NSUI ने मध्य प्रदेश में 'स्कूलों की पोल खोल' अभियान शुरू किया, सरकारी स्कूलों की जमीनी सच्चाई उजागर करने और शिक्षा बजट के सही उपयोग की मांग। जानें 12,200 स्कूलों में एकल शिक्षक और बुनियादी सुविधाओं की कमी।

भोपाल: स्टार समाचार वेब
एनएसयूआई (नेशनल स्टूडेंट्स यूनियन ऑफ इंडिया) ने शुक्रवार को 'स्कूलों की पोल खोल' नाम से एक राज्यव्यापी अभियान शुरू किया है। इस पहल का लक्ष्य सरकारी स्कूलों की वास्तविक स्थिति को सामने लाना और बच्चों के भविष्य के साथ हो रहे खिलवाड़ पर सरकार से जवाबदेही मांगना है।
अभियान के हिस्से के रूप में, एनएसयूआई ने एक व्हाट्सएप नंबर जारी किया है। इस नंबर पर छात्र, अभिभावक और जागरूक नागरिक अपने क्षेत्र के स्कूलों की तस्वीरें, वीडियो और समस्याओं से जुड़ी जानकारी भेज सकते हैं। इन सभी तथ्यों को इकट्ठा करके सरकार पर दबाव बनाया जाएगा ताकि शिक्षा बजट का सही उपयोग सुनिश्चित हो सके।
एनएसयूआई के प्रदेश अध्यक्ष आशुतोष चौकसे ने इस अभियान की औपचारिक घोषणा करते हुए सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि सरकार केवल नाम बदलने में व्यस्त है, जबकि स्कूलों में बच्चों के सिर पर ठीक से छत तक नहीं है। उन्होंने चौंकाने वाले आंकड़े साझा करते हुए बताया कि 12,200 स्कूलों में केवल एक शिक्षक है, 9,500 स्कूल आज भी बिजली से वंचित हैं, और 1,700 से अधिक स्कूलों में शौचालय नहीं हैं।
चौकसे ने आगे कहा कि करोड़ों रुपये की लागत से बनी स्कूल बिल्डिंगों में ताले लटके हुए हैं, और शिक्षकों को बच्चों की गैरमौजूदगी में भी लाखों का वेतन दिया जा रहा है। उन्होंने इस स्थिति को "भ्रष्टाचार नहीं, बल्कि बच्चों के भविष्य की हत्या" करार दिया।
चौकसे ने स्थिति की गंभीरता को उजागर करते हुए बताया कि भोपाल में जहांगीरिया स्कूल, जहाँ से देश के पूर्व राष्ट्रपति शंकरदयाल शर्मा ने पढ़ाई की थी, वहाँ आज छत से प्लास्टर गिर रहा है और पूरा फ्लोर 'प्रवेश वर्जित' है।
उन्होंने शिक्षा मंत्री पर भी गंभीर आरोप लगाए। चौकसे ने कहा कि मंत्री के गृह जिले नरसिंहपुर के स्कूलों में आठ साल से कोई छात्र नहीं है, फिर भी शिक्षक लाखों का वेतन ले रहे हैं। इसी तरह, रायसेन जिले के चांदबड़ गाँव में एक करोड़ रुपये की लागत से बना स्कूल भवन आठ साल से बंद पड़ा है। एनएसयूआई ने सरकार से शिक्षा बजट में पारदर्शिता सुनिश्चित करने और सभी स्कूलों में तुरंत बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध कराने की मांग की है।

जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

आहत जनता को राहत...निचले स्तर पर आई थोक महंगाई

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
मध्यप्रदेश के बड़वानी जिले के पहाड़ी क्षेत्र पाटी थाना क्षेत्र के गोलगांव में आज यानी शुक्रवार को एक कार हादसे का शिकार हो गई। दरअसल, बिलियापानी घाट पर बड़वानी से सेमलेट जा रही एक कार गहरी खाई में गिर गई। दुर्घटना में दो युवकों की मौत हो गई, जबकि दो अन्य गंभीर घायल हुए।
मध्य प्रदेश भाजपा ने अपनी नई मीडिया टीम का गठन करते हुए प्रदेश प्रवक्ताओं की सूची जारी कर दी है। प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल की सहमति से प्रदेश मीडिया प्रभारी आशीष अग्रवाल ने सूची जारी की। इस सूची में कुल 33 प्रदेश प्रवक्ता बनाए गए हैं।
मध्यप्रदेश में मुरैना जिले के खाड़ोली गांव में एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। यहां 11 साल की बच्ची पर बदमाशों ने तेजाब फेंक दिया। जिससे वह बुरी तरह झुलस गई। बच्ची को जिला अस्पताल के बर्न वार्ड में भर्ती किया गया है। पुलिस के अनुसार, हमलावर कार से गांव पहुंचे और बच्ची पर तेजाब फेंक दिया।
मध्यप्रदेश के 16 लाख बच्चों का इंतजार खत्म होने वाला है। एमपी बोर्ड 10वीं और 12वीं का माध्यमिक शिक्षा मंडल इस साल 15 अप्रैल तक परीक्षा परिणाम जारी करने की तैयारी में है। स्कूल शिक्षा विभाग का कहना है कि सभी जरूरी प्रक्रियाएं अंतिम चरण में हैं और रिजल्ट पूरी तरह त्रुटिरहित जारी किया जाएगा।
मध्यप्रदेश के दतिया से कांग्रेस विधायक राजेंद्र भारती की विधानसभा सदस्यता समाप्त कर दी गई है। देर रात विधानसभा सचिवालय की ओर से आदेश जारी किए गए, जिसके बाद दतिया सीट को रिक्त घोषित कर दिया गया है। इस कार्रवाई से प्रदेश की राजनीति में हलचल तेज हो गई है।
हनुमान जयंती 2026 के अवसर पर आज मध्य प्रदेश के भोपाल में यातायात प्रभावित रहेगा. शाम 4 बजे से ट्रैफिक पूरी तरह से प्रभावित रहेगा. मध्य प्रदेश ट्रैफिक पुलिस ने भोपाल के लिए रूट डायवर्जन प्लान जारी किया है. घर से निकलने से पहले डायवर्टेड रूट के बारे में जरूर जान लें.
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने वाराणसी में काशी विश्वनाथ कॉरिडोर का भ्रमण किया। सिंहस्थ-2028 के लिए क्राउड मैनेजमेंट और सुशासन को लेकर MP-UP के बीच नई रणनीति तैयार।
रीवा-छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस एक्सप्रेस को नियमित करने की मंजूरी मिल गई है। चार साल से एक्सटेंशन पर चल रही ट्रेन जल्द नियमित होगी, जिससे यात्रियों को बड़ी राहत मिलने की उम्मीद है।
रीवा के लोही गांव में वृद्ध महिला की बेरहमी से हत्या कर सिर काटकर ले जाया गया। पुलिस ने सर्च में सिर बरामद किया, मामले की जांच जारी है और आरोपियों की तलाश की जा रही है।
रीवा में अमहिया रोड चौड़ीकरण से पहले प्रशासन सख्त हुआ। करीब 200 दुकानें प्रभावित हैं। दुकानदारों को स्वयं अतिक्रमण हटाने के निर्देश दिए गए, अन्यथा बुलडोजर कार्रवाई की चेतावनी दी गई है।