नर्मदापुरम वन विभाग में पदस्थ डिप्टी रेंजर हरगोविंद मिश्रा को रिटायरमेंट के दिन ही ₹18 लाख के गबन के आरोप में बर्खास्त कर दिया गया। जानें 5 साल पुराने इस मामले की पूरी जानकारी और विभागीय जांच के खुलासे।

नर्मदापुरम : स्टार समाचार वेब.
नर्मदापुरम वन विभाग में एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है, जहाँ डिप्टी रेंजर हरगोविंद मिश्रा को उनके रिटायरमेंट के ठीक दिन ही सेवा से बर्खास्त कर दिया गया। यह कठोर कार्रवाई पाँच साल पुराने एक गंभीर मामले में की गई है, जिसमें उन पर करीब ₹18 लाख के सरकारी धन के गबन का आरोप था। विभागीय जाँच में आरोप सही पाए जाने के बाद यह फैसला लिया गया।
क्या था मामला?
डिप्टी रेंजर हरगोविंद मिश्रा पर आरोप था कि जब वे 2019 में बानापुरा में पदस्थ थे, तब उन्होंने "इकोसिस्टम इम्प्रूवमेंट प्रोजेक्ट" के तहत एक भ्रमण कार्यक्रम में बड़े पैमाने पर वित्तीय अनियमितताएँ कीं। इस परियोजना के तहत समितियों के 150 लोगों को महाराष्ट्र के रालेगढ़ सिद्धि में भ्रमण पर ले जाना था।
शिकायतकर्ता मधुकर चतुर्वेदी के अनुसार, मिश्रा ने इस भ्रमण कार्यक्रम में लोगों के ठहरने और खाने-पीने में ₹18 लाख रुपये खर्च होना बताया और फर्जी बिल लगाए। आरोप है कि सभी लोगों को शिरडी के सिंहगढ़ होटल में रात्रि रुकना बताया गया, जबकि यह सब फर्जीवाड़ा था। मिश्रा ने कथित तौर पर अपने अधीनस्थ कर्मचारियों के खातों में पैसे ट्रांसफर कराकर इस सरकारी राशि का दुरुपयोग किया था।
विभागीय जाँच और कार्रवाई
इस मामले में नर्मदापुरम और हरदा में 2022 से जाँच चल रही थी। हरदा से जाँच पूरी होने के बाद विभागीय जाँच भी हुई, जिसका जवाब 26 जून को नर्मदापुरम सीसीएफ (मुख्य वन संरक्षक) कार्यालय को मिला। जाँच में हरगोविंद मिश्रा पर लगाए गए चारों आरोप सही पाए गए।
इसके बाद, सीसीएफ नर्मदापुरम अशोक कुमार चौहान ने तत्काल कार्रवाई करते हुए डिप्टी रेंजर हरगोविंद मिश्रा को बर्खास्त करने का आदेश जारी किया। सीसीएफ चौहान ने बताया कि हरगोविंद मिश्रा वनक्षेत्रपाल के प्रभार में थे और उन्होंने शासकीय राशि का गबन किया।
तत्कालीन डीएफओ पर भी आरोप
इस पूरे मामले में तत्कालीन डीएफओ (मंडलाधिकारी) अजय पांडे पर भी आरोप हैं, जिनकी विभागीय जाँच अभी भी जारी है। यह देखना बाकी है कि उनकी जाँच में क्या सामने आता है।

जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
इंदौर के भागीरथपुरा दूषित पेयजल मामले में आयोग की रिपोर्ट सामने आ गई है। लापरवाही और देरी के कारण 36 से अधिक लोगों की मौत के लिए 8 अधिकारियों को दोषी ठहराया गया है, जबकि जनप्रतिनिधियों को क्लीन चिट मिल गई है।
मध्य प्रदेश में नशे के अवैध कारोबार पर लगाम कसने के लिए मुख्यमंत्री मोहन यादव ने सख्त निर्देश दिए हैं। स्कूल-कॉलेजों के आसपास निगरानी, हॉट स्पॉट की पहचान और हेल्पलाइन नंबर जैसी अहम जानकारियों के साथ पूरी रिपोर्ट पढ़ें।
कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने गुरुवार को मध्य प्रदेश के बालाघाट जिले के जगला गांव का दौरा किया। उन्होंने कुपोषण और मलेरिया से जान गंवाने वाले आदिवासी बच्चों के परिवारों से मुलाकात कर उनका हाल जाना।
मध्य प्रदेश में विधानसभा चुनाव 2028 में होने हैं। चुनाव में अभी दो वर्ष से अधिक का समय बाकी है, लेकिन कांग्रेस अभी से तैयारी में जुट गई है। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी एक पखवाड़े के भीतर दूसरी बार मध्य प्रदेश आ रहे हैं। वह आज बालाघाट के बैहर विकासखंड के जागला गांव में कुपोषण, मलेरिया और खसरा से प्रभावित बैगा आदिवासी बच्चों के परिजनों से मुलाकात करेंगे।
विश्व प्रसिद्ध बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व में नए पर्यटन सत्र का गुरुवार को उत्साहपूर्ण आगाज हुआ। पर्यटन सत्र के पहले दिन ताला, मगधी और खितौली गेट को आकर्षक ढंग से सजाया गया। पार्क प्रबंधन और वन विभाग के अधिकारियों ने पर्यटकों का पारंपरिक अंदाज में स्वागत किया।
मध्य प्रदेश बीजेपी के नए प्रदेश प्रभारी बिप्लब कुमार देव और सह प्रभारी रेखा वर्मा भोपाल पहुंच गए हैं। पदभार संभालने के बाद दोनों नेताओं ने गुफा मंदिर में दर्शन किए और बीजेपी कार्यालय में सीएम मोहन यादव के साथ महत्वपूर्ण बैठक शुरू की।
सहारा सोसायटी के 45,719 करोड़ रुपए के घोटाले में 4 साल से फरार चेयरमैन खालिद चौधरी को ग्वालियर पुलिस ने लखनऊ से गिरफ्तार किया। उपभोक्ता आयोग में पेशी के बाद मिली जमानत।
मध्य प्रदेश में मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर कांग्रेस का उग्र प्रदर्शन। भोपाल, बैतूल, खरगोन और इंदौर सहित कई जिलों में पुतला दहन, वाटर कैनन का उपयोग और कलेक्ट्रेट घेराव की पूरी खबर।
मध्यप्रदेश डिंडोरी जिले के जनपद पंचायत मेंहदवानी अंतर्गत ग्राम पंचायत सारंगपुर के पोषक गांव कनेरी में बुधवार की सुबह ग्रामीणों और स्कूली छात्र-छात्राओं के सब्र का बांध टूट गया। पक्की सड़क की मांग को लेकर आक्रोशित ग्रामीणों और विद्यार्थियों ने मेंहदवानी-शहपुरा स्टेट हाईवे पर चक्का जाम कर दिया।