सीधी जिले के ग्राम अमहिया में फैले हैजा और कालरा की गंभीर स्थिति का प्रतिनिधि मंडल ने निरीक्षण किया। जिला कांग्रेस अध्यक्ष ज्ञान सिंह ने तीन मौतों के बावजूद जिला प्रशासन पर आरोप लगाया कि वह बीमारी को स्वीकार करने के बजाय इसे छिपाने में लगा है। कांग्रेस ने समय रहते स्वास्थ्य कैंप लगाने और प्रभावी इलाज सुनिश्चित करने की मांग की।

हाइलाइट्स
सीधी, स्टार समाचार वेब
जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष ज्ञान सिंह ने अपने प्रतिनिधि मंडल के साथ धौहनी विधानसभा के ब्लॉक मझौली के ग्राम अमहिया में फैले कालरा हैजा की स्थिति जांचने पहुंचे। कई दिनों से लगातार कांग्रेस कार्यकर्ता उक्त गंभीर स्थिति के बारे में अपनी चिंता व्यक्त कर रहे थे।
जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष ज्ञान सिंह ने जिला प्रशासन पर आरोप लगाते हुए कहा कि यहां पहुंचकर स्पष्ट हो रहा है कि हैजा और कालरा फैला हुआ है और प्रशासन इस बीमारी को स्वीकार करने के लिए तैयार नहीं है जबकि इसी के कारण अभी तक में तीन लोगो की मृत्यु हो चुकी है। मृतकों में जगजाहिर यादव एवं उनकी पत्नी सोनवती यादव तथा एक अन्य ग्राम कमचड़ निवासी फूलकली यादव हैं जो कि ग्राम अमहिया गई हुई थीं तो वहां लोगों के संपर्क में आने से उसकी मृत्यु हो गई।
जश्न मनाने वाले भाजपाइयों को होश में आना चाहिए
जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष ज्ञान सिंह चौहान ने स्टार समाचार से खास बातचीत में सत्ताधारी दल भाजपा के जनप्रतिनिधियों सांसद और विधायक पर तीखा आरोप लगाते हुए कहा है कि भाजपाई इन दिनों अपने नेता का जन्मदिन मनाने में मदमस्त है उन्हें कितना भी होश नहीं है कि जिले के गरीब तबके के लोग बीते कई दिनों से हैजा जैसी संक्रामक बीमारी से हैरान परेशान हैं और लगातार मौतें हो रही हैं। वहीं दूसरी ओर जिला प्रशासन फैली हैजा की बीमारी को स्वीकार करने को तैयार नहीं है।
ज्ञान सिंह ने कहा कि समय रहते यदि प्रशासनिक अमला नहीं चेतता एवं उन गांव में कैंप लगा करके उक्त बीमारी की समुचित इलाज की व्यवस्था नहीं की जाती है तो ये और भयावह रूप धारण कर सकती है। उन्होंने जिला प्रशासन को चेताते हुए कहा कि जल्द से जल्द स्वस्थ कैंप लगाकर ग्रामीणों की चिकित्सीय सहायता उपलब्ध कराई जाए एवं इस बीमारी को और अधिक फैलने से रोकने के कारगर प्रयास किए जाएं। जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष ज्ञान सिंह के साथ वरिष्ठ उपाध्यक्ष आनंद सिंह शेर, संजय सिंह, विनोद जायसवाल, संस्कृति विश्वकर्मा, रामकृपाल यादव , रामभुवन सहित कांग्रेस पदाधिकारी भी रहे।


जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह 2-3 अक्टूबर को भोपाल दौरे पर रहेंगे। वे भेल मैदान में गोपालक सम्मेलन, नए आपराधिक कानूनों की प्रदर्शनी और IISER परिसर का शिलान्यास करेंगे।
मध्य प्रदेश भाजपा के नए प्रभारी बिप्लब कुमार देब ने भोपाल में कोर कमेटी और पदाधिकारियों की बैठक ली। उन्होंने नेताओं के स्वागत में जेसीबी से फूल बरसाने पर रोक लगाने और 3 महीने के भीतर गुटबाजी खत्म करने के निर्देश दिए हैं।
मध्यप्रदेश में शिक्षकों का आंदोलन हुआ उग्र। टीईटी अनिवार्यता, ई-अटेंडेंस और वरिष्ठता जैसी 3 सूत्रीय मांगों को लेकर भोपाल के नीलम पार्क में प्रदर्शन। 2 अक्टूबर को प्रदेशभर में होगा उपवास और सत्याग्रह।
उज्जैन शाही मस्जिद विवाद पर जमीयत उलमा मप्र के अध्यक्ष हाजी मोहम्मद हारून ने कोर्ट में तथ्य छिपाने, सड़क चौड़ीकरण के लिए तीन फीट जमीन के वैकल्पिक उपायों और गिरफ्तारियों पर तीखे सवाल उठाए हैं।
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने राज्य के विकास कार्यों, ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट 2027 और 'सेवा संकल्प अभियान' की जानकारी दी।
इंदौर के भागीरथपुरा दूषित पेयजल मामले में आयोग की रिपोर्ट सामने आ गई है। लापरवाही और देरी के कारण 36 से अधिक लोगों की मौत के लिए 8 अधिकारियों को दोषी ठहराया गया है, जबकि जनप्रतिनिधियों को क्लीन चिट मिल गई है।
मध्य प्रदेश में नशे के अवैध कारोबार पर लगाम कसने के लिए मुख्यमंत्री मोहन यादव ने सख्त निर्देश दिए हैं। स्कूल-कॉलेजों के आसपास निगरानी, हॉट स्पॉट की पहचान और हेल्पलाइन नंबर जैसी अहम जानकारियों के साथ पूरी रिपोर्ट पढ़ें।
कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने गुरुवार को मध्य प्रदेश के बालाघाट जिले के जगला गांव का दौरा किया। उन्होंने कुपोषण और मलेरिया से जान गंवाने वाले आदिवासी बच्चों के परिवारों से मुलाकात कर उनका हाल जाना।
मध्य प्रदेश में विधानसभा चुनाव 2028 में होने हैं। चुनाव में अभी दो वर्ष से अधिक का समय बाकी है, लेकिन कांग्रेस अभी से तैयारी में जुट गई है। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी एक पखवाड़े के भीतर दूसरी बार मध्य प्रदेश आ रहे हैं। वह आज बालाघाट के बैहर विकासखंड के जागला गांव में कुपोषण, मलेरिया और खसरा से प्रभावित बैगा आदिवासी बच्चों के परिजनों से मुलाकात करेंगे।
विश्व प्रसिद्ध बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व में नए पर्यटन सत्र का गुरुवार को उत्साहपूर्ण आगाज हुआ। पर्यटन सत्र के पहले दिन ताला, मगधी और खितौली गेट को आकर्षक ढंग से सजाया गया। पार्क प्रबंधन और वन विभाग के अधिकारियों ने पर्यटकों का पारंपरिक अंदाज में स्वागत किया।