रीवा सुपर स्पेशलिटी अस्पताल के नेफ्रोलॉजी विभाग में लंबे समय से चली आ रही चिकित्सकों की कमी जल्द दूर होने की उम्मीद है। मेडिकल कॉलेज में हुए इंटरव्यू के बाद सहायक प्राध्यापक पद के लिए एक चिकित्सक पात्र पाया गया है।

हाइलाइट्स:
रीवा, स्टार समाचार वेब
सुपर स्पेशलिटी अस्पताल के नेफ्रालॉजी विभाग के बुरे दिन खत्म होने वाले हैं। जल्द ही एक और चिकित्सक ज्वाइन करने जा रहा है। हाल ही में मेडिकल कॉलेज में हुए इंटरव्यू में सहायक प्राध्यापक पद पर ज्वाइन करने के लिए एक चिकित्सक ने मंशा जताई है। चिकित्सक का नाम पात्र उम्मीदवारों में भी शामिल हुआ है। अब इंटरव्यू और मूल दस्तावेजों की स्क्रूटनी शेष है।
आपको बता दें कि सुपर स्पेशलिटी अस्पताल में वर्तमान समय में चिकित्सकों के कई पद रिक्त हैं। सबसे बुरी हालत नेफ्रोलॉजी विभाग की है। यहां सिर्फ एक चिकित्सक ही पदस्थ हैं। रीवा संभाग में किडनी से जुड़े मरीजों की भरमार है। चिकित्सक के नहीं रहने पर मरीजों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ता है। वर्तमान समय में डॉ रोहन द्विवेदी एक मात्र चिकित्सक नेफ्रालॉजी में पदस्थ हैं। इसके कारण समस्याएं बढ़ जाती है। अब एक नए चिकित्सक ने सुपर स्पेशलिटी में आने की मंशा जताई है। हाल ही में रिक्त पदों के लिए श्याम शाह मेडिकल कॉलेज ने आवेदन मांगे थे। इसमें न्यूरोलॉजी, यूरोलॉजी और नेफ्रोलॉजी विभाग में आवेदन पहुंचे थे। योग्यता के अनुसार चार चिकित्सक पात्र पाए गए हैं। इन पात्र चिकित्सकों की लिस्ट जारी कर दी गई है। 12 फरवरी को इंटरव्यू रखा गया है। सभी चिकित्सकों को मूल दस्तावेजों के साथ बुलाया गया है। इंटरव्यू और दस्तावेजों के परीक्षण के बाद ज्वाइनिंग लेटर जारी किया जाएगा। यदि सब कुछ ठीक रहा तो सुपर स्पेशलिटी अस्पताल को जल्द ही एक और नेफ्रोलॉजिस्ट मिल जाएगा। इसके पहले भी एक चिकित्सक ने इंटरव्यू दिया था। ज्वाइनिंग लेटर भी जारी किया गया था लेकिन वह नहीं आए थे।


जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने छोटी दीपावली पर ओरछा के प्रसिद्ध श्रीरामराजा सरकार मंदिर में दर्शन किए। ओरछा में ₹126.96 करोड़ की लागत से बन रहे श्रीरामराजा लोक के निर्माण कार्यों की समीक्षा की।
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने चित्रकूट में मंदाकिनी नदी में दीपदान किया और ₹81.17 करोड़ की फोरलेन सड़क का भूमि पूजन किया। ओरछा में रामराजा लोक और चित्रकूट में वनवासी राम लोक का निर्माण होगा।
मध्य प्रदेश हाईकोर्ट की डिवीजन बेंच ने 329 दिन की देरी से अपील दायर करने पर सख्त रुख अपनाते हुए सीएमएचओ और ओआईसी पर 3 लाख रुपए की कॉस्ट लगाई है। जानिए पूरा मामला।
भोपाल के शाहजहांनाबाद थाना क्षेत्र में 75 वर्षीय कलरी देवी की गला घोंटकर हत्या के बाद परिजनों ने सड़क पर उतरकर चक्काजाम किया। पुलिस अधिकारियों के आश्वासन के बाद प्रदर्शन समाप्त हुआ।
मध्यप्रदेश के 2,790 होमगार्ड जवानों के लिए त्योहारों के इस मौसम में बड़ी और राहत भरी खबर सामने आई है। 2018 की विशेष भर्ती के दौरान दूसरे जिलों में पदस्थ किए गए जवानों को अब अपने गृह जिले लौटने का अवसर मिलने जा रहा है। सरकार ने जवानों के हित में बड़ा कदम उठाते हुए होमगार्ड नियम, 2016 के प्रावधानों में एक बार के लिए विशेष छूट देने का निर्णय लिया है।
मध्य प्रदेश के राजगढ़ जिले के खिलचीपुर शहर में एक आवारा कुत्ते ने दहशत फैला दी है। कुत्ते ने महज 6 घंटे के भीतर 26 लोगों को काटकर घायल कर दिया। दोपहर 12 बजे से शाम 6 बजे तक यह आवारा कुत्ता मुख्य बाजार में घूम-घूमकर राहगीरों और वाहन चालकों पर हमला करता रहा।
मध्यप्रदेश सरकार ने राज्य के सभी विभागों में वर्षों से लंबित पड़े अनुकंपा नियुक्ति के मामलों का त्वरित समाधान करने के लिए एक विशेष अभियान चलाने का बड़ा निर्णय लिया है। हाल ही में सरकार द्वारा चलाई गई पदोन्नति प्रक्रिया के फलस्वरूप विभिन्न कार्यालयों में नए पद रिक्त हुए हैं।
धनतेरस पर बाजारों में उमड़ी भीड़ और वाहनों की भारी आवाजाही के कारण राजधानी की हवा की गुणवत्ता चिंताजनक स्तर पर पहुंच गई है। शनिवार सुबह 5 बजे टीटी नगर मॉनिटरिंग स्टेशन पर वायु गुणवत्ता सूचकांक 197 दर्ज किया गया।
मध्य प्रदेश विधानसभा का शीतकालीन सत्र 7 से 11 दिसंबर तक आयोजित होगा। खाद किल्लत, जहरीली शराब और बिजली कटौती पर सरकार को घेरेगा विपक्ष।
भोपाल में सफाई कर्मचारियों की 3 दिन से जारी हड़ताल से सड़कों पर 2550 टन कचरा जमा हो गया है। वीआईपी इलाकों से लेकर बाजारों तक गंदगी का आलम है। जानिए कर्मचारियों की माँगें और शहर के मौजूदा हालात।