भीतर दूसरी बार मध्य प्रदेश आ रहे हैं। वह आज बालाघाट के बैहर विकासखंड के जागला गांव में कुपोषण, मलेरिया और खसरा से प्रभावित बैगा आदिवासी बच्चों के परिजनों से मुलाकात करेंगे।
विश्व प्रसिद्ध बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व में नए पर्यटन सत्र का गुरुवार को उत्साहपूर्ण आगाज हुआ। पर्यटन सत्र के पहले दिन ताला, मगधी और खितौली गेट को आकर्षक ढंग से सजाया गया। पार्क प्रबंधन और वन विभाग के अधिकारियों ने पर्यटकों का पारंपरिक अंदाज में स्वागत किया।
मध्य प्रदेश बीजेपी के नए प्रदेश प्रभारी बिप्लब कुमार देव और सह प्रभारी रेखा वर्मा भोपाल पहुंच गए हैं। पदभार संभालने के बाद दोनों नेताओं ने गुफा मंदिर में दर्शन किए और बीजेपी कार्यालय में सीएम मोहन यादव के साथ महत्वपूर्ण बैठक शुरू की।
सहारा सोसायटी के 45,719 करोड़ रुपए के घोटाले में 4 साल से फरार चेयरमैन खालिद चौधरी को ग्वालियर पुलिस ने लखनऊ से गिरफ्तार किया। उपभोक्ता आयोग में पेशी के बाद मिली जमानत।
मध्य प्रदेश में मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर कांग्रेस का उग्र प्रदर्शन। भोपाल, बैतूल, खरगोन और इंदौर सहित कई जिलों में पुतला दहन, वाटर कैनन का उपयोग और कलेक्ट्रेट घेराव की पूरी खबर।
मध्यप्रदेश डिंडोरी जिले के जनपद पंचायत मेंहदवानी अंतर्गत ग्राम पंचायत सारंगपुर के पोषक गांव कनेरी में बुधवार की सुबह ग्रामीणों और स्कूली छात्र-छात्राओं के सब्र का बांध टूट गया। पक्की सड़क की मांग को लेकर आक्रोशित ग्रामीणों और विद्यार्थियों ने मेंहदवानी-शहपुरा स्टेट हाईवे पर चक्का जाम कर दिया।
मध्यप्रदेश भाजपा के नए प्रदेश प्रभारी बिप्लब कुमार देव और सह-प्रभारी रेखा वर्मा अपने पहले आधिकारिक दौरे पर भोपाल पहुंचे। राजा भोज एयरपोर्ट पर पार्टी के पूर्व प्रदेशाध्यक्ष व खजुराहो सांसद वीडी शर्मा ने दोनों वरिष्ठ नेताओं का आत्मीय स्वागत किया।
सतना जिला अस्पताल की छत पर नई कैंटीन शुरू, स्टाफ और मरीजों के परिजनों को दिन-रात खाद्य सामग्री मिलेगी। एनक्वास मानकों के तहत सुविधा शुरू हुई, सुरक्षा और अग्निशमन व्यवस्था पर भी रहेगा विशेष ध्यान।