NEET UG काउंसलिंग के दूसरे राउंड की समय सीमा बढ़ा दी गई है। जानें क्यों लिया गया यह फैसला और किन 3 कॉलेजों में 197 नई सीटें जोड़ी गई हैं। पढ़ें कौन से छात्र इस राउंड में भाग ले सकेंगे और कब आएगा नया शेड्यूल।

नई दिल्ली. एजयुकेशन डेस्क
NEET UG काउंसलिंग के दूसरे राउंड में भाग ले रहे छात्रों के लिए एक महत्वपूर्ण सूचना है। मेडिकल काउंसिल कमेटी (MCC) ने दूसरे राउंड की काउंसलिंग की समय सीमा को बढ़ा दिया है। यह फैसला नेशनल मेडिकल कमीशन (NMC) द्वारा कुछ संस्थानों में नई सीटें जोड़ने और एनआरआई दस्तावेजों के सत्यापन के कारण लिया गया है।
MCC की वेबसाइट mcc.nic.in पर जारी आधिकारिक नोटिफिकेशन में बताया गया है कि NEET UG काउंसलिंग 2025 के दूसरे राउंड का संशोधित शेड्यूल जल्द ही जारी किया जाएगा।
MCC के नोटिफिकेशन के अनुसार, यह विस्तार दो मुख्य कारणों से किया गया है:
197 नई सीटें जोड़ी गईं: NMC द्वारा मान्यता प्राप्त 3 नए मेडिकल संस्थानों की कुल 197 सीटों को दूसरे राउंड की सीट मैट्रिक्स में शामिल किया जा रहा है।
NRI दस्तावेजों का सत्यापन: एनआरआई छात्रों के दस्तावेजों का सत्यापन अभी जारी है।
इन प्रक्रियाओं को पूरा करने के लिए ही काउंसलिंग की समय सारिणी को आगे बढ़ाया गया है।
दूसरे राउंड में जोड़ी गई 197 नई सीटों का विवरण इस प्रकार है:
ईएसआईसी मेडिकल कॉलेज, हैदराबाद: 9 सीटें (ESI कोटा)
अनरिजर्व-3, ओबीसी-2, ईडब्ल्यूएस-1, एससी-2, एसटी-1
जवाहर लाल नेहरू मेडिकल कॉलेज, बेलगावी: 158 सीटें (Deemed/Paid Seats Quota)
जवाहर लाल नेहरू मेडिकल कॉलेज, बेलगावी: 30 सीटें (Non-Resident Indian Quota)
यह काउंसलिंग उन सभी छात्रों के लिए है जो:
पहले राउंड में रजिस्ट्रेशन कर चुके थे, लेकिन उन्हें कोई सीट नहीं मिली।
पहले राउंड में सीट मिली थी, लेकिन उन्होंने अपग्रेड का विकल्प चुना था।
पहले राउंड में सीट मिली थी, लेकिन वे शामिल नहीं हुए या सीट से इस्तीफा दे दिया।
वे छात्र जिनका पहले राउंड की सीट का सत्यापन रद्द कर दिया गया था।
छात्रों को सलाह दी जाती है कि वे नवीनतम जानकारी के लिए MCC की आधिकारिक वेबसाइट mcc.nic.in पर नजर रखें।

जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
NTA ने UGC NET June 2026 री-एग्जाम (इंग्लिश, कॉमर्स, सोशियोलॉजी) की प्रोविजनल आंसर की जारी कर दी है। 13 सितंबर 2026 तक ऑनलाइन आपत्ति दर्ज कराने की पूरी प्रक्रिया यहाँ जानें।
मध्य प्रदेश पुलिस में कांस्टेबल जीडी के 7,500 पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी हुआ है। 22 सितंबर 2026 से ऑनलाइन आवेदन शुरू होंगे। योग्यता, आयु सीमा और परीक्षा तिथियों की पूरी जानकारी यहाँ पढ़ें।
यूपीएससी ने ईएसई 2026 के इंटरव्यू का शेड्यूल जारी कर दिया है। पर्सनैलिटी टेस्ट 21 सितंबर से शुरू होंगे। जानिए पूरी डिटेल्स और शिफ्ट का समय।
मध्य प्रदेश में साक्षरता के क्षेत्र में बड़ा बदलाव देखने को मिला है। वर्ष 2011 की जनगणना के अनुसार प्रदेश में 1.89 करोड़ से अधिक लोग निरक्षर थे। विभिन्न साक्षरता अभियानों के बल पर अब तक 1.38 करोड़ (1,38,90,550) लोग निरक्षरता के अभिशाप से बाहर आ चुके हैं।
National Board of Examinations in Medical Sciences (NBEMS) द्वारा NEET PG 2026 का रिजल्ट और फाइनल आंसर की 30 सितंबर तक जारी किए जाने की उम्मीद है।
सीबीएसई (CBSE) द्वारा 6 सितंबर 2026 को होने वाली केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा (CTET) स्थगित कर दी गई है। नई परीक्षा तिथि, एडमिट कार्ड डाउनलोड प्रक्रिया और परीक्षा पैटर्न की पूरी जानकारी यहाँ विस्तार से पढ़ें।
भारतीय सेना अग्निवीर भर्ती शारीरिक दक्षता परीक्षा 2026 का शेड्यूल जारी। सागर के इंदिरा गांधी इंजीनियरिंग कॉलेज मैदान पर 1 अक्टूबर से 14 अक्टूबर तक होगी परीक्षा। जानिए पूरी जानकारी, जिलेवार विवरण और अपडेट्स।
मध्य प्रदेश में समग्र शिक्षा अभियान के अंतर्गत BRC और APC के 525 पदों पर भर्ती प्रक्रिया 25 सितंबर से शुरू होगी। उच्च पद प्रभार शिक्षकों को पात्रता में शामिल करने की मांग उठी है।
कर्मचारी चयन मंडल (MPESB) ने ग्रुप-2 सब ग्रुप-3 संयुक्त भर्ती परीक्षा 2025 का परिणाम घोषित कर दिया है। 454 पदों के लिए आयोजित इस परीक्षा में शामिल अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट esb.mp.gov.in पर अपना स्कोरकार्ड देख सकते हैं।
केवल लंबे समय तक काम करने से किसी कर्मचारी को स्थाई कर्मी बनने का अधिकार नहीं मिल जाता। जनभागीदारी समिति द्वारा नियुक्त व्यक्ति भी केवल नियुक्ति के आधार पर राज्य सरकार का नियमित कर्मचारी नहीं बन सकता।