मध्यप्रदेश पावर ट्रांसमिशन कंपनी (एमपी ट्रांसको) ने गुणवत्तापूर्ण और स्थिर वोल्टेज पर बिजली आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए प्रदेश के 417 में से 412 सबस्टेशनों पर कैपेसिटर बैंक सक्रिय कर दिए हैं। सीधी जिले के पांच सबस्टेशनों पर 84 एमवीएआर क्षमता स्थापित की गई है। इस पहल से उपभोक्ताओं को मानक वोल्टेज पर भरोसेमंद बिजली उपलब्ध हो रही है।

हाइलाइट्स
सीधी, स्टार समाचार वेब
उपभोक्ताओं को मानक वोल्टेज पर स्थिर और गुणवत्तापूर्ण विद्युत आपूर्ति उपलब्ध कराने की दिशा में मध्यप्रदेश पावर ट्रांसमिशन कंपनी (एमपी ट्रांसको) ने उल्लेखनीय उपलब्धि दर्ज की है। प्रदेश के कुल 417 सबस्टेशनों में से 412 पर विभिन्न क्षमताओं के कैपेसिटर बैंक स्थापित और सक्रिय हैं। ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर ने एमपी ट्रांसको की इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि इन बैंकों के माध्यम से प्रदेशवासियों को उच्च गुणवत्ता और स्थिर वोल्टेज पर बिजली आपूर्ति सुनिश्चित हो रही है।
सीधी जिले में 84 एमवीएआर क्षमता
सीधी जिले में भी इस दिशा में अहम कदम उठाए गए हैं। जिले के पांचों एक्स्ट्रा हाई टेंशन सबस्टेशनों पर कुल 84 एमवीएआर क्षमता के कैपेसिटर बैंक स्थापित किए गए हैं। इनमें 220 केवी उपकेंद्र सीधी पर 12 एमवीएआर, 132 केवी उपकेंद्र सीधी पर 24 एमवीएआर, 132 केवी उपकेंद्र मड़वास पर 12 एमवीएआर, 132 केवी उपकेंद्र सिहावल पर 12 एमवीएआर और 132 केवी उपकेंद्र रामपुर नैकिन पर 24 एमवीएआर क्षमता के कैपेसिटर बैंक लगाए गए हैं।
प्रदेश में 751 कैपेसिटर बैंक सक्रिय
प्रदेश स्तर पर एमपी ट्रांसको द्वारा कुल 751 कैपेसिटर बैंक संचालित किए जा रहे हैं। इनमें 220 केवी सबस्टेशनों पर 145 केवी स्तर के 32 और 132 केवी सबस्टेशनों पर 36 केवी स्तर के 719 कैपेसिटर बैंक शामिल हैं। इनकी संयुक्त स्थापित क्षमता 9278.5 एमवीएआर है। इससे प्रदेशभर में उपभोक्ताओं को स्थिर वोल्टेज पर भरोसेमंद बिजली मिल रही है।
पुराने बैंकों का प्रतिस्थापन
कंपनी ने 52 पुराने कैपेसिटर बैंकों को चिन्हित कर लिया है, जिनकी समयावधि पूरी हो चुकी थी और वे अपेक्षित लोड देने में सक्षम नहीं रह गए थे। इनकी जगह उच्च क्षमता वाले नए कैपेसिटर बैंक लगाए जा रहे हैं। मुख्य अभियंता श्री अमर कीर्ति सक्सेना ने बताया कि क्षमता वृद्धि का कार्य तेज गति से जारी है।
क्यों जरूरी हैं कैपेसिटर बैंक?
सबस्टेशनों से आपूर्ति के दौरान पावर ट्रांसफार्मर्स पर इंडक्टिव लोड बढ़ने से वोल्टेज गिरावट की समस्या आती है। कैपेसिटर बैंक अपने कैपेसिटिव लोड के जरिए इस असर को संतुलित करते हैं। इससे पावर फैक्टर में सुधार होता है और उपभोक्ताओं को मानक वोल्टेज पर गुणवत्तापूर्ण बिजली मिलती है।

मध्य प्रदेश में 25 सितंबर 2026 से ‘मुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा’ की शुरुआत होगी। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव भोपाल से 351 बसों को हरी झंडी दिखाएंगे। जानिए रूट, सुविधाएं और योजना की पूरी जानकारी।
अमरपाटन के निजी स्कूल में फीस बकाया होने पर कक्षा 10वीं के छात्र को परीक्षा से रोकने का आरोप है। विवाद के बाद छात्र और भाई से मारपीट मामले में पुलिस ने एफआईआर दर्ज की।
मैहर के बिगौड़ी गांव में भैयालाल कोल की हत्या के बाद तनाव और भय की चर्चा है। कुछ घरों पर ‘घर बिकाऊ है’ लिखे मिले। पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा।
मैहर कलेक्टर कार्यालय में कर्मचारियों की कमी दूर करने सतना से तीन लिपिक भेजे गए। मूल पदस्थापना सतना में रखते हुए अंतर-जिला कार्य व्यवस्था के अधिकार और नियमों को लेकर प्रशासनिक सवाल उठ रहे हैं।
पीएमश्री और सांदीपनि विद्यालयों में सत्र 2026-27 से डिजिटल हॉलिस्टिक प्रोग्रेस कार्ड लागू होगा। विद्यार्थियों के अंक, सीखने की क्षमता, व्यवहार, सामाजिक-भावनात्मक और शारीरिक विकास का समग्र आकलन किया जाएगा।
सतना के भैंसाखाना चौक में मसाला लदा पिकअप 200 केवीए ट्रांसफार्मर से टकरा गया। ट्रांसफार्मर क्षतिग्रस्त होने से बिजली आपूर्ति बाधित हुई। बिजली कंपनी ने ढाई लाख रुपये नुकसान बताया और एफआईआर दर्ज कराई।
मध्य प्रदेश में नए यूपीआई चार्ज (MDR) के विरोध में व्यापारियों का 'नो-UPI डे' प्रदर्शन। भोपाल, इंदौर और जबलपुर में 2000 रुपए से अधिक के यूपीआई भुगतान बंद। जानिए क्या हैं नए नियम और विरोध की वजह।
मध्यप्रदेश के सागर जिले के जहरीली शराब कांड के मुख्य आरोपी और 30 हजार के इनामी बदमाश मनीष लोधी उर्फ यशवंत ठाकुर की बुधवार को पुलिस से मुठभेड़ हो गई। मालथौन थाना क्षेत्र के नोनिया-सेसई रोड घाटी पर हुई मुठभेड़ में मनीष के पैर में गोली लगी।
अदालत ने सीलिंग की प्रक्रिया में बरती जा रही लापरवाही पर कड़ी नाराजगी जताई। सुप्रीम कोर्ट ने स्पष्ट किया कि रहवासी क्षेत्रों में किसी भी प्रकार की व्यावसायिक गतिविधियां नहीं होनी चाहिए और सीलिंग या डिमोलिशन की कार्रवाई बिना किसी रुकावट के जारी रहेगी।
दतिया विधानसभा सीट से कांग्रेस विधायक घनश्याम सिंह के निर्वाचन को जबलपुर हाईकोर्ट में चुनौती दी गई है। भाजपा नेता ने चुनावी शपथपत्र में 1991 के आपराधिक मामले की जानकारी छिपाने का आरोप लगाया है।

जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह