रीवा एयरपोर्ट से भोपाल के बीच मार्च से फिर शुरू होगी 19 सीटर विमान सेवा, फ्लाई बिग का नाम बदलकर स्काई होप।

हाइलाइट्स:
रीवा, स्टार समाचार वेब
1 साल बाद रीवा एयरपोर्ट से भोपाल के बीच फिर से 19 सीटर विमान उड़ान भरने वाला है। पहले फ्लाई बिग चल रही थी। अब नए नाम के साथ फ्लाई होप चलेगी। डीजीसीए से लाइसेंस मिल चुका है। सिर्फ विमानों के तैयार होने का इंतजार है। वैसे तो रीवा भोपाल के बीच हवाई सेवा फरवरी से ही शुरू हो जानी थी लेकिन इसमें देरी हो गई। अब मार्च से एक और विमान सेवा एयरपोर्ट से शुरू हो जाएगी।
आपको बता दें कि रीवा में प्रदेश का 6 वां एयरपोर्ट खुला। लोगों में उम्मीदें जगी। जब एयरपोर्ट शुरू हुआ तो दो कंपनियों ने सेवाएं भी शुरू की। हालांकि दोनों ही कंपनियों ने छोटे विमान सेवाएं ही सेवा की शुरुआत की। एक 6 सीटर विमान और दूसरा 19 सीटर विमान सेवा यहां से शुरू की गई। एक फ्लाई ओला और दूसरी फ्लाई बिग कंपनी के हवाई जहाज ने रीवा में लैडिंग शुरू की। स्टेशन में बनाए गए। कुछ महीनों तक दोनों ही कंपनियों ने रेग्युलर सेवाएं दी।
फरवरी 2025 से फ्लाई बिग पूरी तरह से बंद हो गई। वहीं फ्लाई ओला भी कुछ दिन बाद नियमित नहीं रह गई। अब कभी कभी जरूरत के हिसाब से ही फ्लाई ओला यात्रियों को लेकर आती है। इन दो हवाई सेवाओं के बंद होने से एयरपोर्ट पर सन्नाटा पसर गया था। हालांकि डिप्टी सीएम और एयरपोर्ट अथॉरिटी प्रबंधन ने कोशिशें तेज की। इसके बाद नवंबर में 72 सीटर विमान सेवा दिल्ली के बीच शुरू हुई। एक महीने बाद दिसंबर मे 78 सीटर विमान इंदौर के लिए शुरू हो गई। दोनों ही विमान सेवाओं को यात्रियों का अच्छा रिस्पांस मिल रहा है। अब इन दो हवाई सेवाओं को बेहतर रिस्पांस मिलने के बाद बंद हो चुकी 19 सीटर विमान को भी शुरू कराने का प्रयास तेजी से किया जा रहा है। मार्च महीने में विंध्य के लोगों को नई खुशखबरी मिल सकती है।
सब कुछ ओके हो चुका है सिर्फ एयरक्राफ्ट तैयार होने में है देरी
रीवा से भोपाल के बीच हवाई सेवा फिर से शुरू करने की सारी प्रक्रियाएं पूरी कर ली गई हैं। रूट रेनोवेट हो गया है। लाइसेंस भी मिल चुका है। अब कमी सिर्फ एयरक्राफ्ट के तैयार होने की है। कंपनी ने दो एयरक्राफ्ट तैयार कर लिए हैं। तीसरा तैयार हो रहा है। इसके ओके होते ही विमान सेवा रीवा से भोपाल के बीच शुरू कर दी जाएगी।
फ्लाई बिग का नाम बदला, दूसरी कंपनी चलाएगी
एयरपोर्ट से रीवा और भोपाल के बीच 19 सीटर विमान सेवा की शुरुआत फ्लाई बिग ने की थी। बाद में दूसरी कंपनी ने फ्लाई बिग को टेकओव्हर कर लिया। इसी में एक साल का समय लग गया। अब फ्लाई बिग का नाम बदलकर स्काई होप कर दिया गया है। स्काई होप को रीवा और भोपाल के बीच हवाई सेवा का लाइसेंस भी मिल गया है। मार्च से भोपाल के लिए हवाई सेवा की शुरुआत भी हो जाएगी।
एयरपोर्ट अथॉरिटी और मंत्रालय लगातार प्रयासरत रहे
दिल्ली और इंदौर शहर के बीच रीवा एयरपोर्ट से हवाई सेवा ने जोर पकड़ लिया है। भोपाल के लिए विंध्य से कोई भी फ्लाइट नहीं चल रही थी। लगातार यात्रियों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था। डिमांड बढ़ती जा रही थी। वर्तमान समय में यात्रियों के पास भोपाल जाने के लिए सिर्फ ट्रेन और बस ही विकल्प हैं। डिमांड बढ़ने के कारण स्काई होप पर लगातार मंत्रालय और एयरपोर्ट अथॉरिटी आॅफ इंडिया दबाव बना रही थी। कंपनी ने तेजी से काम किया। दो एयरक्राफ्ट तैयार हो गए हैं। तीसरा भी तैयार हो रहा है। जल्द ही एयरक्राफ्ट के तैयार होते ही विमान सेवा मार्च से शुरू हो जाएगी।
स्काई होप को लाइसेंस मिल गया है। 19 सीटर विमान तैयार हो रहे हैं। दो तैयार हो गए हैं। तीसरा तैयार हो रहा है। कंपनी ने पहले फरवरी से हवाई सेवा शुरू करने की बात कही थी। मार्च से उम्मीद है कि रीवा और भोपाल के बीच विमान सेवा शुरू हो जाएगी। लगातार कंपनी के अधिकारियों से संपर्क बनाए हुए हैं। लोगों का इंतजार जल्द ही खत्म होगा।
रामजी अवस्थी, निदेशक, एयरपोर्ट अथॉरिटी आॅफ इंडिया


जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

आहत जनता को राहत...निचले स्तर पर आई थोक महंगाई

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
रीवा बायपास के बीहर नदी पुल में गंभीर दरारें, 50 साल की उम्र वाला पुल 20 साल में ही क्षतिग्रस्त। निर्माण गुणवत्ता पर सवाल, मार्ग बंद, यातायात प्रभावित, मरम्मत में लंबा समय लगने की आशंका।
रीवा एयरपोर्ट रनवे विस्तार के लिए 140 एकड़ भूमि अधिग्रहण प्रस्तावित, 830 किसान प्रभावित होंगे। चोरहटा और उमरी गांवों में जमीन चिन्हांकन पूरा, कैबिनेट स्वीकृति के बाद प्रक्रिया शुरू होगी, जमीन खरीद-बिक्री भी तेज।
सिंगरौली के कपुरदेई में हजारों आदिवासी दूषित नाले का पानी पीने को मजबूर हैं, हैंडपंप खराब और योजनाएं फेल। शिकायतों के बावजूद समाधान नहीं, ग्रामीणों ने स्थायी पेयजल व्यवस्था की मांग उठाई है।
सीधी के रामपुर नैकिन में आंगनबाड़ी केंद्र के पास लगी आग में अफरा-तफरी मच गई, कार्यकर्ता ने सात बच्चों को सुरक्षित बाहर निकाला, फायर ब्रिगेड और ग्रामीणों की मदद से आग पर काबू पाया गया।
मैहर के रामनगर में पुलिस ने ऑपरेशन प्रहार 2 के तहत छापा मारकर महिला को अवैध शराब और नशीली कफ सिरप के साथ गिरफ्तार किया, जबकि मुख्य आरोपी पति फरार, सप्लायर नेटवर्क की जांच जारी।
मैहर के रामनगर स्कूल निर्माण घोटाले में डीईओ ने सख्त अल्टीमेटम दिया, जांच के बावजूद काम कराने पर प्राचार्यों पर एफआईआर होगी। पहले ही 4.37 करोड़ घोटाले में कई आरोपियों पर केस दर्ज हो चुका है।
सतना के उचेहरा क्षेत्र में तेंदुए की बढ़ती गतिविधि से ग्रामीणों में डर का माहौल, गौशाला में घुसकर गाय का शिकार किया, वन विभाग सतर्क, वहीं हिरण शावक का सफल रेस्क्यू भी किया गया।
उज्जैन की सम्राट विक्रमादित्य यूनिवर्सिटी में परीक्षा के दौरान 'अल्लाह' से जुड़े एक सवाल पर विवाद छिड़ गया है। बीकॉम और बीबीए के पेपर में पूछे गए इस सवाल की जांच के लिए कमेटी गठित की गई है।
सतना मेडिकल कॉलेज में 650 बेड का सुपर स्पेशलिस्ट अस्पताल डेढ़ साल में तैयार होगा। सांसद गणेश सिंह ने निर्माण कार्य का निरीक्षण किया, गुणवत्ता और समयसीमा पर जोर दिया, जिससे क्षेत्र में स्वास्थ्य सेवाएं बेहतर होंगी।
सतना के मझगवां में 108 एम्बुलेंस से सवारी ढोने का मामला सामने आया, वीडियो वायरल। मरीज के साथ अतिरिक्त लोग बैठाने पर सवाल उठे, वहीं जननी एक्सप्रेस में सुरक्षित प्रसव का अलग मामला भी सामने आया।