सरकार की महत्वाकांक्षी जल जीवन मिशन योजना का हाल चित्रकूट विधानसभा क्षेत्र के मझगवां में बदहाल है। लाखों की लागत से बनी पाइपलाइन और नल कनेक्शन बेकार पड़े हैं। वार्डों में दो साल से पानी सप्लाई बंद है, मोटर पंप खराब पड़े हैं और शिकायतों के बावजूद जिम्मेदार ध्यान नहीं दे रहे। ग्रामीण आक्रोशित हैं और आंदोलन की चेतावनी दे रहे हैं।

हाइलाइट्स
सतना, स्टार समाचार वेब
सरकार की महत्वाकांक्षी जल जीवन मिशन योजना का हाल आदिवासी बाहुल्य चित्रकूट विधानसभा क्षेत्र बदहाल है। इसकी एक बानगी मझगवां कस्बे व क्षेत्र में देखजी जा सकती है जहां लाखों की लागत से बिछाई गई पाइपलाइन और बांटे गए नल कनेक्शन केवल दिखावे तक सीमित हैं। हकीकत यह है कि कस्बे के अधिकांश वार्डों में पिछले दो साल से पानी की सप्लाई पूरी तरह ठप है। ठेका कंपनी की मनमानी और जिम्मेदारों की उदासीनता के कारण लोग बूंद-बूंद पानी के लिए तरस रहे हैं। सवाल यह उठने लगा है कि आखिर यह योजना आम जनता के लिए बनी थी या ठेकेदारों की जेब भरने के लिए?
गोडान टोला वार्ड-10 का हाल बेहाल
नल-जल योजना में सबसे ज्यादा लापरवाही का नमूना मझगवां के गोडान टोला वार्ड क्रमांक-10 में देखने को मिल रहा है। यहां दो साल से मोटर पंप खराब पड़ा हुआ है। ग्रामीणों ने कई बार सरपंच और सचिव से गुहार लगाई, लेकिन अब तक न तो पंप सुधर सका और न ही जिम्मेदार हाल जानने पहुंचे। शिकायतें मुख्यमंत्री हेल्पलाइन में भी दर्ज कराई गईं। वहां तीन दिन में समाधान का आश्वासन देकर शिकायत बंद करवा दी गई, लेकिन छह महीने गुजरने के बाद भी समस्या जस की तस बनी हुई है।
पुरानी व्यवस्था भी चौपट
स्थानीय लोगों का आरोप है कि नई नल-जल योजना के चलते पुरानी पेयजल व्यवस्था को किनारे लगा दिया गया, लेकिन नई व्यवस्था भी सफल नहीं हो सकी। ब्लॉक मुख्यालय मझगवां में ही हालत यह है तो ग्रामीण इलाकों की स्थिति आसानी से समझी जा सकती है। पूर्व में कई बार मामले सामने आने और शिकायतें दर्ज होने के बावजूद प्रशासन व राजनीतिक नेतृत्व ने अब तक गंभीरता नहीं दिखाई।
ग्रामीणों में आक्रोश, जिम्मेदार बेपरवाह
गर्मी हो या बरसात, ग्रामीण हर रोज पानी की समस्या से जूझ रहे हैं। महिलाएं और बच्चे दूर-दूर से पानी लाने को मजबूर हैं। वार्डवासियों का कहना है कि सीएम हेल्पलाइन में शिकायत के बाद सरपंच-सचिव ने तीन दिन में पंप दुरुस्त करने का आश्वासन दिया था, लेकिन आज तक कोई कार्रवाई नहीं हुई। ग्रामीणों का कहना है कि यदि स्थिति यही रही तो वे सामूहिक आंदोलन को मजबूर होंगे। कुल मिलाकर मझगवां की पेयजल व्यवस्था बदहाल है और जिम्मेदार आंख बंद कर गहरी नींद में सोए हुए हैं।
तीन दिन में एक बार पानी रसूखदारों का दबदबा
मझगवां कस्बे में पेयजल की स्थिति इतनी गंभीर है कि कुछ वार्डों में तीन दिन में एक बार ही पानी सप्लाई की जाती है। वहीं वार्ड क्रमांक-9 समेत कई जगहों पर रसूखदार लोगों ने भारी मोटर पंप लगाकर पानी अपनी बड़ी-बड़ी टंकियों में भर लिया है। नतीजतन आम परिवारों तक पानी पहुंच ही नहीं पाता। शिकायत करने पर भी सरपंच व स्थानीय अधिकारी व अन्य जिम्मेदार सुनने को तैयार नहीं होते।
पानी कि सप्लाई 2 साल से बंद पड़ी है । सरपंच सचिव को अवगत कराया गया फिर भी इस ओर कोई ध्यान नहीं दिया जाना निराशाजनक है, जबकि घर घर पानी पहुंचाने की बड़ी बातें की जाती हैं।
पप्पू सिंह, रहवासी
सीएम हेल्पलाइन मे भी स्थानीय अधिकारी व सरपंच गुमराह कर देते हैं। कहा था कि 3 दिन मे निराकरण हो जाएगा लेकिन 6 माह बीत गए , समस्या नहीं सुलझी। 2 साल से यह परेशानी है।
अभिषेक सिंह, वार्ड सदस्य, क्रमांक 10
योजना हवा-हवाई है। हम दो सालों से पानी के लिए तरस रहे हैं। शिकायत करते हैं सुनवाई नहीं होती। जिम्मेदारों को चाहिये कि वे जल्दी पेयजल की व्यवस्था सुनिश्चित करायें।
दीपक, रहवासी


जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
इंदौर के भागीरथपुरा दूषित पेयजल मामले में आयोग की रिपोर्ट सामने आ गई है। लापरवाही और देरी के कारण 36 से अधिक लोगों की मौत के लिए 8 अधिकारियों को दोषी ठहराया गया है, जबकि जनप्रतिनिधियों को क्लीन चिट मिल गई है।
मध्य प्रदेश में नशे के अवैध कारोबार पर लगाम कसने के लिए मुख्यमंत्री मोहन यादव ने सख्त निर्देश दिए हैं। स्कूल-कॉलेजों के आसपास निगरानी, हॉट स्पॉट की पहचान और हेल्पलाइन नंबर जैसी अहम जानकारियों के साथ पूरी रिपोर्ट पढ़ें।
कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने गुरुवार को मध्य प्रदेश के बालाघाट जिले के जगला गांव का दौरा किया। उन्होंने कुपोषण और मलेरिया से जान गंवाने वाले आदिवासी बच्चों के परिवारों से मुलाकात कर उनका हाल जाना।
मध्य प्रदेश में विधानसभा चुनाव 2028 में होने हैं। चुनाव में अभी दो वर्ष से अधिक का समय बाकी है, लेकिन कांग्रेस अभी से तैयारी में जुट गई है। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी एक पखवाड़े के भीतर दूसरी बार मध्य प्रदेश आ रहे हैं। वह आज बालाघाट के बैहर विकासखंड के जागला गांव में कुपोषण, मलेरिया और खसरा से प्रभावित बैगा आदिवासी बच्चों के परिजनों से मुलाकात करेंगे।
विश्व प्रसिद्ध बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व में नए पर्यटन सत्र का गुरुवार को उत्साहपूर्ण आगाज हुआ। पर्यटन सत्र के पहले दिन ताला, मगधी और खितौली गेट को आकर्षक ढंग से सजाया गया। पार्क प्रबंधन और वन विभाग के अधिकारियों ने पर्यटकों का पारंपरिक अंदाज में स्वागत किया।
मध्य प्रदेश बीजेपी के नए प्रदेश प्रभारी बिप्लब कुमार देव और सह प्रभारी रेखा वर्मा भोपाल पहुंच गए हैं। पदभार संभालने के बाद दोनों नेताओं ने गुफा मंदिर में दर्शन किए और बीजेपी कार्यालय में सीएम मोहन यादव के साथ महत्वपूर्ण बैठक शुरू की।
सहारा सोसायटी के 45,719 करोड़ रुपए के घोटाले में 4 साल से फरार चेयरमैन खालिद चौधरी को ग्वालियर पुलिस ने लखनऊ से गिरफ्तार किया। उपभोक्ता आयोग में पेशी के बाद मिली जमानत।
मध्य प्रदेश में मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर कांग्रेस का उग्र प्रदर्शन। भोपाल, बैतूल, खरगोन और इंदौर सहित कई जिलों में पुतला दहन, वाटर कैनन का उपयोग और कलेक्ट्रेट घेराव की पूरी खबर।
मध्यप्रदेश डिंडोरी जिले के जनपद पंचायत मेंहदवानी अंतर्गत ग्राम पंचायत सारंगपुर के पोषक गांव कनेरी में बुधवार की सुबह ग्रामीणों और स्कूली छात्र-छात्राओं के सब्र का बांध टूट गया। पक्की सड़क की मांग को लेकर आक्रोशित ग्रामीणों और विद्यार्थियों ने मेंहदवानी-शहपुरा स्टेट हाईवे पर चक्का जाम कर दिया।