सिंगरौली जिले के कोतवाली थाना क्षेत्र में गनियारी रेलवे क्रासिंग के पास एक शिक्षक की जेसीबी से टक्कर लगने से मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। स्थानीय लोगों ने सड़क पर बने गहरे गड्ढों को हादसे का कारण बताया। जिला प्रशासन की लापरवाही पर उठे सवाल।

हाइलाइट्स
सिंगरौली, स्टार समाचार वेब
कोतवाली थाना क्षेत्र के गनियारी रेलवे क्रासिंग के पास रविवार की दोपहर 12.30 बजे सिंगरौलिया-हिरवाह मार्ग पर जेसीबी के टक्कर से बाइक सवार शिक्षक की दर्दनाक मौत हो गई। जिले में आए दिन हो रहे सड़क हादसे को लेकर प्रशासन गंभीर नही है। प्रशासन सिर्फ बंद कमरे में सड़क सुरक्षा समिति की बैठक कर सिर्फ कोरमपूर्ति कर लेता है लेकिन जमीनी स्तर पर इसका कोई पहल नही होता। जिसको लेकर सिंगरौलीवासी लगातार जिले के सासंद,विधायक व जिला प्रशासन को कोसते नजर आ रहे हैं।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार मृतक की पहचान शासकीय विद्यालय महरोहर में पदस्थ शिक्षक रामचंद्र गणेशीय के रुप में हुई है। प्रत्यक्षदर्शिेयो ने बताया कि टक्कर के बाद जेसीबी का बाकेट उनके सिर पर लगा,जिससे सिर बूरी तरह से फट गया। जहां उनकी घटना स्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गई। मृतक छत्तीसगढ़ के जयपुर जिले के रहने वाले थे। हादसे की सूचना मिलने पर बैढ़न थाना प्रभारी अशोक सिंंह परिहार पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुचे। उन्होने बताया कि हिरवाह पुलिया के ठीक पहले सड़क पर बाइक के पस ही शिक्षक का शव मिला। घटना को अंजाम देने के बाद जेसीबी चालक मौके से फरार हो गया लेकिन पुलिस ने जेसीबी को जब्त कर लिया है। वहीं शव को पीएम के लिए अस्पताल भेज दिया गया।
अस्पताल पहुंचे जिला शिक्षा अधिकारी
उक्त दर्दनाक हादसे की जानकारी जैसे ही जिला शिक्षा अधिकारी एसबी को लगी तो तत्काल जिला अस्पताल सह ट्रामा सेंटर पहुंच परिजनों को सात्वंना दिए। इसके बाद मृतक शिक्षक रामचंद्र के शव को एम्बूलेंस के माध्यम से उनके गृहग्राम के लिए भिजवाया।
सड़क पर बने गढ्ढे बन रहे हादसे की वजह
स्थानीय लोगो ने नगरीय प्रशासन पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए बताया कि इस हादसे का मुख्य कारण सड़क पर बने खाईनुमा गढ्ढे हैं। कहा कि बारिश के बाद इस सड़क की हालत पहले से और भी ज्यादा खराब हो गई है। जिसके चलते आए दिन सड़क हादसे हो रहे हैं और लोग काल के गाल में समा रहे हैं। यह मुख्य मार्ग बैढ़न शहर को सिंगरौली एयरपोर्ट से भी जोड़ता है लेकिन नगर निगम प्रशासन का इस ओर कोई ध्यान नही है। लोगो ने कहा कि सिंगरौली में समझ में नही आता कि गढ्ढे में सड़क बना है या फिर सड़क पर गढ्ढे हैं।


जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
रक्षाबंधन पर भोपाल और रीवा के बीच सफर करने वाले यात्रियों के लिए बड़ी खुशखबरी। पश्चिम मध्य रेलवे ने 25 से 31 अगस्त तक विशेष ट्रेनें चलाने का ऐलान किया है। साथ ही, रीवा-रानी कमलापति वंदे भारत एक्सप्रेस में 16 कोच लगाए गए हैं। जानिए ट्रेनों का पूरा शेड्यूल, रूट और समय।
भोपाल के बोट क्लब पर राजा भोज मल्टी क्लास नेशनल सेलिंग चैंपियनशिप का समापन हुआ। सीएम डॉ. मोहन यादव ने सभी 230 विधानसभाओं में स्टेडियम बनाने और खेल बजट बढ़ाने की बात कही।
स्वतंत्रता दिवस-2026 के अवसर पर मुख्यमंत्री निवास में आयोजित एक गरिमामय समारोह में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मध्य प्रदेश पुलिस और होमगार्ड्स के 47 अधिकारियों-कर्मचारियों को राष्ट्रपति के विशिष्ट सेवा पदक, सराहनीय सेवा पदक तथा सर्वोत्तम जीवन रक्षा पदक से अलंकृत कर सम्मानित किया।
मध्यप्रदेश के मुरैना जिले की पोरसा तहसील के नगरा घाट पर आज यानी रविवार की सुबह चीख-पुकार और दहशत के माहौल के साथ शुरू हुई। चंबल नदी के उफान और तेज बहाव के बीच 150 से अधिक यात्रियों और 50 मोटरसाइकिलों को ले जा रहा एक स्टीमर अचानक बीच नदी में बंद हो गया।
मध्यप्रदेश में खाद की बिक्री पर लगाई गई अस्थायी रोक के बाद सरकार ने वितरण शुरू करने की समय-सीमा तय कर दी है। किसान कल्याण एवं कृषि विकास विभाग के अनुसार भारत सरकार के आईएफएमएस पोर्टल पर दर्ज उर्वरक स्टॉक और प्रदेश के खाद विक्रेताओं के वास्तविक भौतिक स्टॉक का मिलान आज रविवार को शाम तक पूरा कर लिया जाएगा।
माधव नेशनल पार्क में स्वतंत्रता दिवस के दिन एक और खुशखबरी आई है। पन्ना से लाई गई मादा बाघिन एमटी-4 ने शावकों को जन्म दिया है, जिसकी एक शावक के साथ पहली तस्वीर सामने आई है। इस नए मेहमान के आगमन के साथ ही रिजर्व में बाघों का कुनबा बढ़कर अब 9 हो गया है।
मध्य प्रदेश उच्च न्यायालय ने 34 करोड़ के धान परिवहन घोटाले पर कड़ा रुख अपनाते हुए पूरे राज्य में व्यापक जांच के निर्देश दिए हैं। फर्जी वाहनों से धान ढुलाई के मामले में सभी जिलों के कलेक्टरों और EOW से रिपोर्ट तलब की गई है।
भोपाल के कोलार रोड पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में 'कर्मश्री' संस्था द्वारा भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। प्रधानमंत्री मोदी के विजन और वर्ष 2027 को 'युवा वर्ष' के रूप में मनाने की घोषणा से जुड़ी पूरी विस्तृत रिपोर्ट यहाँ पढ़ें।
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने भोपाल के शौर्य स्मारक में 'हर घर तिरंगा' और 'विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस' पर आयोजित कार्यक्रम को संबोधित किया।
स्वतंत्रता दिवस की 80वीं वर्षगांठ के ऐतिहासिक अवसर पर राजधानी दिल्ली स्थित राष्ट्रपति भवन में आयोजित होने वाला पारंपरिक एट होम समारोह इस बार मध्यप्रदेश की समृद्ध और विविधतापूर्ण जनजातीय संस्कृति के रंगों से सराबोर रहेगा।