रीवा वनमंडल में 20 फरवरी से गिद्धों की गणना शुरू, छह रेंज चिन्हित, वनकर्मियों को विशेष प्रशिक्षण दिया गया।

हाइलाइट्स:
रीवा, स्टार समाचार वेब
बाघों की गणना पूरी भी नहीं हुई थी कि नई तैयारी शुरू हो गई। 20 फरवरी से रीवा वनमंडल में गिद्धों की गणना की जाएगी। मंगलवार को वनकर्मियों को प्रशिक्षण दे दिया गया है। 6 रेंज चिन्हित किए गए हैं। इन्हीं 6 रेंजों में गिद्धों का बसेरा है।
आपको बता दें कि हर साल फरवरी में पहले चरण की गिद्धों की गणना की जाती है। इसके बाद दूसरा चरण अप्रैल महीने में होता है। फरवरी शुरू हो गई है। भोपाल से आदेश पहुंचते ही रीवा में गिद्धों के गणना की तैयारियां भी शुरू हो गई हैं। 13 फरवरी को वृत्त स्तर पर वनकर्मियों को रीवा में ट्रेनिंग दी गई थी। मंगलवार को रीवा वनमंडल के वनकर्मियों को गिद्धों के गणना की ट्रेनिंग दी गई। वनकर्मियों को बताया गया कि गिद्धों की गणना कैसे और कब करनी है। क्या क्या डाटा जुटाने हैं। क्षेत्रों की भी जानकारी दी गई।
सुबह की जाएगी गणना
रीवा वन मंडल में रीवा, सेमरिया, अतरैला, डभौरा, सिरमौर, हनुमना वन परिक्षेत्र में गिद्ध पाए जाते हैं। इन्हीं वनपरिक्षेत्रों में गणना की जाएगी। वनकर्मियों को सुबह 6 बजे ही मैदान में निकलना होगा। सभी वनकर्मियों को गिद्धों की बैठी हुई या फिर उनके आवास में बैठे हुए की फोटो लेनी होगी।
बढ़ रही है गिद्धों की संख्या
रीवा वनमंडल अंतर्गत जंगलों में गिद्धों की संख्या तेजी से बढ़ रही है। हर साल होने वाली गणना के आंकड़े ही बताते हैं कि पिछले पांच सालों में संख्या दोगुनी पहुंच गई है। वर्ष 2021 में जहां रीवा में गिद्धों की संख्या 345 थी। वहीं वर्ष 2024 में 541 और वर्ष 2025 में 456 गिद्ध से भी अधिक गिद्ध गणना में मिले थे।
बाघों की गणना अभी अधूरी है
रीवा में 112 बीटों में गणना होनी थी। सिर्फ 88 बीट में ही ट्रांजिट लाइन खींची गई। अधूरी तैयारी के साथ वन विभाग ने गणना शुरू कर दी। वनकर्मियों को नए बीट में तैनात भी कर दिया गया। बाद में पता चला कि ट्रांजिट लाइन ही नहीं है। ऐसे में नई बीट में जिनकी ड्यूटी लगाई गई थी। उन्हें वापस बुलाना पड़ा। अभी तक 24 बीटों में ट्रांजिट लाइन नहीं खिंच पाई है। इसके कारण अब तक रीवा वनमंडल में बाघों की गणना अधूरी है। ऐसा प्रदेश का पहला वनमंडल रीवा है जहां एक ही काम दो चरणों में होगा।


जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
राष्ट्रीय स्वच्छ वायु सर्वेक्षण-2026 में मध्य प्रदेश ने रचा इतिहास। इंदौर, जबलपुर और भोपाल ने देश के शीर्ष शहरों में बनाई जगह। जानिए पूरी विस्तृत रिपोर्ट।
भोपाल नगर निगम मुख्यालय में एक दैनिक वेतनभोगी कर्मचारी ने महापौर मालती राय की कार में आग लगाने की कोशिश की। नियमितीकरण की मांग को लेकर हुए इस हंगामे की पूरी विस्तृत खबर पढ़ें।
दुबई वर्ल्ड ट्रेड सेंटर में आयोजित एआईएम कांग्रेस-2026 के दूसरे दिन मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मध्यप्रदेश के औद्योगिक विकास, कृषि और फूड प्रोसेसिंग की संभावनाओं को वैश्विक मंच पर रखा।
, विवाद बढ़ता देख विधायक शर्मा ने तुरंत सफाई देते हुए स्पष्ट किया कि उनका आशय भोपाल के स्थानीय काजी कैंप से नहीं, बल्कि "इस्लामाबाद वाले काजी कैंप" से था।
मध्य प्रदेश में स्टाइपेंड ₹14,337 से बढ़ाकर ₹30,000 करने की मांग को लेकर हमीदिया अस्पताल के इंटर्न डॉक्टरों का उग्र प्रदर्शन। मुख्यमंत्री आवास मार्च के दौरान पुलिस से झड़प और वाटर कैनन का इस्तेमाल।
मध्य प्रदेश के सागर जिले में जहरीली शराब पीने से 22 लोगों की मौत हो गई है, जिसमें पिता-पुत्र भी शामिल हैं। 112 लोग अस्पताल में भर्ती हैं। पुलिस ने 30 आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर 10 को गिरफ्तार किया है।
कल्पना मिश्रा की मौत के बाद रीवा मेडिकल कॉलेज में बड़ा प्रशासनिक बदलाव हुआ। डीन डॉ. सुनील अग्रवाल को सतना भेजा गया, जबकि डॉ. शशिधर गर्ग ने पदभार संभालते ही व्यवस्थाओं की समीक्षा शुरू की।
उप मुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल ने रीवा मेडिकल कॉलेज में स्वास्थ्य सेवाओं की समीक्षा कर गंभीर मरीजों के उपचार की सघन मॉनीटरिंग के निर्देश दिए। सीनियर डॉक्टरों की जिम्मेदारी तय होगी और नर्सों की भर्ती होगी।
रीवा कमिश्नरी के सामने स्वास्थ्य सेवाओं की बदहाली और अस्पतालों में कथित लापरवाही के खिलाफ कांग्रेस ने प्रदर्शन किया। विक्रांत भूरिया ने स्वास्थ्य मंत्री राजेंद्र शुक्ल पर निशाना साधते हुए इस्तीफे की मांग उठाई।
सीधी में तेंदुए की खाल बरामद होने के बाद एसटीएफ और वन विभाग की जांच मऊगंज तक पहुंची। पिपराही से तीन संदिग्ध हिरासत में लिए गए। तस्करी नेटवर्क के अंतरराज्यीय कनेक्शन खंगाले जा रहे हैं।