पाकिस्तान में आर्मी चीफ आसिम मुनीर को चीफ ऑफ डिफेंस फोर्सेज (CDF) बनाने का नोटिफिकेशन PM शहबाज शरीफ के हस्ताक्षर न करने के कारण अटक गया है। इस पद से सेना को परमाणु हथियारों पर पूर्ण नियंत्रण मिलेगा, जिस पर संयुक्त राष्ट्र ने चिंता जताई है। जानिए देरी की वजह और इसके मायने।

पाकिस्तान. स्टार समाचार वेब
पाकिस्तान में चीफ ऑफ डिफेंस फोर्सेज (CDF) के रूप में आर्मी चीफ जनरल आसिम मुनीर की नियुक्ति की प्रक्रिया अटक गई है। मुनीर को CDF बनाने के लिए 29 नवंबर तक नोटिफिकेशन जारी होना था, लेकिन प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने अब तक इस पर हस्ताक्षर नहीं किए हैं। PM शहबाज शरीफ 26 नवंबर को बहरीन और 27 नवंबर को अनौपचारिक यात्रा पर लंदन चले गए, जिससे नोटिफिकेशन जारी नहीं हो सका। मीडिया रिपोर्ट्स और पूर्व सुरक्षा सलाहकार तिलक देवेशर के अनुसार, शहबाज शरीफ ने जानबूझकर खुद को इस प्रक्रिया से दूर कर लिया है ताकि उन्हें मुनीर की नई नियुक्ति वाले आदेश पर हस्ताक्षर न करने पड़ें। पाकिस्तानी संसद ने 12 नवंबर को 27वां संवैधानिक संशोधन पास किया था, जिसके तहत चेयरमैन ज्वाइंट चीफ्स ऑफ स्टाफ कमेटी (CJCSC) की जगह CDF का पद बनाया गया। CJCSC शाहिद शमशाद मिर्जा के 27 नवंबर को रिटायर होने के बाद 28 या 29 नवंबर तक नई नोटिफिकेशन जारी होना जरूरी था।
सुपर चीफ का पद: CDF बनने पर आसिम मुनीर तीनों सेनाओं के सुपर चीफ बन जाएंगे।
परमाणु कमान सेना के हाथ: 27वें संविधान संशोधन के तहत नेशनल स्ट्रैटजिक कमांड (NSC) का गठन किया गया है, जो परमाणु हथियारों को नियंत्रित करेगी। अब तक यह जिम्मेदारी प्रधानमंत्री की अध्यक्षता वाली नेशनल कमांड अथॉरिटी (NCA) के पास थी। NSC कमांडर की नियुक्ति CDF की सिफारिश पर होगी, और यह पद केवल आर्मी के अफसर को दिया जाएगा, जिससे परमाणु हथियारों का नियंत्रण पूरी तरह सेना के हाथ में चला जाएगा।
भारत पर तनाव की आशंका: पूर्व राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार बोर्ड (NSAB) के सदस्य तिलक देवेशर ने चिंता जताई है कि मुनीर अपनी ताकत दिखाने के लिए भारत के खिलाफ कोई तनाव पैदा करने की कोशिश कर सकते हैं, क्योंकि देश में आधिकारिक तौर पर आर्मी चीफ की स्थिति पर अनिश्चितता बनी हुई है।
संयुक्त राष्ट्र की चिंता: यूएन ह्यूमन राइट एजेंसी (UNHR) के हाई कमिश्नर वोल्कर टर्क ने चेतावनी दी है कि यह संवैधानिक संशोधन न्यायपालिका की स्वतंत्रता और कानूनी नियमों (रूल ऑफ लॉ) को कमजोर कर सकता है।
रक्षा मंत्री ख्वाजा मुहम्मद आसिफ ने X पर पोस्ट कर बताया कि CDF की नोटिफिकेशन की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है और जल्द ही यह जारी होगी। विपक्षी पार्टी पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (PTI) ने देरी पर टिप्पणी करते हुए कहा कि "यह साबित करता है कि शहबाज शरीफ के पास अब सेना पर कंट्रोल नहीं रहा।" पीपुल्स पार्टी के सीनेटर रजा रब्बानी ने 'अनकहा वीटो पावर' काम करने का सवाल उठाया।
PM शहबाज शरीफ के सोमवार दोपहर तक इस्लामाबाद लौटने की उम्मीद है। डॉन के अनुसार, उनके लौटते ही कैबिनेट डिवीजन CDF की नोटिफिकेशन को अंतिम रूप देगा और इसे आज शाम या मंगलवार सुबह तक जारी किया जा सकता है।

जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

आहत जनता को राहत...निचले स्तर पर आई थोक महंगाई

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच संयुक्त अरब अमीरात (UAE) से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। अबू धाबी स्थित 'बाराकाह न्यूक्लियर पावर प्लांट' (Barakah Nuclear Power Plant) के बाहरी हिस्से में एक ड्रोन हमले के बाद आग लग गई।
ईरान संकट के बीच 20 हजार टन LPG लेकर मार्शल आइलैंड्स का टैंकर 'सिमी' सुरक्षित गुजरात के कांडला पोर्ट पहुंचा। जानिए होर्मुज स्ट्रेट की सुरक्षा और मिडिल ईस्ट जंग से जुड़े 5 बड़े अपडेट्स।
मेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के हालिया चीन दौरे के बाद एक चौंकाने वाला दावा सामने आया है। सोशल मीडिया और कई रिपोर्ट्स में कहा जा रहा है कि अमेरिकी प्रतिनिधिमंडल ने चीन से मिले सभी गिफ्ट, बैज, फोन और दूसरे सामान ट्रंप के विमान एयर फोर्स वन में चढ़ने से पहले डस्टबिन में फेंक दिए।
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने चीन दौरे से लौटने के बाद बड़ा दावा किया है। ट्रंप ने कहा कि चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग भी मानते हैं कि ईरान के पास परमाणु हथियार नहीं होने चाहिए और होर्मुज स्ट्रेट खुला रहना जरूरी है। तीन दिवसीय चीन यात्रा के बाद एयर फोर्स वन में पत्रकारों से बातचीत करते हुए ट्रंप ने कहा कि उन्होंने शी जिनपिंग के साथ ईरान, ताइवान और पश्चिम एशिया की स्थिति पर लंबी चर्चा की।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अबू धाबी यात्रा के दौरान भारत और यूएई के बीच रक्षा, ऊर्जा और सुपरकंप्यूटर सहित 7 समझौतों पर हस्ताक्षर हुए।
जापान के उत्तरी हिस्से में शुक्रवार को 6.3 तीव्रता का तेज भूकंप आया। मियागी प्रांत के पास आए इस भूकंप के बाद सुनामी का कोई खतरा नहीं है।
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के चीन दौरे के बाद वैश्विक राजनीति गरमा गई है। अब रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन खुद चीन जाकर शी जिनपिंग से इस महामुलाकात का सच जानेंगे। जानिए क्रेमलिन ने क्या कहा।
ओमान के पास गुजरात का मालवाहक जहाज MSV हाजी अली संदिग्ध हमले के बाद डूब गया। 14 क्रू मेंबर्स सुरक्षित। हफ्ते भर में गुजरात के दूसरे जहाज पर हमला।
युद्ध केवल सैन्य मोर्चे तक सीमित नहीं है, बल्कि इसके आर्थिक (ईंधन संकट), सामरिक (अमेरिकी इनाम) और राजनयिक (सऊदी-ईरान तल्खी) परिणाम वैश्विक स्तर पर महसूस किए जा रहे हैं।
अमेरिका ने ईरान की IRGC के वित्तीय नेटवर्क और अवैध तेल कारोबार को निशाना बनाते हुए 1.5 करोड़ डॉलर के इनाम की घोषणा की है। जानें ट्रंप प्रशासन की नई 'आर्थिक प्रहार' नीति के बारे में।