पश्चिम बंगाल के नादिया में घने कोहरे के कारण पीएम मोदी की रैली स्थल पर लैंडिंग नहीं हो सकी। कोलकाता एयरपोर्ट से वर्चुअल संबोधन में पीएम ने ममता सरकार पर जमकर निशाना साधा।

नरेन्द्र मोदी, प्रधानमंत्री(फाइल)
कोलकाता। स्टार समाचार वेब
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शनिवार को पश्चिम बंगाल के नादिया जिले में प्रस्तावित रैली को संबोधित करने वाले थे, लेकिन घने कोहरे के चलते उनका हेलीकॉप्टर तहेरपुर हेलीपैड पर लैंड नहीं कर सका। काफी देर तक हवा में मंडराने के बाद हेलीकॉप्टर को कोलकाता एयरपोर्ट लौटना पड़ा। इसके बाद प्रधानमंत्री ने कोलकाता एयरपोर्ट से ही वर्चुअल माध्यम से जनसभा को संबोधित किया।
अपने संबोधन के दौरान प्रधानमंत्री मोदी ने पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी और तृणमूल कांग्रेस पर तीखा हमला बोला। उन्होंने आरोप लगाया कि राज्य में घुसपैठियों को टीएमसी का संरक्षण प्राप्त है। प्रधानमंत्री ने कहा कि गंगा बिहार से होकर बंगाल तक जाती है और बिहार ने बंगाल को विकास का रास्ता दिखाया है। उन्होंने जोर देते हुए कहा कि बंगाल को अब ‘जंगलराज’ से मुक्त कराना जरूरी है।
प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि पश्चिम बंगाल में कई अहम विकास परियोजनाएं राज्य सरकार की वजह से लंबित पड़ी हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा का विरोध करना राजनीतिक दलों का अधिकार है, लेकिन राजनीतिक लाभ के लिए विकास को रोकना जनता के हितों के खिलाफ है। पीएम मोदी ने लोगों से भाजपा को एक मौका देने और राज्य में ‘डबल इंजन सरकार’ बनाने की अपील की। उन्होंने भरोसा दिलाया कि केंद्र सरकार बंगाल के विकास के लिए किसी भी स्तर पर कमी नहीं छोड़ेगी।
प्रधानमंत्री मोदी ने अपने संबोधन से पहले 3,200 करोड़ रुपये की लागत वाले राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजनाओं का उद्घाटन किया। पीएम मोदी शनिवार सुबह करीब 10:40 बजे दिल्ली से कोलकाता पहुंचे थे और वहां से हेलीकॉप्टर द्वारा ताहिरपुर के लिए रवाना हुए थे, लेकिन मौसम खराब होने के कारण उन्हें एयरपोर्ट लौटना पड़ा।

जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
सुप्रीम कोर्ट ने आसाराम की अंतरिम जमानत याचिका पर राजस्थान सरकार से स्वास्थ्य रिपोर्ट मांगी है। कोर्ट ने कहा कि वह कोई अनहोनी नहीं चाहता। अगली सुनवाई 21 जुलाई को होगी।
सुप्रीम कोर्ट ने पश्चिम बंगाल की SIR प्रक्रिया के दौरान हटाए गए 58 लाख वोटरों के मामले में चुनाव आयोग से जवाब मांगा है। जानें क्या है पूरा विवाद और कोर्ट की अहम टिप्पणी।
आंध्र प्रदेश में कोरोना संक्रमण के 13 नए मामले सामने आए हैं और अब तक 3 लोगों की मौत की पुष्टि हुई है। राज्य में बढ़ते मामलों और स्वास्थ्य विभाग की तैयारियों के बारे में विस्तार से जानें।
बद्रीनाथ धाम में चढ़ावे की हेराफेरी के मामले में पूर्व टेंपल ऑफिसर राजेंद्र चौहान को पुलिस ने गिरफ्तार किया। जानें पूरी घटना और जांच से जुड़े अपडेट।
अयोध्या राम मंदिर में हुए चढ़ावा चोरी मामले पर श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट द्वारा प्रायश्चित अनुष्ठान की शुरुआत। पुलिस रिमांड और राजनीतिक बयानों के बीच पूरी अपडेट।
नीट पेपर लीक और शिक्षा प्रणाली में सुधार की मांग को लेकर सोनम वांगचुक का भूख हड़ताल 20वें दिन में प्रवेश कर चुका है। जानें स्वास्थ्य की स्थिति, विपक्षी नेताओं का समर्थन और 20 जुलाई के प्रस्तावित संसद मार्च की पूरी जानकारी।
बेंगलुरु के केम्पेगौड़ा अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर बीती देर रात उस समय हड़कंप मच गया, जब अहमदाबाद जाने वाली इंडिगो की एक फ्लाइट में बम होने की धमकी भरी एक पर्ची मिली। हालांकि, जांच के बाद यह धमकी पूरी तरह अफवाह साबित हुई।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जींद से देश की पहली स्वदेशी हाइड्रोजन ट्रेन को हरी झंडी दिखाई। भारत बना दुनिया का 5वां देश। जानें ट्रेन की खासियत और पीएम मोदी के संबोधन की मुख्य बातें।
आतंकवाद रोधी दस्ता ने गुजरात के विभिन्न जिलों में एक बड़ी कार्रवाई करते हुए प्रतिबंधित आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद से जुड़े पांच और संदिग्ध आतंकियों को गिरफ्तार किया है। गुजरात एटीएस ने जिन पाकिस्तान आतंकी संगठन जैश ए मोहम्मद से जुड़े पांच आतंकियों को गिरफ्तार किया है। इनका संबंध पिछले माह पकड़े गए देश के आठ आतंकियों के साथ बताऐ जा रहे हैं।
पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद जिले में आज सुबह-सुबह एक भीषण रेल हादसा हो गया। यहां स्कूल वाहन को यात्री ट्रेन ने टक्कर मार दी। हादसे में तीन छात्रों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि पांच अन्य छात्र गंभीर रूप से घायल हो गए।