पन्ना जिले में शादी के नाम पर भोले-भाले लोगों से ठगी करने वाले लुटेरी दुल्हन गिरोह का पुलिस ने पर्दाफाश किया है। थाना सिमरिया पुलिस ने सुनियोजित कार्रवाई करते हुए दो शातिर आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जबकि फरार महिला आरोपी और अन्य सहयोगियों की तलाश जारी है।

हाइलाइट्स:
पन्ना, स्टार समाचार वेब
जिले में शादी के नाम पर भोले-भाले लोगों से ठगी करने वाले लुटेरी दुल्हन गैंग का पन्ना पुलिस ने पदार्फाश कर दिया है। थाना सिमरिया पुलिस ने सुनियोजित कार्रवाई करते हुए इस गिरोह से जुड़े दो शातिर आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जबकि फरार महिला आरोपी सहित अन्य सहयोगियों की तलाश लगातार जारी है।
पुलिस अधीक्षक पन्ना श्रीमती निवेदिता नायडू के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पन्ना सुश्री वंदना चौहान एवं एसडीओपी पवई श्रीमती भावना दांगी के मार्गदर्शन में यह कार्रवाई की गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार, फरियादी अनंतराम चौरसिया निवासी मोहन्दा थाना सिमरिया ने 4 फरवरी 2026 को थाने में शिकायत दर्ज कराई थी। फरियादी ने बताया कि कुछ व्यक्तियों ने उसे शादी कराने का झांसा दिया और इसी बहाने उससे 1 लाख 60 हजार रुपये की राशि ठगीपूर्वक ले ली। आरोपियों ने फरियादी की शादी बांदकपुर मंदिर में एक युवती से कराई। विवाह के कुछ ही समय बाद वह युवती शादी में मिले सोने-चांदी के जेवरात और अन्य सामान लेकर फरार हो गई। ठगी का एहसास होने पर पीड़ित ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई। फरियादी की रिपोर्ट पर थाना सिमरिया में अपराध क्रमांक 010/26 धारा 318(4), 3(5) भारतीय न्याय संहिता के तहत मामला पंजीबद्ध कर विवेचना शुरू की गई। जांच के दौरान पुलिस ने तकनीकी साक्ष्यों और मुखबिर सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए करिया गांव निवासी गुड्डू गौतम एवं सुदामा प्रसाद तिवारी को गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस पूछताछ में यह सामने आया है कि आरोपी एक संगठित गिरोह के रूप में काम कर रहे थे और शादी के नाम पर लोगों को ठगने की योजना बनाते थे। मामले में शामिल महिला आरोपी एवं अन्य सहयोगियों की तलाश जारी है। गिरफ्तार आरोपियों के कब्जे से 20 हजार नगद राशि जब्त की गई है। पुलिस को आशंका है कि यह गिरोह पूर्व में भी इसी तरह की घटनाओं को अंजाम दे चुका है। अन्य संभावित पीड़ितों की पहचान और गिरोह की पूरी गतिविधियों की विस्तृत जांच की जा रही है। इस कार्रवाई में थाना प्रभारी सिमरिया निरीक्षक जे.पी. घोषी, चौकी प्रभारी मोहन्द्रा दीपक भदौरिया, प्रधान आरक्षक ईद-उल-बक्स, आरक्षक राहुल पटेल एवं साइबर सेल टीम की महत्वपूर्ण भूमिका रही। पुलिस अधीक्षक द्वारा टीम के कार्य की सराहना की गई है। पन्ना पुलिस ने आमजन से अपील की है कि शादी या किसी भी प्रकार के लेन-देन में सतर्क रहें और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को दें।


जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

आहत जनता को राहत...निचले स्तर पर आई थोक महंगाई

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
हनुमान जयंती 2026 के अवसर पर आज मध्य प्रदेश के भोपाल में यातायात प्रभावित रहेगा. शाम 4 बजे से ट्रैफिक पूरी तरह से प्रभावित रहेगा. मध्य प्रदेश ट्रैफिक पुलिस ने भोपाल के लिए रूट डायवर्जन प्लान जारी किया है. घर से निकलने से पहले डायवर्टेड रूट के बारे में जरूर जान लें.
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने वाराणसी में काशी विश्वनाथ कॉरिडोर का भ्रमण किया। सिंहस्थ-2028 के लिए क्राउड मैनेजमेंट और सुशासन को लेकर MP-UP के बीच नई रणनीति तैयार।
रीवा-छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस एक्सप्रेस को नियमित करने की मंजूरी मिल गई है। चार साल से एक्सटेंशन पर चल रही ट्रेन जल्द नियमित होगी, जिससे यात्रियों को बड़ी राहत मिलने की उम्मीद है।
रीवा के लोही गांव में वृद्ध महिला की बेरहमी से हत्या कर सिर काटकर ले जाया गया। पुलिस ने सर्च में सिर बरामद किया, मामले की जांच जारी है और आरोपियों की तलाश की जा रही है।
रीवा में अमहिया रोड चौड़ीकरण से पहले प्रशासन सख्त हुआ। करीब 200 दुकानें प्रभावित हैं। दुकानदारों को स्वयं अतिक्रमण हटाने के निर्देश दिए गए, अन्यथा बुलडोजर कार्रवाई की चेतावनी दी गई है।
सिंगरौली के मुहेर गांव में नल-जल योजना विफल होने से ग्रामीण दूषित पानी पीने को मजबूर हैं। जल संकट गहराने से बीमारियों का खतरा बढ़ा, प्रशासन की अनदेखी पर लोगों में भारी आक्रोश है।
सिंगरौली के मुहेर गांव में नल-जल योजना विफल होने से ग्रामीण दूषित पानी पीने को मजबूर हैं। जल संकट गहराने से बीमारियों का खतरा बढ़ा, प्रशासन की अनदेखी पर लोगों में भारी आक्रोश है।
रामनगर सीएचसी में ब्लड स्टोरेज सेंटर का लाइसेंस खत्म होने से मरीजों को सतना तक 70 किमी जाना पड़ रहा है। संसाधनों की कमी से सुविधा शुरू नहीं हो सकी, जिससे गंभीर मरीजों को परेशानी हो रही है।
सतना के उचेहरा में मजदूरी मांगने पर अधेड़ की बेरहमी से हत्या कर दी गई। आरोप है कि पहले शराब पिलाई गई और फिर पीट-पीटकर घायल किया गया, जिसकी अस्पताल में मौत हो गई।
रीवा संभाग में गेहूं उत्पादन 4.19 लाख एमटी अनुमानित है। सतना और रीवा आगे हैं, जबकि मऊगंज और सिंगरौली पीछे। पंजीकृत किसानों में से केवल आधे ही समर्थन मूल्य पर उपज बेच पाएंगे।