सतना में मेयर योगेश ताम्रकार ने वार्ड 14 में 49 लाख से बन रही नाली की गुणवत्ता जांचते समय पैर से ठोकर मारी तो पूरी नाली टूटकर गिर गई। डस्ट और कम सीमेंट से बने इस घटिया निर्माण कार्य को देख मेयर ने संविदाकार व इंजीनियर को फटकार लगाते हुए काम दोबारा करने के आदेश दिए।

हाइलाइट्स
सतना, स्टार समाचार वेब
शहर में चल रहे निर्माण कार्यों की गुणवत्ता परखने निकले महापौर योगेश ताम्रकार ने रविवार को नगरीय क्षेत्र के वार्ड क्रं. 14 के गणेश नगर में डा. भीमराव अम्बेडकर पार्क के समीप चल रहे नाली निर्माण के कार्य का निरीक्षण किया। इस दौरान महापौर ने पाया कि मौके पर बन रही नाली के निर्माण कार्य में संविदाकार द्वारा न तो बेस डाला गया है और न ही निर्धारित मात्रा में सीमेंट का उपयोग किया जा रहा है। उन्होंने निर्माणाधीन नाली को अपने पैर से एक ठोकर मारी, ठोकर लगते ही नाली भरभरा कर धराशाई हो गई। यहां उल्लेखनीय है कि 49 लाख 29 हजार 342 रुपए की लागत से नाली का निर्माण कराया जा रहा है।
डस्ट का हो रहा था उपयोग
महापौर की एक ठोकर से नाली के गिरने से जहां उसकी गुणवत्ता अपने आप सामने आ गई वहीं मौके पर ही नाली निर्माण में डस्ट का उपयोग पाया गया है। डस्ट मिलाकर बनाई जा रही घटिया स्तर की नाली को देखकर महापौर ने संविदाकार प्रशांत शुक्ला एवं उपयंत्री हेम सिंह अजनार को फोन पर जमकर फटकार लगाई और निर्माण कार्य नए सिरे से दोबारा करने के निर्देश दिए। इस दौरान वार्ड के पार्षद तिलकराज सोनी भी मौजूद रहे। यहां उल्लेखनीय है कि नाली निर्माण गुणवत्ता विहीन किए जाने की शिकायत स्थानीय लोगों द्वारा लगातार की जा रही थी। जिसे गंभीरता से लेते हुए महापौर योगेश ताम्रकार रविवार को निर्माण कार्य की गुणवत्ता परखने मौके पर पहुंच गए।
32 फीसदी कम एसओआर पर है काम
निर्माण कार्य गुणवत्तापूर्ण कैसे होगा जबकि नाली निर्माण के कार्य का ठेका 31.99 फीसदी कम एसओआर रेट पर संविदाकार प्रशांत शुक्ला ने ले रखा है। मेसर्स शुक्ला कांस्टेÑक्शन इकलौती ऐसी संविदा एजेंसी नहीं है जिसने इतने कम एसओआर पर नगर निगम में चल रहे निर्माण कार्यों का टेंडर ले रखा है। ऐसी कई संविदा एजेंसियां हैं जिन्होंने शहर में चल रहे निर्माण कार्य 25 से 30 फीसदी कम एसओआर पर ले रखा है। ऐसे में किसी भी संविदा एजेंसी से गुणवत्तापूर्ण निर्माण कार्य की उम्मीद बेमानी है। लोगों की मांग है कि 15 से 20 फीसदी कम एसओआर पर चल रहे सभी निर्माण कार्यों की गुणवत्ता की व्यापक स्तर पर जांच कराई जानी चाहिए। यदि इन सभी कार्यों की ईमानदारी के साथ जांच हो गई तो सभी कार्यों में गड़बड़ी अपने आप सामने आ जाएगी।


जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
मध्य प्रदेश में संभावित अल्प वर्षा की स्थिति को देखते हुए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने जारी की विस्तृत कार्ययोजना। जानें फसल चयन, जल संरक्षण और किसानों के लिए सरकार की नई तैयारियों के बारे में।
मध्य प्रदेश में मानसून ने दी दस्तक, पूरे राज्य में तेज बारिश का दौर जारी। मौसम विभाग ने कई जिलों में ऑरेंज और रेड अलर्ट जारी किया। जानें बारिश से जुड़ी ताजा अपडेट और सुरक्षा निर्देश।
दतिया विधानसभा उपचुनाव 2026 का कार्यक्रम घोषित! जानें कब होगा मतदान, क्या है राजेंद्र भारती की सदस्यता रद्द होने का कारण और कैसे लागू हुई आचार संहिता।
मध्य प्रदेश सरकार ने BLO और बीएलओ सुपरवाइजरों का मानदेय दोगुना किया। जानें नई मानदेय राशि, प्रभावी तिथि और त्रैमासिक भुगतान की पूरी जानकारी।
राजा रघुवंशी मर्डर केस में नया मोड़। मेघालय सरकार ने सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर कर आरोपी पत्नी सोनम रघुवंशी की जमानत रद्द करने की मांग की। जानिए क्या है पूरा मामला।
केंद्रीय मंत्रिमंडल विस्तार की अटकलों के बीच विंध्य क्षेत्र को प्रतिनिधित्व मिलने की चर्चाएं तेज हैं। सतना सांसद गणेश सिंह और शहडोल सांसद हिमांद्री सिंह के नाम संभावित दावेदारों में प्रमुख बताए जा रहे हैं।
सतना जिले में हल्की बारिश के बाद भी घंटों बिजली गुल रहने से उपभोक्ताओं की परेशानी बढ़ गई है। ग्रामीण क्षेत्रों में पेयजल, पढ़ाई और कारोबार प्रभावित हैं, जबकि लोगों ने स्थायी समाधान की मांग उठाई है।
सतना में मानसून की पहली तेज बारिश ने स्मार्ट सिटी की तैयारियों की पोल खोल दी। कई कॉलोनियों, सड़कों और अंडरब्रिज में जलभराव हुआ, जबकि जिला अस्पताल और बस स्टैंड भी पानी से प्रभावित रहे।
सतना जिला अस्पताल में विशेषज्ञ डॉक्टरों के कई पद रिक्त हैं, जिससे 1500 दैनिक मरीजों की चिकित्सा सेवाएं प्रभावित हो रही हैं। दूसरी ओर संत मोतीराम स्वास्थ्य केंद्र नि:शुल्क उपचार देकर राहत पहुंचा रहा है।
मध्य प्रदेश में कैलाश विजयवर्गीय की कथित चिट्ठी ने राजनीतिक गलियारों में हलचल मचा दी है। जानिए क्या है मामला, मुख्यमंत्री के खिलाफ नाराजगी की सच्चाई और इसके पीछे के राजनीतिक मायने।