गौरिहार जनपद की करहरी, टिकरी, सिसोलर और रेवना ग्राम पंचायतों में सफाई, कार्यालय व्यय और प्रचार-प्रसार के नाम पर लाखों रुपये फर्जी और धुंधले बिल अपलोड कर खर्च दिखाए गए। सरपंच-सचिव द्वारा अपने रिश्तेदारों और लोकल वेंडरों के नाम पर भुगतान कर सरकारी राशि ठिकाने लगाने का आरोप लगा है। ग्रामीणों ने जांच और कार्रवाई की मांग की।

हाइलाइट्स
लवकुशनगर, स्टार समाचार वेब
गौरिहार जनपद क्षेत्र की 4 ग्राम पंचायतो ने अपने 3 साल के कार्यकाल मे साफ- सफाई ,कार्यालय व्यय, और योजनाओ के प्रचार- प्रसार के कार्यक्रम मे मनचाही राशि आहरण कर लाखो धुंधले बिल अपलोड कर दिए ग्रामीणों ने बताया कि ग्राम पंचायत करहरी ,टिकरी , सिसोलर और रेवना में जिम्मेदारों ने लोकल वेंडरो के नाम पर बिल भुगतान कर शासकिय राशि बंदरबाट किया है। 5वे वित्त व 15वे वित्त की राशि ग्राम पंचायतो के विकास कार्य के लिए सरकार द्वारा भेजी गई थी लेकिन इसी राशि को नियम विरूद्व तरीके से खर्च कर दी गई है।
केस क्रमांक- 1
गौरिहार जनपद की ग्राम पंचायत टिकरी में सरपंच ने अपने पति के भाई यानी देवर राजेन्द्र सिंह और भतीजे शैलेन्द्र सिंह के नाम लाखो रुपए के बिलो का भुगतान किया है जो जॉच का विषय है ,वही इन पंचायतो ने राज्य और केन्द्र सरकार के द्वारा चलाए जाने वाले जनजागरूकता कार्यक्रमो के आयोजन मे भी लाखो रुपए का खर्च कागजो मे दिखाकर राशि आहरण कि है ,वही ग्रामीणो को पंचायत के द्वारा खर्च कि जाने वाली राशि कि जानकारी न लगे इसके लिये पंचायत दर्पण पोर्टल मे धंधुले बिल अपलोड करके अपने कारनामे छिपाने के प्रयास किए गए है 15वे वित्त के पोर्टल मे भी बिल भुगतान करते समय सामग्री के कॉलम को खाली छोडकर भुगतान किये गए है।
केस क्रमांक -2
ग्राम पंचायत सिसोलर ने सफाई कार्य मे 2. 27 लाख रुपए कार्यालय व्यय मे 2.61लाख रुपए व योजनाओ के प्रचार- प्रसार मे 3.26 लाख रुपए खर्च कर दिए गए है पंचायत द्वारा 15 अगस्त मे मिष्ठान वितरण 45 हजार रुपए व 26 जनवरी मे 34 हजार रुपए आनंद उत्सव 11800 रुपए ,अमृत महोत्सव 6 हजार बैनर एक हजार, भूमिपूजन 10 हजार बयोमैटिक डिवाइस 2500 ,बिल धुधले बिल 23146 सीएम जनकल्याण 14500 डीएससी 9 हजार ग्राम सभा के प्रथम सम्मेलन मे चाय नाश्ता 16 हजार हैण्डपंप मरम्मत 10 हजार इंटरनेट रिचार्ज 31हजार लाड़ली बहना कार्यक्रम 38 हजार,फोटो कॉपी 22हजार पीएम गृह प्रवेश एक हजार प्रथम सम्मेलन 8 हजार ,रास्ता मरम्मत 30 हजार रविदास जयंती 4400 सौ रुपए साफ -सफाई 2.27 लाख टैंकर भाड़ा पर व्यय 3 हजार ,विकास पर्व 5 हजार विकसित भारत अभियान पर 24500 खर्च होना बताकर राशि को ठिकाने लगा दिया है।
केस क्रमांक- 3
ग्राम पंचायत रेवना ने साफ -सफाई मे 3.42 लाख कार्यालय व्यय पर 5.32 लाख व योजनाओ के प्रचार- प्रसार एव 3.69 लाख रुपए खर्च किए गए है। ग्राम पंचायत रेवना ने सबसे ज्यादा राशि कार्यालय व्यय के नाम पर उडाई है , वही साफ सफाई मे खर्च कि गई राशि का आहरण मजदूरो से सफाई करना बताया गया है इन कार्यो के धुंधले करके बिल अपलोड कर दिए गए है इनके आलावा ग्राम पंचायत ने इन कार्यो मे भी इतनी राशि खर्च करना दिखाया है , मतदान मे 1.53 लाख फोटो कॉपी 1. 44 लाख स्टेशनरी 9 हजार विकसित भारत संकल्प यात्रा मे 37740 रुपए विकास यात्रा 24500 खर्च होना बताकर राशि को ठिकाने लगाया गया है।
केस क्रमांक- 4
ग्राम पंचायत करहरी ने ग्राम मे साफ- सफाई के नाम पर 1.77 लाख मतदान मे 34680 रुपए 4.14 लाख रुपए के खाली धुंधले बिल ,विकास यात्रा के एक दिवसीय कार्यक्रम 68370 रुपए कि राशि , ग्राम पंचायत कार्यालय मे व्यय सामग्री मे 162797 रुपए कि राशि , और ग्राम पंचायत मे सीसीटीवी कैमरो पर 20401 रुपयों कि राशि खर्च करना दिखाया है , जब कि हकीकत ये है कि ग्राम पंचायत कार्यालय पूरी तरह से खाली पडा हुआ है न तो यहॉ कैमरे लगे है , और न ही यहॉ पंचायत कि एलईडी व प्रिंटर है , इतना ही सरपंच और सचिव ने जो मेट, कुर्सी पर्दे और फर्नीचर कार्यालय के लिए खरीदा है वो सरपंच कि घर कि शोभा बढा रहा है पंचायत भवन मे पूरानी दो कुर्सी और एक मेज रखी हुई है ग्राम पंचायत ने जो साफ -सफाई मे लाखों रुपए का व्यय करना दिखाया जब कि ग्राम मे जो नाडेप बने है , उनकी आज तक सफाई नही हुई है वे अभी भी गंदे पड़े है ग्रामीणों ने पंचायतो में हुए घोटालों की जांच की मांग की गई है। ग्राम पंचायत टिकरी, खाल बिल 150889 रुपए के,मतदान मे 41000 रुपए सीएम जनकल्याण शिविर मे 19000 रुपए, विकसित भारत अभियान मे 15000 रुपए अन्य मरम्मत कार्य मे 94600 रुपए कार्यालय सामग्री मे 67550 रुपए साफ सफाई मे 165000 रुपए ग्राम पंचायत टिकरी सरपंच ने अपने पति के भाई राजेन्द्र सिंह के नाम 266048 रुपए, और भतीजे शैलेन्द्र सिंह के नाम 288661 रुपए का भुगतान, साफ सफाई, मिष्ठान, स्टेशनरी, सीमेन्ट, कचरा परिवहन के नाम पर कर दिया है, ग्राम पंचायत कार्यालय के लिये सामग्री का भुगतान बिना खरीदे लोकल वेंडरो को कर दिया है, इतना ही नही साफ साफाई के नाम पर लाखो रुपए कि राशि खर्च कि गई है जब कि ग्राम पंचायत कि गलियॉ गंदगी से पटी पडी हुई है, ग्रामीणो के द्वारा कई बार सरपंच सचिव से अग्राह करने के बावजूद भी सफाई नही कराई जा रही है।


जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह 2-3 अक्टूबर को भोपाल दौरे पर रहेंगे। वे भेल मैदान में गोपालक सम्मेलन, नए आपराधिक कानूनों की प्रदर्शनी और IISER परिसर का शिलान्यास करेंगे।
मध्य प्रदेश भाजपा के नए प्रभारी बिप्लब कुमार देब ने भोपाल में कोर कमेटी और पदाधिकारियों की बैठक ली। उन्होंने नेताओं के स्वागत में जेसीबी से फूल बरसाने पर रोक लगाने और 3 महीने के भीतर गुटबाजी खत्म करने के निर्देश दिए हैं।
मध्यप्रदेश में शिक्षकों का आंदोलन हुआ उग्र। टीईटी अनिवार्यता, ई-अटेंडेंस और वरिष्ठता जैसी 3 सूत्रीय मांगों को लेकर भोपाल के नीलम पार्क में प्रदर्शन। 2 अक्टूबर को प्रदेशभर में होगा उपवास और सत्याग्रह।
उज्जैन शाही मस्जिद विवाद पर जमीयत उलमा मप्र के अध्यक्ष हाजी मोहम्मद हारून ने कोर्ट में तथ्य छिपाने, सड़क चौड़ीकरण के लिए तीन फीट जमीन के वैकल्पिक उपायों और गिरफ्तारियों पर तीखे सवाल उठाए हैं।
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने राज्य के विकास कार्यों, ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट 2027 और 'सेवा संकल्प अभियान' की जानकारी दी।
इंदौर के भागीरथपुरा दूषित पेयजल मामले में आयोग की रिपोर्ट सामने आ गई है। लापरवाही और देरी के कारण 36 से अधिक लोगों की मौत के लिए 8 अधिकारियों को दोषी ठहराया गया है, जबकि जनप्रतिनिधियों को क्लीन चिट मिल गई है।
मध्य प्रदेश में नशे के अवैध कारोबार पर लगाम कसने के लिए मुख्यमंत्री मोहन यादव ने सख्त निर्देश दिए हैं। स्कूल-कॉलेजों के आसपास निगरानी, हॉट स्पॉट की पहचान और हेल्पलाइन नंबर जैसी अहम जानकारियों के साथ पूरी रिपोर्ट पढ़ें।
कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने गुरुवार को मध्य प्रदेश के बालाघाट जिले के जगला गांव का दौरा किया। उन्होंने कुपोषण और मलेरिया से जान गंवाने वाले आदिवासी बच्चों के परिवारों से मुलाकात कर उनका हाल जाना।
मध्य प्रदेश में विधानसभा चुनाव 2028 में होने हैं। चुनाव में अभी दो वर्ष से अधिक का समय बाकी है, लेकिन कांग्रेस अभी से तैयारी में जुट गई है। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी एक पखवाड़े के भीतर दूसरी बार मध्य प्रदेश आ रहे हैं। वह आज बालाघाट के बैहर विकासखंड के जागला गांव में कुपोषण, मलेरिया और खसरा से प्रभावित बैगा आदिवासी बच्चों के परिजनों से मुलाकात करेंगे।
विश्व प्रसिद्ध बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व में नए पर्यटन सत्र का गुरुवार को उत्साहपूर्ण आगाज हुआ। पर्यटन सत्र के पहले दिन ताला, मगधी और खितौली गेट को आकर्षक ढंग से सजाया गया। पार्क प्रबंधन और वन विभाग के अधिकारियों ने पर्यटकों का पारंपरिक अंदाज में स्वागत किया।