सतना जिले में युवक की हत्या कर चार साल दस माह से फरार आरोपी को पुलिस ने रीवा से गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा।

हाइलाइट्स:
सतना, स्टार समाचार वेब
रंजिश के चलते लाठी-डंडे से पीट-पीटकर युवक की हत्या कर चार साल दस माह से फरार चल रहे आरोपी को पुलिस ने रीवा से गिरफ्तार कर लिया। घटना में शामिल पांच आरोपी पूर्व में गिरफ्तार किए गए थे जिनमें से तीन आजीवन कारावास की सजा काट रहे हैं। गिरफ्तार आरोपी को शुक्रवार को न्यायालय के समक्ष पेश किया गया जहां से उसे न्यायिक हिरासत में केन्द्रीय जेल भेज दिया गया।
चलती बाइक पर किया था हमला
29 मार्च 2011 को फूलचंद गोड़ पिता राजललन सिंह गोड़ 22 वर्ष निवासी रसदा (झखौरा) थाना धारकुंडी राजभान कोल को बाइक में बैठाकर रसदा से लेदरा की तरफ आया था। राजभान को उसके घर छोड़कर फूलचंद बाइक लेकर वापस अपने गांव की तरफ जा रहा था। लेदरा तिराहे में नंदलाल कोल के घर के पास राकेश यादव ने डंडे से हमला कर दिया। अचानक हुए हमले के कारण फूलचंद बाइक समेत गिर पड़ा। इसके बाद रामकलेश यादव उसे घसीटते हुए ले गया। राजा यादव, पप्पू यादव, नवनीत यादव, अभिषेक यादव ने मिलकर लाठी-डंडे से फूलचंद की जमकर पिटाई की। बीच- बचाव करने आए उसके भतीजे समयलाल को मारपीट कर खदेड़ दिया। हमले में फूलचंद की मौके पर ही मौत हो गई।
गिरफ्तार किए गए थे पांच आरोपी
मृतक फूलचंद के भतीजे समय लाल की शिकायत पर धारकुंडी पुलिस ने धारा 302, 34 आईपीसी एवं एससी-एसटी एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज किया। घटना के कुछ दिन बाद ही धारकुं डी पुलिस ने राकेश यादव, रामकलेश यादव, राजा यादव व दो अन्य नाबालिग अपचारियों को धर दबोचा था। घटना में शामिल पप्पू यादव वारदात के बाद गांव छोड़कर फरार हो गया। फरारी में पुलिस ने चालान न्यायालय में प्रस्तुत किया।
दो थानों की पुलिस की रीवा में दबिश
फूलचंद की हत्या कर फरार चल रहे पप्पू यादव की लोकेशन रीवा में ट्रेस की गई। आरोपी की गिरप्तारी के लिए एसपी के निर्देश पर सभापुर थाना प्रभारी शंखधर द्विवेदी एवं धारकुंडी थाना प्रभारी शैलेन्द्र पटेल की अगुवाई में पुलिस और साइबर सेल की संयुक्त टीम गठित की गई। पुलिस टीम ने रीवा शहर के अजगरहा में दबिश देकर चार साल दस माह से फरार चल रहे आरोपी पप्पू यादव पिता रामबल यादव निवासी रसदा थाना धारकुंडी को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी को रीवा से लाकर न्यायालय में पेश कर केन्द्रीय जेल भेज दिया गया। कार्रवाई में प्रधान आरक्षक मुकेश सिंह, अखिलेश्वर सिंह, आरक्षक बृजेश पटेल, एवरन सिंह, साइबर सेल प्रभारी अजीत सिंह सेंगर, प्रधान आरक्षक अशलेन्द्र चंदेल शामिल रहे।
तीन आरोपी काट रहे सजा
फूलचंद की हत्या के मामले में अदालत ने आजीवन कारावास की सजा सुनाई। आरोपी राकेश यादव, रामकलेश यादव, राजा यादव केन्द्रीय जेल में आजीवन कारावास की सजा काट रहे हैं। धारकुंडी पुलिस ने बताया कि फरार आरोपी पप्पू यादव के विरुद्ध धारा 173(8) में विवेचना जारी थी और उसकी तलाश के लिए हर संभव प्रयास किए जा रहे थे।
मुम्बई में चला रहा था ट्रक, रीवा में रखे था परिवार
आरोपी पप्पू यादव हत्या की वारदात को अंजाम देकर गांव छोड़कर सतना पहुंचा। ट्रेन पकड़कर वह मुम्बई चला गया। मुम्बई में रहकर वह ट्रक चलाने का काम करने लगा। पप्पू ने रीवा शहर के अजगरहा में रिश्तेदार के नाम से किराए का मकान लिया। किराए के मकान में पत्नी व बच्चों को रखा। मुम्बई से वह बीच-बीच में पत्नी व बच्चों से मिलने के लिए रीवा आया करता था। मकान मालिक से मुलाकात होने पर पप्पू उससे अपनी पहचान छिपाता था और अपना परिचय अपने रिश्तेदार का नाम लेकर बताया करता था।

मध्य प्रदेश में संभावित अल्प वर्षा की स्थिति को देखते हुए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने जारी की विस्तृत कार्ययोजना। जानें फसल चयन, जल संरक्षण और किसानों के लिए सरकार की नई तैयारियों के बारे में।
मध्य प्रदेश में मानसून ने दी दस्तक, पूरे राज्य में तेज बारिश का दौर जारी। मौसम विभाग ने कई जिलों में ऑरेंज और रेड अलर्ट जारी किया। जानें बारिश से जुड़ी ताजा अपडेट और सुरक्षा निर्देश।
दतिया विधानसभा उपचुनाव 2026 का कार्यक्रम घोषित! जानें कब होगा मतदान, क्या है राजेंद्र भारती की सदस्यता रद्द होने का कारण और कैसे लागू हुई आचार संहिता।
मध्य प्रदेश सरकार ने BLO और बीएलओ सुपरवाइजरों का मानदेय दोगुना किया। जानें नई मानदेय राशि, प्रभावी तिथि और त्रैमासिक भुगतान की पूरी जानकारी।
राजा रघुवंशी मर्डर केस में नया मोड़। मेघालय सरकार ने सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर कर आरोपी पत्नी सोनम रघुवंशी की जमानत रद्द करने की मांग की। जानिए क्या है पूरा मामला।
केंद्रीय मंत्रिमंडल विस्तार की अटकलों के बीच विंध्य क्षेत्र को प्रतिनिधित्व मिलने की चर्चाएं तेज हैं। सतना सांसद गणेश सिंह और शहडोल सांसद हिमांद्री सिंह के नाम संभावित दावेदारों में प्रमुख बताए जा रहे हैं।
सतना जिले में हल्की बारिश के बाद भी घंटों बिजली गुल रहने से उपभोक्ताओं की परेशानी बढ़ गई है। ग्रामीण क्षेत्रों में पेयजल, पढ़ाई और कारोबार प्रभावित हैं, जबकि लोगों ने स्थायी समाधान की मांग उठाई है।
सतना में मानसून की पहली तेज बारिश ने स्मार्ट सिटी की तैयारियों की पोल खोल दी। कई कॉलोनियों, सड़कों और अंडरब्रिज में जलभराव हुआ, जबकि जिला अस्पताल और बस स्टैंड भी पानी से प्रभावित रहे।
सतना जिला अस्पताल में विशेषज्ञ डॉक्टरों के कई पद रिक्त हैं, जिससे 1500 दैनिक मरीजों की चिकित्सा सेवाएं प्रभावित हो रही हैं। दूसरी ओर संत मोतीराम स्वास्थ्य केंद्र नि:शुल्क उपचार देकर राहत पहुंचा रहा है।
मध्य प्रदेश में कैलाश विजयवर्गीय की कथित चिट्ठी ने राजनीतिक गलियारों में हलचल मचा दी है। जानिए क्या है मामला, मुख्यमंत्री के खिलाफ नाराजगी की सच्चाई और इसके पीछे के राजनीतिक मायने।

जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह