बिहार के पूर्णिया में दिल दहला देने वाला मामला। 'डायन' होने के आरोप में एक ही परिवार के 5 सदस्यों को पीटकर जिंदा जलाया गया। जानें क्या है पूरा मामला और पुलिस कार्रवाई। अंधविश्वास की भयावह सच्चाई।

पूर्णिया, बिहार.स्टार समाचार वेब
पूर्णिया जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र अंतर्गत राजीगंज पंचायत के टेटगामा वार्ड-10 से एक बेहद दिल दहला देने वाली और अमानवीय घटना सामने आई है। यहां 'डायन' होने का आरोप लगाकर गांव के ही एक परिवार के पांच सदस्यों को पीट-पीटकर और पेट्रोल छिड़ककर जिंदा जला दिया गया। इस वीभत्स वारदात में तीन महिलाएं और दो पुरुष शामिल हैं। घटना के बाद पूरे गांव में गहरा मातम पसर गया है और पुलिस-प्रशासनिक महकमा हाई अलर्ट पर है।
जानकारी के अनुसार, गांव के कुछ लोगों को सीता देवी (48 वर्ष) पर 'डायन' होने का संदेह था। रविवार रात को गांव के मुखिया (जिसे स्थानीय भाषा में 'मर्रर' कहा जाता है) नकुल उरांव की अगुवाई में लगभग 200 ग्रामीणों की एक 'पंचायत' बुलाई गई। इस तथाकथित पंचायत में सीता देवी, उनके पति बाबूलाल उरांव (50 वर्ष), सास कातो देवी (65 वर्ष), बेटे मंजीत उरांव (25 वर्ष) और बहू रानी देवी (23 वर्ष) को बुलाया गया।
पंचायत में इन सभी को 'डायन' बताते हुए एक तालिबानी फरमान सुनाया गया। इसके बाद, भीड़ ने सभी पांचों को लाठी-डंडों से बेरहमी से पीटना शुरू कर दिया। जब वे अधमरी हालत में हो गए, तो उन पर पेट्रोल छिड़ककर जिंदा आग लगा दी गई। यह अमानवीय घटना मृतकों के पुत्र सोनू कुमार की आँखों के सामने घटित हुई। किसी तरह सोनू अपनी जान बचाकर वहां से भागने में सफल रहा और उसने तत्काल पुलिस को सूचना दी।
घटना की जानकारी मिलते ही मुफस्सिल थाना पुलिस के साथ-साथ आसपास के तीन अन्य थानों की पुलिस टीमें तुरंत मौके पर पहुंच गईं। पूर्णिया की एसपी स्वीटी सहरावत, एएसपी आलोक रंजन और अन्य वरिष्ठ पुलिस अधिकारी घटनास्थल पर पहुंचे और मामले की गंभीरता को देखते हुए तत्काल जांच शुरू कर दी।
अब तक दो शव बरामद कर लिए गए हैं, जबकि शेष तीन शवों की तलाश लगातार जारी है। पुलिस ने इस जघन्य अपराध में शामिल मुख्य आरोपी गांव के मुखिया नकुल उरांव और एक ट्रैक्टर चालक को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस प्रशासन लगातार तलाशी अभियान चला रहा है ताकि शेष शवों को भी बरामद किया जा सके और घटना में शामिल अन्य आरोपियों को भी जल्द से जल्द पकड़कर उन्हें कड़ी से कड़ी सजा दिलाई जा सके।
उत्तम कुमार, थानाध्यक्ष मुफस्सिल

जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
अहमदाबाद 2008 सीरियल ब्लास्ट मामले में सुप्रीम कोर्ट ने बड़ा फैसला लेते हुए मौत की सजा पाए दोषी अहमद बाव उर्फ अब्बू अबूबकर बरेलवी की फांसी पर रोक लगा दी है। गुजरात हाईकोर्ट ने इसके पहले इसकी सजा को बरकरार रखा था।
दिल्ली हाई कोर्ट ने माता-पिता और वरिष्ठ नागरिकों के पक्ष में अहम फैसला सुनाते हुए बच्चों को संपत्ति से बेदखल करने के नियम को वैध ठहराया है।
मेरठ के चर्चित सौरभ राजपूत हत्याकांड में कोर्ट ने मुस्कान रस्तोगी और साहिल शुक्ला को दोषी ठहराया है। नीले ड्रम में शव छिपाने के मामले में 14 अक्टूबर को सजा सुनाई जाएगी।
सुप्रीम कोर्ट ने स्पष्ट किया है कि पटाखों पर पूरा बैन नहीं लगेगा और न ही 24 घंटे आतिशबाजी की इजाजत होगी। कोर्ट ने ग्रीन क्रैकर्स के लिए समय तय करने और शर्तों के साथ छूट देने के संकेत दिए हैं।
मोदी कैबिनेट ने रबी फसलों के लिए MSP में बढ़ोतरी, PM DHARA योजना और दिल्ली ट्रैफिक सिस्टम समेत 2.79 लाख करोड़ रुपये के कुल तीन बड़े प्रस्तावों को मंजूरी दी है।
मथुरा कृष्ण जन्मभूमि-शाही ईदगाह मस्जिद विवाद पर सुप्रीम कोर्ट ने बार-बार सुनवाई टलने पर नाराजगी जताई। कोर्ट ने मामले को जिंक्स्ड बताते हुए 6 नवंबर को अगली सुनवाई तय की है।
खड़गे ने कहा कि मोदी- शाह और मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार ने आयोग को कठपुतली बना दिया है। भाजपा चुनाव आयोग के साथ वोट चोरी कर रही है।
गुजरात के आनंद जिले में अहमदाबाद-वडोदरा एक्सप्रेसवे पर बुधवार तड़के एक भीषण सड़क हादसा हो गया। सूरत से राजस्थान जा रही एक लग्जरी बस और ट्रक के बीच जोरदार टक्कर हो गई। इस हादसे में 5 यात्रियों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 5 अन्य यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए।
भारत चुनाव आयोग ने देशभर के मतदाताओं और नए आवेदकों को बड़ी राहत दी है। जिन राज्यों में एसआईआर का काम पूरा हो चुका है, वहां आनलाइन फॉर्म-6 से अतिरिक्त घोषणा-पत्र को हटा दिया गया है। देर रात आयोग के ईसीआईएनईटी पोर्टल पर यह बदलाव लागू कर दिया गया।
जम्मू-कश्मीर के बडगाम जिले में सुरक्षाबलों को बड़ी सफलता हाथ लगी है। यूसमर्ग के कोराग इलाके में मंगलवार देर रात हुई मुठभेड़ में लश्कर-ए-तैयबा के शीर्ष कमांडर हाशिम मूसा को मार गिराया गया। सुरक्षाबलों ने इस मुठभेड़ को ऑपरेशन कोराग नाम दिया है।