सतना जिले के नागौद जनपद की रहिकवारा ग्राम पंचायत में पीएम आवास योजना में बड़ा घोटाला सामने आया है। सरपंच की पत्नी, उपसरपंच स्वयं और सचिव के भाई को योजना का लाभ मिलने पर सवाल उठे हैं। जिला पंचायत की सामान्य प्रशासन समिति की बैठक में यह मुद्दा गरमाया और अब जांच के लिए पांच सदस्यीय टीम का गठन किया गया है। सीईओ जिला पंचायत संजना जैन के निर्देश पर यह टीम 15 दिनों में अपनी रिपोर्ट सौंपेगी।

हाइलाइट्स
सतना, स्टार समाचार वेब
जिले के नागौद जनपद की रहिकवारा ग्राम पंचायत में हुए पीएम आवास घोटाले में वर्तमान सरपंच, उपसरपंच एवं सचिव की क्या भूमिका है, इसकी जांच कराई जाएगी। इसके लिए पांच सदस्यीय टीम का गठन किया गया है और यह टीम अगले 15 दिनों में अपनी रिपोर्ट देगी। यह मामला जिला पंचायत की सामान्य प्रशासन समिति की बैठक में उठने के बाद सीईओ जिला पंचायत ने टीम का गठन किया है। जिला पंचायत के परियोजना अधिकारी व पीएम आवास प्रभारी गौरव शर्मा की अगुवाई में बनाई गई टीम में जिला पंचायत सदस्य ज्ञानेन्द्र सिंह ज्ञानू,एक स्थानीय जिला पंचायत सदस्य, नागौद ब्लॉक क्वार्डिनेटर एवं वित्त शाखा से जुड़े एक कर्मचारी को शामिल किया गया है। यह टीम इस बात की जांच करेगी कि इनके परिजनों के खाते में पीएम आवास योजना का पैसा कैसे गया, जबकि ये हितग्राही नहीं थे। गौरतलब है कि समिति की बैठक में जिला पंचायत सदस्य ज्ञानेन्द्र सिंह ने रहिकवारा में हुए पीएम आवास घोटले में वर्तमान सरपंच, सचिव और उपसरपंच के खिलाफ एफआईआर दर्ज नहीं होने पर सवाल उठाते हुए कहा कि वर्तमान सरपंच ने अपनी पत्नी, उपसरपंच ने स्वयं एवं सचिव ने अपने भाई का योजना का लाभ दिलाया जबकि वे इसके हितग्राही नहीं थे, इसकी जांच होनी चाहिए कि इनके खाते में पैसा कैसे आया?
लगभग सात माह बाद शुक्रवार को आयोजित सामान्य प्रशाान समिति की बैठक निर्धारित समय से लगभग एक घंटे की देरी से शुरू हुई वजह यह रही कि सम्बंधित विभागों के प्रमुख समय से बैठक में नहीं आए बल्कि सीईओ जिला पंचायत के बुलाने के बाद पौने एक बजे के करीब पहुंचे।
पुराने अधिकारियों का तबादला हो गया, इसलिए नहीं लाए कार्रवाई
जिला पंचायत की बैठकें पूरी तरह से मजाक बन चुकी हैं, समितियों से जुड़े विभाग प्रमुख बैठकों को गंभीरता से नहीं ले रहे हैं,तभी तो जिला पंचायत की सामान्य प्रशासन समिति की बैठक में अधिकारी सीईओं के बुलाने पर पहुंचे तो जरूर लेकिन किसी भी स्थाई समिति की बैठक का अनुमोदन नहीं हुआ। विभाग प्रमुख अपने साथ पिछली कार्रवाई नहीं लेकर आए थे। जनवरी में हुई सामान्य प्रशासन समिति की हुई बैठक के बाद अब तक सहकारिता, महिला बाल विकास, वन समिति, संचार संकर्म एवं शिक्षा समिति की बैठक हो चुकी हैं। इनमें से किसी भी बैठक की कार्रवाई लेकर संबंधित विभाग प्रमुख नहीं पहुंचे थे। इसके पीछे उनका तर्क था कि इन विभागों से जुड़े पूर्व के अधिकारियों का स्थानांतरण हो गया है। विभाग प्रमुखों द्वारा बताया गया कि अगली बैठक में कार्रवाई लेकर आएंगे जिसका सदस्यों ने विरोध करते हुए कहा कि यह हर बार का बहाना हो गया है।
ईई के खिलाफ कार्रवाई का प्रस्ताव
सामान्य प्रशासन समिति की बैठक के दौरान आरईएस के तात्कालीन कार्यपालन यंत्री अश्वनी जायसवाल के खिलाफ पंचायत की धाराओं के तहत सदन को गुमराह करने की कार्रवाई करने का प्रस्ताव पारित किया गया है। दरअसल उन्होंने सदन को बताया था कि पंचायत भवन और स्वराज भवन अलग- अलग हैं, जबकि शुक्रवार की बैठक में जानकारी दी गई कि यह दोनों एक ही हैं और इनके नाम अलग- अलग हैं।
अमृत सरोवर की जांच पर भी सवाल
बैठक के दौरान कई सदस्यों को पिछली बैठकों का पालन प्रतिवेदन मौके पर दिए जाने पर भी नाराजगी जाहिर की गई, साथ ही अमृत सरोवर योजना के तहत भरहुत में बने तालाब की जांच के लिए भोपाल को पत्र लिखने का भी सदस्यों ने विरोध करते हुए कहा कि इस मामले की जांच स्थानीय स्तर पर कराई जानी थी जिसमें क्षेत्रीय जिला पंचायत सदस्य और तकनीकी अधिकारी को शामिल किया जाना था, फिर इसकी जांच को भोपाल से कराए जाने को लेकर आखिर पत्र क्यों लिखा गया।
सचिवों के तबादले में मनमानी
बीते दिनों हुए पंचायत सचिवों के तबादलों में तबादला नीति को दरकिनार मनमानी तरीके से स्थानांतरण किए जाने का आरोप सामान्य प्रशासन समिति की बैठक में जिला पंचायत सदस्यों ने लगाया। सदस्यों का आरोप था कि मनमानी तरीके से सचिवों के तबादले किए गए जिसमें दुर्भावनावश दिव्यांगों और ऐसे सचिवों का भी तबादला कर दिया जिनका एक साल पहले तबादला हुआ था।
ये रहे मौजूद
इस मौके पर जिला पंचायत अध्यक्ष रामखेलावन कोल, उपाध्यक्ष सुष्मिता पंकज सिंह परिहार, सीईओ जिला पंचायत संजना जैन, संचार संकर्म समिति के सभापति ज्ञानेन्द्र सिंह ज्ञानू, रमाकांत पयासी, तारा विजय पटेल, हरीश कांत त्रिपाठी एवं सुभाष बुनकर के अलावा सम्बंधित शाखाओं के अधिकारी- कर्मचारी मौजूद रहे।

मध्य प्रदेश में संभावित अल्प वर्षा की स्थिति को देखते हुए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने जारी की विस्तृत कार्ययोजना। जानें फसल चयन, जल संरक्षण और किसानों के लिए सरकार की नई तैयारियों के बारे में।
मध्य प्रदेश में मानसून ने दी दस्तक, पूरे राज्य में तेज बारिश का दौर जारी। मौसम विभाग ने कई जिलों में ऑरेंज और रेड अलर्ट जारी किया। जानें बारिश से जुड़ी ताजा अपडेट और सुरक्षा निर्देश।
दतिया विधानसभा उपचुनाव 2026 का कार्यक्रम घोषित! जानें कब होगा मतदान, क्या है राजेंद्र भारती की सदस्यता रद्द होने का कारण और कैसे लागू हुई आचार संहिता।
मध्य प्रदेश सरकार ने BLO और बीएलओ सुपरवाइजरों का मानदेय दोगुना किया। जानें नई मानदेय राशि, प्रभावी तिथि और त्रैमासिक भुगतान की पूरी जानकारी।
राजा रघुवंशी मर्डर केस में नया मोड़। मेघालय सरकार ने सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर कर आरोपी पत्नी सोनम रघुवंशी की जमानत रद्द करने की मांग की। जानिए क्या है पूरा मामला।
केंद्रीय मंत्रिमंडल विस्तार की अटकलों के बीच विंध्य क्षेत्र को प्रतिनिधित्व मिलने की चर्चाएं तेज हैं। सतना सांसद गणेश सिंह और शहडोल सांसद हिमांद्री सिंह के नाम संभावित दावेदारों में प्रमुख बताए जा रहे हैं।
सतना जिले में हल्की बारिश के बाद भी घंटों बिजली गुल रहने से उपभोक्ताओं की परेशानी बढ़ गई है। ग्रामीण क्षेत्रों में पेयजल, पढ़ाई और कारोबार प्रभावित हैं, जबकि लोगों ने स्थायी समाधान की मांग उठाई है।
सतना में मानसून की पहली तेज बारिश ने स्मार्ट सिटी की तैयारियों की पोल खोल दी। कई कॉलोनियों, सड़कों और अंडरब्रिज में जलभराव हुआ, जबकि जिला अस्पताल और बस स्टैंड भी पानी से प्रभावित रहे।
सतना जिला अस्पताल में विशेषज्ञ डॉक्टरों के कई पद रिक्त हैं, जिससे 1500 दैनिक मरीजों की चिकित्सा सेवाएं प्रभावित हो रही हैं। दूसरी ओर संत मोतीराम स्वास्थ्य केंद्र नि:शुल्क उपचार देकर राहत पहुंचा रहा है।
मध्य प्रदेश में कैलाश विजयवर्गीय की कथित चिट्ठी ने राजनीतिक गलियारों में हलचल मचा दी है। जानिए क्या है मामला, मुख्यमंत्री के खिलाफ नाराजगी की सच्चाई और इसके पीछे के राजनीतिक मायने।

जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह