रीवा ने स्वच्छता सर्वेक्षण 2024 में 5वां स्थान और गार्बेज फ्री सिटी में 5-स्टार रेटिंग हासिल की। नगर निगम ने नागरिक आभार रैली निकाली।

हाइलाइट्स
रीवा, स्टार समाचार वेब
स्वच्छता सर्वेक्षण 2024 में देश में पांचवां स्थान और गार्बेज फ्री सिटी में 5स्टार रेटिंग हासिल करने के उपलक्ष्य में नगर निगम द्वारा शुक्रवार को धन्यवाद रीवा आभार यात्रा निकाली गई। इसके साथ ही सफाई मित्रों का सम्मान समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में आयुक्त ने कहा कि शहर वासियों के सहयोग और सफाई मित्रों की अथक मेहनत से यह उपलब्धि हासिल हुई है।
रैली को नगर निगम अध्यक्ष व्यंकटेश पांडे, कलेक्टर प्रतिभा पाल, पुलिस अधीक्षक विवेक सिंह एवं नगर निगम आयुक्त डॉ. सौरभ सोनवणे समें पार्षदों ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस दौरान सफाई मित्रों को पुष्पगुच्छ एवं माला भेंट कर सम्मानित किया गया। यह रैली कॉलेज चौराहा से प्रारंभ होकर शिल्पी प्लाजा होते हुए नगर निगम कार्यालय पहुंची। ननि अध्यक्ष ने कहा कि रीवा को मिला यह सम्मान नागरिकों के सहयोग और सफाई मित्रों की अथक मेहनत का परिणाम है। उन्होंने सफाई मित्रों एवं शहरवासियों के सहयोग को इस उपलब्धि का असली हकदार बताया। उन्होंने कहा कि हमे अब रीवा शहर को नंबर 1 का तमगा दिलाना है। कलेक्टर ने सफाई मित्रों को बधाई देते हुए कहा कि इसी समर्पण और उत्साह के साथ रीवा को देश में प्रथम स्थान दिलाना है। निगम आयुक्त ने बताया कि रैली का उद्देश्य शहरवासियों को धन्यवाद ज्ञापित करना है जिनके सहयोग से यह उपलब्धि मिली है। साथ ही यह सहयोग निरंतर बनाए रखे। जिनसे हमारा शहर स्वच्छता में नए कीर्तिमान के साथ नंबर 1 शहर बने। रैली में उपायुक्त प्रकाश द्विवेदी, पार्षद संजय खान, राजीव शर्मा, ज्योति प्रदीप सिंह, अम्बुज रजक, साालिकराम नापित, शिवदत्त पाण्डेय, सतीश सिंह, प्रकाश द्विवेदी, एचके त्रिपाठी, एसके गर्ग, अम्बरीश सिंह एवं अन्य अधिकारी कर्मचारी तथा जनप्रतिनिधि, स्कूली छात्र, शिक्षक, गणमान्य नागरिक एवं सफाई मित्र बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।
वितरित किये गये कपड़े के थैले
आभार स्वरूप शहरवासियों को गीले कचरे से निर्मित जैविक खाद एवं कपड़े के थैले वितरित किए गए। साथ ही कचरा पृथक्करण, सिंगल यूज प्लास्टिक के उपयोग पर रोक एवं स्वच्छता अपनाने का संदेश दिया गया। इस स्वच्छता उपलब्धि पर इस आभार रैली में बड़ी संख्या में स्कूल विद्यार्थी, सफाई मित्र, स्वच्छता ब्रांड एंबेसडर, स्वच्छता चैंपियन दूत, नगर निगम अधिकारी-कर्मचारी, सामाजिक संगठनों एवं नागरिकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
इस वर्ष किये गये नए प्रयास
ननि आयुक्त ने बताया कि इस वर्ष नगर निगम ने कई नए प्रयास किए, जिनमें वर्षों से गंदगी से भरे तालाबों जैसे चिरहुला तालाब एवं बाणसागर की सफाई और बावड़ियों और नदी के घाटों की सफाई, अतिक्रमण हटाकर स्थानों का सौंदर्यीकरण कर ग्रीन स्पेस, गीले कचरे से खाद निर्माण में प्रोत्साहन, वेस्ट टू आर्ट की थीम आधारित स्वच्छ सर्वेक्षण 2024 नगर निगम रीवा द्वारा विभिन्न प्रकार के खराब वेस्ट से कलाकृतिया बनाई। जिनमें मुख्यत: बाटल प्लांट, स्क्रेप द्वारा बनाई गई कलाकृतिया रैकिंग सुधार में भूमिका निभाई। साथ ही प्लास्टिक वेस्ट से ऊर्जा उत्पादन भी इनमें शामिल है।


जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
मध्य प्रदेश में विधानसभा चुनाव 2028 में होने हैं। चुनाव में अभी दो वर्ष से अधिक का समय बाकी है, लेकिन कांग्रेस अभी से तैयारी में जुट गई है। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी एक पखवाड़े के भीतर दूसरी बार मध्य प्रदेश आ रहे हैं। वह आज बालाघाट के बैहर विकासखंड के जागला गांव में कुपोषण, मलेरिया और खसरा से प्रभावित बैगा आदिवासी बच्चों के परिजनों से मुलाकात करेंगे।
विश्व प्रसिद्ध बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व में नए पर्यटन सत्र का गुरुवार को उत्साहपूर्ण आगाज हुआ। पर्यटन सत्र के पहले दिन ताला, मगधी और खितौली गेट को आकर्षक ढंग से सजाया गया। पार्क प्रबंधन और वन विभाग के अधिकारियों ने पर्यटकों का पारंपरिक अंदाज में स्वागत किया।
मध्य प्रदेश बीजेपी के नए प्रदेश प्रभारी बिप्लब कुमार देव और सह प्रभारी रेखा वर्मा भोपाल पहुंच गए हैं। पदभार संभालने के बाद दोनों नेताओं ने गुफा मंदिर में दर्शन किए और बीजेपी कार्यालय में सीएम मोहन यादव के साथ महत्वपूर्ण बैठक शुरू की।
सहारा सोसायटी के 45,719 करोड़ रुपए के घोटाले में 4 साल से फरार चेयरमैन खालिद चौधरी को ग्वालियर पुलिस ने लखनऊ से गिरफ्तार किया। उपभोक्ता आयोग में पेशी के बाद मिली जमानत।
मध्य प्रदेश में मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर कांग्रेस का उग्र प्रदर्शन। भोपाल, बैतूल, खरगोन और इंदौर सहित कई जिलों में पुतला दहन, वाटर कैनन का उपयोग और कलेक्ट्रेट घेराव की पूरी खबर।
मध्यप्रदेश डिंडोरी जिले के जनपद पंचायत मेंहदवानी अंतर्गत ग्राम पंचायत सारंगपुर के पोषक गांव कनेरी में बुधवार की सुबह ग्रामीणों और स्कूली छात्र-छात्राओं के सब्र का बांध टूट गया। पक्की सड़क की मांग को लेकर आक्रोशित ग्रामीणों और विद्यार्थियों ने मेंहदवानी-शहपुरा स्टेट हाईवे पर चक्का जाम कर दिया।
मध्यप्रदेश भाजपा के नए प्रदेश प्रभारी बिप्लब कुमार देव और सह-प्रभारी रेखा वर्मा अपने पहले आधिकारिक दौरे पर भोपाल पहुंचे। राजा भोज एयरपोर्ट पर पार्टी के पूर्व प्रदेशाध्यक्ष व खजुराहो सांसद वीडी शर्मा ने दोनों वरिष्ठ नेताओं का आत्मीय स्वागत किया।
सतना जिला अस्पताल की छत पर नई कैंटीन शुरू, स्टाफ और मरीजों के परिजनों को दिन-रात खाद्य सामग्री मिलेगी। एनक्वास मानकों के तहत सुविधा शुरू हुई, सुरक्षा और अग्निशमन व्यवस्था पर भी रहेगा विशेष ध्यान।
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में मंगलवार को मंत्रालय में आयोजित मंत्रि-परिषद की बैठक में मध्यप्रदेश के सर्वांगीण विकास को गति देने वाले कई महत्वपूर्ण फैसलों पर मुहर लगी। कैबिनेट फैसलों की जानकारी देते हुए मंत्री चैतन्य कश्यप ने बताया कि इस बैठक में स्कूली बच्चों, अग्निवीरों, किसानों और आम नागरिकों के हित में ऐतिहासिक निर्णय लिए गए हैं।