रीवा के चाकघाट में जीएसटी एंटी एविजन विंग की दबिश। शंकर ज्वेलर्स संचालक ने 50 लाख रुपए सरेंडर किए, दस्तावेज जब्त।

हाइलाइट्स:
रीवा, स्टार समाचार वेब
जीएसटी एंटी एविजन विंग सतना और रीवा की टीम ने चाकघाट में एक और कार्रवाई की। शुक्रवार की शाम को टीम ने एक ज्वेलरी शॉप और मकान में दबिश दी। 12 सदस्यीय टीम ने दबिश दी। यह कार्रवाई दो दिन ही चली। दुकान संचालक ने शनिवार को 50 लाख रुपए सरेंडर कर दिए। टीम ने सभी दस्तावेज जब्त कर लिए हैं। नोटिस जारी किया गया है। एक महीने का समय दस्तावेज प्रस्तुत करने के लिए दिया गया है।
आपको बता दें कि इस समय जीएसटी एंटी एविजन विंग रीवा में ताबड़तोड़ कार्रवाई कर रही है। इस समय ज्वेलरी शॉप संचालक निशाने पर है। दुकान संचालक एक ही तरह की टैक्स चोरी कर रहे हैं। आईटीसी में ही सारा कारोबार कर रहे हैं। वहीं कैश में टैक्स जमा नहीं कर रहे हैं। प्रॉफिट में टैक्स का हिस्सा जमा नहीं करते। टर्न ओव्हर में भी हेरफेर कर रहे है। इसी मामले में एक और दबिश दी गई। जीएसटी सतना और रीवा की टीम ने चाकघाट में संचालित शंकर ज्वेलर्स के दुकान और मकान में शुक्रवार की शाम को दबिश दी। यह कार्रवाई जेडी राकेश साल्वी के निर्देशन में की गई। शाम को शुरू हुई कार्रवाई शनिवार को भी दूसरे दिन तक जारी रही। देर रात तक कार्रवाई जारी रही। हालांकि दुकान संचालक सत्येन्द्र सोनी ने दूसरे ही दिन टैक्स की राशि टीम के सामने सरेंडर कर दी। देर शाम को टैक्स चोरी की राशि जमा होते ही कार्रवाई क्लोज कर दी गई। दुकान संचालक को नोटिस जारी किया गया है। एक महीने में जिन दस्तावेजों का रिकार्ड उपलब्ध नहीं कराया जा सका है। उसे प्रस्तुत करने का समय दिया गया है। आपको बता दें कि कुछ दिनों पहले ही रीवा शहर में फोर्ट रोड में संचालित तीन दुकानों में भी जीएसटी की टीम ने दबिश दी थी। यहां भी इसी तरह की टैक्स चोरी का खुलासा हुआ था। दुकान संचालकों ने तब 85 लाख रुपए टीम के सामने सरेंडर किए थे।
कार्रवाई में यह रहे शामिल
शंकर ज्वेलर्स के यहां की गई कार्रवाई राज्य कर अधिकारी पीयूष तिवारी के नेतृत्व में की गई। टीम में राज्य कर अधिकारी प्रसून मिश्रा, शैलेन्द्र पाण्डेय, इंस्पेक्टर अनिल बनाफर, हरिहर तिवारी, रवि प्रकाश तिवारी, सुभाष सिंह, दीपक द्विवेदी सहित 12 सदस्यीय टीम शामिल रही।

जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
मध्य प्रदेश के धार स्थित भोजशाला-कमाल मौला परिसर के पास सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर पहली बार जुमे की नमाज अदा की गई। स्थानीय विरोध और सुरक्षा इंतजामों के बीच प्रशासन ने सर्वे नंबर 612 पर नमाज की व्यवस्था की।
हिंदी के दिग्गज साहित्यकार, पद्मश्री से सम्मानित और भोपाल हिंदी भवन के पूर्व निदेशक कैलाश चंद्र पंत का 90 वर्ष की आयु में निधन। मुख्यमंत्री मोहन यादव समेत कई दिग्गजों ने जताया शोक
रीवा-इंदौर (महू) ट्रेन को भोपाल के समीप निशातपुरा स्टेशन पर ठहराव दिलाने की मांग फिर तेज हुई। उपमुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ला ने पश्चिम मध्य रेलवे जीएम को पत्र लिखकर यात्रियों को सुविधा देने का आग्रह किया।
रीवा से भोपाल और कोलकाता के लिए प्रस्तावित हवाई सेवा 28 जुलाई को भी शुरू नहीं हो सकी। शेड्यूल और सब्सिडी प्रक्रिया लंबित होने से सेवा टली, अब लोगों की उम्मीदें अगस्त महीने पर टिकी हैं।
रीवा में 20 दिन पहले दफनाए गए अधेड़ का शव हत्या की आशंका पर कब्र से निकाला गया। फोरेंसिक विशेषज्ञ पोस्टमार्टम करेंगे, जिसके आधार पर पुलिस आगे की कार्रवाई और जांच करेगी।
सीधी जिले की छुहिया घाटी में तेज रफ्तार ट्रक अनियंत्रित होकर दो हिस्सों में टूट गया। हादसे में चालक गंभीर घायल हुआ, जबकि पुलिस ने क्रेन और जेसीबी की मदद से यातायात जल्द बहाल कराया।
सिंगरौली के कुलकवार और बगदरा गांवों के ग्रामीण वर्षों से स्थायी पुल की मांग कर रहे हैं। बरसात में बांस के अस्थायी पुल से आवागमन मजबूरी बन गया है, जबकि प्रशासनिक आश्वासन अब तक अधूरा है।
पन्ना पुलिस ने बैंक से नकदी निकालने वालों की रेकी कर चोरी करने वाले अंतरराज्यीय गिरोह के दो आरोपियों को गिरफ्तार किया। आरोपियों ने पन्ना, रीवा, सीधी और दमोह में कई वारदातें कबूल कीं।
चित्रकूट में मोबाइल चोरी के संदेह में युवक को बिजली के खम्भे से बांधकर पीटने का वीडियो वायरल हुआ। पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर महिला और साथी के खिलाफ तथा महिला की शिकायत पर भी मामला दर्ज किया।
सतना जिले के 367 विद्यालयों ने प्रधानमंत्री पोषण योजना की मध्याह्न भोजन रिपोर्ट एमडीएम पोर्टल पर अपलोड नहीं की। नागौद और मैहर में सबसे अधिक लापरवाही सामने आई, जिससे निगरानी व्यवस्था पर सवाल खड़े हुए।