चित्रकूट में रामगिरि शिवानी शक्तिपीठ, जिसे फूलमती माता मंदिर भी कहा जाता है, का अद्भुत रहस्य है कि यहां बनाई गई छत हर बार ढह जाती है। देवी भागवत पुराण के अनुसार यह सीता शक्तिपीठ है, जहां मां सती का स्तन गिरा था। मां की प्रतिमा मात्र पाँच फूल जितनी हल्की है और माना जाता है कि वे नेत्र रोग दूर करती हैं।

हाइलाइट्स
सतना, स्टार समाचार वेब
सतना और मैहर जिले की पहचान मां शारदा शक्तिपीठ से होती है, लेकिन क्या आप जानते हैं कि यहां एक और प्राचीन शक्तिपीठ विद्यमान है, जिसके महत्व से अधिकांश लोग अनजान हैं? यह स्थल है रामगिरि शिवानी शक्तिपीठ, जिसे स्थानीय लोग श्रद्धापूर्वक मां फूलमती माता मंदिर के नाम से जानते हैं। चित्रकूट के पवित्र रामघाट से महज एक किलोमीटर दूर स्थित यह स्थान धार्मिक मान्यता के अनुसार अत्यंत पावन है। देवी भागवत पुराण में स्पष्ट उल्लेख है कि चित्रकूट में सीता शक्तिपीठ स्थित है, जहां मां सती का दाहिना स्तन मंदाकिनी नदी तट पर गिरा था। इसी कारण यहां शक्तिपीठ की स्थापना हुई। लेकिन दुर्भाग्य यह है कि लाखों श्रद्धालु चित्रकूट स्नान और दर्शन के लिए आते हैं, फिर भी इस पवित्र धाम से अनजान लौट जाते हैं।
देवी भागवत पुराण के सातवें स्कंध में यह उल्लेख मिलता है:
'देवकी मथुरायां तु पाताले परमेश्वरी। चित्रकूटे तथा सीता विन्ध्ये विन्ध्यवासिनी।।'
यानि, मथुरा में देवकी, पाताल में परमेश्वरी, चित्रकूट में सीता और विन्ध्याचल में विन्ध्यवासिनी शक्तिपीठ स्थित है।
चमत्कारी मान्यता
स्थानीय श्रद्धालुओं का विश्वास है कि देवी खासतौर पर नेत्र संबंधी रोग दूर करती हैं। जिनकी भी मनोकामनाएं पूरी होती हैं, वे यहां आकर मन्नत चढ़ाते हैं।
मंदिर पर नहीं टिकती छत
सबसे अद्भुत तथ्य यह है कि माता का मंदिर खुले आकाश तले स्थित है। कई बार छत बनाने का प्रयास किया गया, लेकिन हर बार वह ढह गई। मान्यता है कि मां फूलमती माता को आकाश ही उनका प्राकृतिक आभामंडल है, और वे अपने भक्तों पर इसी रूप में कृपा बरसाती हैं। जानकार मानते हैं कि यदि इस शक्तिपीठ का सही प्रचार-प्रसार और विकास किया जाए, तो यह स्थल भी मैहर की मां शारदा की तरह देशव्यापी आस्था का केंद्र बन सकता है।
5 फूल जितनी हल्की प्रतिमा
मंदिर के पुजारी अजीत गौतम बताते हैं कि मां का विग्रह पहले मंदाकिनी की धारा में समाहित था। बाद में देवी ने गांववासियों को सपने में अपने विग्रह के बारे में बताया। जब मूर्ति जल से निकाली गई, तो उसका वजन केवल पांच फूल जितना हल्का निकला। तभी से यह मंदिर फूलमती माता के नाम से प्रसिद्ध हो गया।
रिपोर्ट: योगेश पटेल


जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह 2-3 अक्टूबर को भोपाल दौरे पर रहेंगे। वे भेल मैदान में गोपालक सम्मेलन, नए आपराधिक कानूनों की प्रदर्शनी और IISER परिसर का शिलान्यास करेंगे।
मध्य प्रदेश भाजपा के नए प्रभारी बिप्लब कुमार देब ने भोपाल में कोर कमेटी और पदाधिकारियों की बैठक ली। उन्होंने नेताओं के स्वागत में जेसीबी से फूल बरसाने पर रोक लगाने और 3 महीने के भीतर गुटबाजी खत्म करने के निर्देश दिए हैं।
मध्यप्रदेश में शिक्षकों का आंदोलन हुआ उग्र। टीईटी अनिवार्यता, ई-अटेंडेंस और वरिष्ठता जैसी 3 सूत्रीय मांगों को लेकर भोपाल के नीलम पार्क में प्रदर्शन। 2 अक्टूबर को प्रदेशभर में होगा उपवास और सत्याग्रह।
उज्जैन शाही मस्जिद विवाद पर जमीयत उलमा मप्र के अध्यक्ष हाजी मोहम्मद हारून ने कोर्ट में तथ्य छिपाने, सड़क चौड़ीकरण के लिए तीन फीट जमीन के वैकल्पिक उपायों और गिरफ्तारियों पर तीखे सवाल उठाए हैं।
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने राज्य के विकास कार्यों, ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट 2027 और 'सेवा संकल्प अभियान' की जानकारी दी।
इंदौर के भागीरथपुरा दूषित पेयजल मामले में आयोग की रिपोर्ट सामने आ गई है। लापरवाही और देरी के कारण 36 से अधिक लोगों की मौत के लिए 8 अधिकारियों को दोषी ठहराया गया है, जबकि जनप्रतिनिधियों को क्लीन चिट मिल गई है।
मध्य प्रदेश में नशे के अवैध कारोबार पर लगाम कसने के लिए मुख्यमंत्री मोहन यादव ने सख्त निर्देश दिए हैं। स्कूल-कॉलेजों के आसपास निगरानी, हॉट स्पॉट की पहचान और हेल्पलाइन नंबर जैसी अहम जानकारियों के साथ पूरी रिपोर्ट पढ़ें।
कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने गुरुवार को मध्य प्रदेश के बालाघाट जिले के जगला गांव का दौरा किया। उन्होंने कुपोषण और मलेरिया से जान गंवाने वाले आदिवासी बच्चों के परिवारों से मुलाकात कर उनका हाल जाना।
मध्य प्रदेश में विधानसभा चुनाव 2028 में होने हैं। चुनाव में अभी दो वर्ष से अधिक का समय बाकी है, लेकिन कांग्रेस अभी से तैयारी में जुट गई है। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी एक पखवाड़े के भीतर दूसरी बार मध्य प्रदेश आ रहे हैं। वह आज बालाघाट के बैहर विकासखंड के जागला गांव में कुपोषण, मलेरिया और खसरा से प्रभावित बैगा आदिवासी बच्चों के परिजनों से मुलाकात करेंगे।
विश्व प्रसिद्ध बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व में नए पर्यटन सत्र का गुरुवार को उत्साहपूर्ण आगाज हुआ। पर्यटन सत्र के पहले दिन ताला, मगधी और खितौली गेट को आकर्षक ढंग से सजाया गया। पार्क प्रबंधन और वन विभाग के अधिकारियों ने पर्यटकों का पारंपरिक अंदाज में स्वागत किया।