उत्तर प्रदेश में अपराध मुक्ति के साथ ही योगी सरकार शिक्षा व्यवस्था में भी सुधार करने की कवायद में जुटी है। दरअसल, प्रदेश सरकार की ओर से स्कूलों में नया नियम लागू कर दिया गया है। इस नियम के तहत अब सभी सरकारी और माध्यमिक स्कूलों में प्रार्थना के बाद अखबार पढ़ना अनिवार्य कर दिया है।

सरकार की ओर से स्कूलों में नया नियम लागू कर दिया गया है।

लखनऊ। स्टार समाचार वेब
उत्तर प्रदेश में अपराध मुक्ति के साथ ही योगी सरकार शिक्षा व्यवस्था में भी सुधार करने की कवायद में जुटी है। दरअसल, प्रदेश सरकार की ओर से स्कूलों में नया नियम लागू कर दिया गया है। इस नियम के तहत अब सभी सरकारी और माध्यमिक स्कूलों में प्रार्थना के बाद अखबार पढ़ना अनिवार्य कर दिया है। इसका उद्देश्य शिक्षा को बेहतर बनाना, पढ़ने की आदत को विकसित करने के साथ ही जीके को बेहतर करना है। बच्चों में लगातार बढ़ते स्क्रीन टाइम को कम करने के लिए यह फैसला बेहद अहम माना जा रहा है। स्कूलों में दोनों हिंदी और इंग्लिश भाषाओं के अखबार दिए जाएंगे। इस पहल तहत के बच्चों को केवल किताबी ज्ञान तक सीमित न रखकर, हर क्षेत्र से जोड़ना है।
जारी किया गया आदेश
बेसिस और माध्यमिक शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव पार्थ सारथी सेन शर्मा ने आदेश जारी कर इस नए नियम के बारे में बताया। जारी आदेश के अनुसार स्कूलों में सुबह प्रार्थना के बाद 10 मिनट का समय अखबार पढ़ने के लिए तय किया गया है। यूपी बेसिक शिक्षा विभाग की ओर से बताया गया कि इस पहल से बच्चों की वोकैबलरी में भी बढ़त होगी। उन्हें रोजाना नए-नए शब्द सीखने का मौका मिलेगा।
इस तरह लागू होगा नियम
विभाग की ओर से जारी नियम के अनुसार अब से स्कूलों में हिंदी और इंग्लिश में न्यूज पेपर उपलब्ध कराए जाएंगे। इसका मतलब है कि सरकारी पैसे से ही अखबार खरीदे जाएंगे। पेपर पढ़ने के बाद से बच्चों से बड़ी खबरों के बारे में पूछा जाएगा। इसके साथ ही उन्हें 5 शब्द भी बताने होंगे, जो उन्होंने न्यूज पेपर से सीखा है।
लॉजिकल स्किल पर भी फोकस
आदेश में इस बात का भी जिक्र है कि अखबारों में मौजूद सुडोकू, क्रॉसवर्ड और शब्द पहेलियां भी छात्रों की सोच को विकसित करेंगी और उन्हें तर्क करने में मदद करेगी। इससे उनके मन में कई सवाल पैदा होंगे। अपर मुख्य सचिव पार्थ शर्मा ने बताया कि अलग-अलग सब्जेक्ट के आर्टिकल को पढ़ने से छात्रों में आलोचनात्मक सोच विकसित होगी। इससे वह सही और गलत खबर के बीच फर्क पहचान पाएंगे।


जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

आहत जनता को राहत...निचले स्तर पर आई थोक महंगाई

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
CBSE की ऑन-स्क्रीन मार्किंग (OSM) मूल्यांकन प्रक्रिया में आई गड़बड़ियों पर शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने जिम्मेदारी ली है। जानिए छात्रों की शिकायतों, IIT कानपुर-मद्रास की जांच और बैंकों के नए पेमेंट गेटवे पर क्या है पूरी अपडेट।
NTA ने UGC NET June 2026 के लिए करेक्शन विंडो ओपन कर दी है। उम्मीदवार 28 मई रात 11:50 बजे तक अपने फॉर्म में सुधार कर सकते हैं। जानिए स्टेप्स और एग्जाम पैटर्न की पूरी डिटेल।
मध्यप्रदेश में उच्च शिक्षा विभाग द्वारा संचालित ई-प्रवेश प्रक्रिया 2026-27 अंतर्गत प्रथम चरण में विद्यार्थियों द्वारा उत्साहपूर्वक पंजीयन एवं प्रवेश प्रक्रिया में सहभागिता की जा रही है। अभी तक स्नातक, स्नातकोत्तर एवं एनसीटीई पाठ्यक्रमों में कुल 2,78,742 पंजीयन प्राप्त हुए हैं, जिनमें से 2,10,460 आवेदनों का सत्यापन पूर्ण किया जा चुका है।
नीट-यूजी पेपर केस की सुनवाई करते हुए सुप्रीम कोर्ट ने आज यानी सोमवार को सख्त टिप्पणी करते हुए दो टूक शब्दों में कहा- यह दुख की बात है कि परीक्षा के पेपर लीक के पिछले मामलों से कोई सबक नहीं सीखा गया है।
NEET UG 2026 परीक्षा और री-नीट के नाम पर टेलीग्राम-व्हाट्सएप पर एक्टिव हुए साइबर ठग। भोपाल साइबर पुलिस ने जारी की एडवाइजरी। जानें ठगी से बचने के उपाय और हेल्पलाइन नंबर।
NTA ने GAT-B और BET 2026 की प्रोविजनल आंसर-की (Answer Key) और रिस्पॉन्स शीट जारी कर दी है। अभ्यर्थी 24 मई रात 11:50 बजे तक 200 रुपये प्रति प्रश्न शुल्क देकर आपत्ति दर्ज करा सकते हैं। पूरी प्रक्रिया यहाँ देखें।
NEET UG 2026 Refund Process: एनटीए आज 21 मई से नीट यूजी फीस रिफंड के लिए विंडो खोलने जा रहा है। साइबर कैफे से फॉर्म भरने वाले छात्र अपनी बैंक डिटेल तुरंत अपडेट करें। जानें 21 जून को होने वाले री-एग्जाम की पूरी डिटेल।
NEET-UG दोबारा परीक्षा से पहले शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने हाई-लेवल मीटिंग की। सोशल मीडिया कंपनियों और टेलीग्राम को गलत खबरें व अफवाह फैलाने वाले चैनलों को तुरंत ब्लॉक करने के निर्देश दिए गए हैं।
Meta Layoffs: मेटा ने वर्क फ्रॉम होम का निर्देश देकर 8000 कर्मचारियों को नौकरी से निकाला। जानिए क्यों मार्क जुकरबर्ग एआई (AI) के लिए कर रहे हैं इतनी बड़ी छंटनी और क्या है टेक इंडस्ट्री का हाल।
NEET 2026 पेपर लीक मामले पर राहुल गांधी ने पीएम मोदी पर साधा निशाना। पूछा- बार-बार पेपर लीक के बाद भी शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान बर्खास्त क्यों नहीं? 2024 और 2026 के मामलों का दिया हवाला।